Side Effects Of Arjuna Bark In Hindi: अर्जुन की छाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ज्यादातर लोग काढ़े के रूप में इसका सेवन करते हैं। यह कई तरह की बीमारियों में काफी लाभकारी साबित होता है। जैसे, यह हार्ट हेल्थ में सुधार करता है, ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने में मदद करता है और गले में हो रही खराश जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। देखा जाए, तो अर्जुन की छाल का सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ पर बहुत ही अच्छा असर पड़ता है। यही कारण है कि तमाम विशेषज्ञ स्वास्थ्य में सुधार के लिए सलाह के तौर पर अर्जुन की छाल से बने काढ़े या अर्क का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अर्जुन की छाल का अतिरिक्त सेवन करने से सेहत को नुकसान (Arjun Chhal Ke Nuksan) भी हो सकता है? जी, हां! यह सच है। अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यहां हम उन्हीं समस्याओं के बारे में विस्तार से जानेंगे।
अर्जुन की छाल खाने के नुकसान- Side Effects Of Arjuna Bark In Hindi
एसिडिटी हो सकती है
अमातौर पर अर्जुन की छाल का सेवन खुद से कभी नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लेना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो इस संबंध में और भी कॉन्शस रहना फायदेमंद होता है। बहरहाल, डॉक्टर द्वारा सलाह में बताई गई डोज से ज्यादा अगर अर्जुन की छाल का सेवन कर लिया जाए, तो इससे एसिडिटी हो सकती है। असल में, अर्जुन की छाल में ऐसे तत्व होते हैं, जो सीने में जलन और पेट दर्द जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए अर्जुन की छाल का सेवन, एक्सपर्ट से जानें
पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है
विशेषज्ञों की मानें, तो एक दिन में महज 2 से 3 ग्राम अर्जुन की छाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए, क्यांकि इसमें कोएंजाइम-क्यू 10 काफी ज्यादा मात्रा में होता है। जो कि ब्लड प्रेश का स्तर कम करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसका सेवन अतिरिक्त मात्रा में कर बैठें। इससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। यही नहीं, अर्जुन की छाल की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि गर्मियों के दिनां में इसका सेवन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए, तो पेट से जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी
एलर्जी हो सकती है
कई बार लोगों को पता नहीं होता है और उन्हें किसी एक चीज से एलर्जी होती है। ऐसा ही अर्जुन की छाल का सेवन करने पर भी हो सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि पहले थोड़ी मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन करें और इसके रिजल्ट का इंतजार करें। अगर अर्जुन की छाल का सेवन करने से सिरदर्द, मतली, उल्टी आने लगे, तो बेहतर है कि आप इसका सेवन दोबारा न करें।
दवा का प्रभाव कम हो सकता है
अगर कोई व्यक्ति दवा ले रहा है, तो उन्हें अर्जुन की छाल का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए। सबसे पहली बात ये है कि उन्हें डॉक्टर से इस बारे में बताना चाहिए। असल में, अर्जुन की छाल में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो कई तरह की दवाओं को बेअसर कर सकता है। विशेषकर, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए जो लोग दवा ले रहे हैं, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
All Image Credit: Freepik