Doctor Verified

सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे होगा मौसमी बीमारियों से बचाव

अर्जुन की छाल, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आइए, जानें सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे होगा मौसमी बीमारियों से बचाव


How to Eat Arjun Bark or Chhal in Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। इनमें अर्जुन की छाल भी शामिल है। अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, अर्जुन की छाल कोर्टिसोल या तनाव के स्तर को भी कम करता है। आप भी स्वस्थ रहने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। खासकर, सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें (Ways to Eat Arjun Chhal in Winters in Hindi)?

सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?- How to Eat Arjun Bark or Chhal in Hindi 

1. अर्जुन की छाल और दूध

सर्दियों में आप अर्जुन की छाल का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें अर्जुन की छाल के 1-2 टुकड़े डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस दूध को छानकर एक गिलास में निकाल लें। आप अर्जुन की छाल और दूध का सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं। शाम को 4-5 बाद अर्जुन की छाल का दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है। इससे हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होता है। साथ ही, खांसी और अस्थमा के रोगियों को भी लाभ मिलता है। अर्जुन की छाल और दूध का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।

2. अर्जुन की छाल का पाउडर 

आप अर्जुन की छाल के पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इस पाउडर को शहद के साथ मिलाएं और फिर खा लें। आप चाहें तो पाउडर को पानी के साथ भी ले सकते हैं। रोजाना सुबह और रात को खाना खाने के बाद अर्जुन की छाल का पाउडर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही अर्जुन की छाल का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- Arjun Fruit: कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है अर्जुन का फल, जानें इस्तेमाल का तरीका

arjun ki chhal

3. अर्जुन की छाल की चाय

सर्दियों में अकसर लोग चाय का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं। लेकिन दूध की चाय सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आपको आयुर्वेदिक टी का सेवन करना चाहिए। आप इसके लिए अर्जुन की छाल से बनी चाय पी सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी लें। इसमें अर्जुन की छाल का छोटा-सा टुकड़ा डाल दें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसका सेवन करें। आप रोजाना दो बार अर्जुन की छाल से बनी चाय पी सकते हैं। इस चाय को पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी। साथ ही, मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा।

4. अर्जुन की छाल का पानी

सर्दियों में आप अर्जुन की छाल का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप रोज रात को अर्जुन की छाल का एक छोटा टुकड़ा लें। इसे पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह इस पानी को उबालें और पी लें। रोज सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलता है। आप भी इस पानी का सेवन कर सकते हैं। 

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को बेहद लाभकारी माना गया है। आप भी सर्दियों में स्वस्थ रहने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 

Read Next

पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी कम

Disclaimer