Fri Sep 11, 2026 | 08:31 PM IST

वजन कम करने में फायदेमंद हो सकती है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें सेवन?

Arjun Bark for Weight Loss: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल वेट लॉस में कारगर होती है।

Arjun Bark for Weight Loss in Hindi: आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग तरह-तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल को हृदय और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी माना गया है। इतना ही नहीं अगर आपका वजन सामान्य से बहुत अधिक है, तो भी आप अर्जुन की छाल का उपयोग कर सकते हैं। अर्जुन की छाल वेट लॉस करने में असरदार साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए अर्जुन की छाल कैसे फायदेमंद (Arjun ki Chaal for Weight Loss) होती है।

वजन घटाने के लिए अर्जुन की छाल के फायदे-Vajan Ghatane ke Liye Arjun ki Chhal ke Fayde

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। अर्जुन की छाल वैसे तो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन यह हृदय रोगियों और मोटापे से परेशान लोगों के लिए रामबाण हो सकती है। 
  • अर्जुन की छाल पेट के लिए काफी लाभकारी होती है। अर्जुन की छाल अपच की समस्या को दूर करती है। आयुर्वेद में अपच का मतलब होता है पाचन की अपूर्ण प्रक्रिया। अर्जुन की छाल पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इससे कफ संतुलित होता है। अर्जुन की छाल कमजोर पाचक अग्नि को बढ़ाता है।
  • अर्जुन की छाल का उपयोग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जब मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 
  • अर्जुन की छाल शरीर का वजन संतुलित करने में मदद कर सकता है। अगर आपको मोटापा कम करना है, तो इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और फैट बर्न करने में भी मदद करता है। 
  • अर्जुन की छाल शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है। इससे धीरे-धीरे वेट लॉस होता है। 

arjun bark for weight loss

इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है अर्जुन का फल, जानें इस्तेमाल का तरीका

अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?- How to Consume Arjun Bark for Weight Loss in Hindi

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसे चूर्ण, चाय आदि के रूप में ले सकते हैं।
  • वेट लॉस के लिए आप अर्जुन की छाल को चाय बनाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप अर्जुन की छाल को पानी में उबालें। इसमें शहद मिलाकर पी लें। इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
  • आप वेट लॉस करने के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय बनाकर पी सकते हैं। 
  • आप चाहें तो वेट लॉस करने के लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह छाल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप सुबह और शाम को अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अर्जुन की छाल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है।

Read Next

वजन बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 29, 2022 11:45 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content