Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

इंटरमिटेंट फास्टिंग vs कैलोरी डेफिसिट: वजन घटाने के लिए क्‍या है ज्यादा असरदार? डॉक्‍टर से समझें 

Intermittent Fasting vs Calorie Deficit: वेट लॉस के ल‍िए एक तय समय पर खाकर (इंटरमिटेंट फास्टिंग) या कम कैलोरी (कैलोरी डेफिसिट) का सेवन करके लोग वजन घटाते हैं। एक्‍सपर्ट से जानें वेट लॉस के ल‍िए क्‍या ज्‍यादा असरदार है?

अक्‍सर लोगों को यह कंफ्यूजन रहता है क‍ि वेट लॉस के ल‍िए क्‍या चुनें? इंटरमिटेंट फास्टिंग या कैलोरी डेफिसिट?
ये दोनों ही तरीके वेट लॉस में मदद करते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग में यह तय क‍िया जाता है क‍ि क‍ितने घंटे खाना है और क‍ितने घंटे फास्‍ट रखना है? इसके कई अलग-अलग प्रकार होते हैं जैसे एक है 16:8 तरीका, ज‍िसमें 16 घंटे फास्‍ट और 8 घंटे खाया जाता है या फ‍िर 5:2 तरीका, ज‍िसमें हफ्ते में 5 द‍िन सामान्‍य डाइट और 2 द‍िन लो कैलोरी डाइट लेना होता है। वहीं वेट लॉस का दूसरा तरीका है कैलेरी डेफ‍िस‍िट ज‍िसमें आप द‍िनभर की टोटल ली गई कैलोरी से ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने पर फोकस करते हैं। उदाहरण के ल‍िए अगर आपने 1500 कैलोरी वाली डाइट द‍िनभर में ली है और एक्‍सरसाइज या अन्‍य फ‍िज‍िकल एक्ट‍िव‍िटी के जर‍िए 2000 कैलोरी बर्न की है, तो आपके शरीर में 500 कैलोरी का डेफिसिट बनेगा। वेट लॉस करने वाले लोग इन दोनों पाॅपुलर उपायों को अपनाते हैं, लेक‍िन इनमें से ज्‍यादा बेहतर कौन सा तरीका है? क‍िस तरीके से जल्‍दी वजन घटता है? ऐसे सवालों के जवाब जानने के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian At Yashoda Hospitals, Secunderabad से बात की।

इंटरमिटेंट फास्टिंग vs कैलोरी डेफिसिट

इंटरमिटेंट फास्टिंग कैलोरी डेफिसिट
समय फ‍िक्‍स करके खाने का तरीका  कैलोरी इंटेक और कैलोरी बर्न करने के बीच अंतर रखना
इसका फोकस है कब खाना है? इसका फोकस है क‍ितनी कैलोरी बर्न करना है और क‍ितना इंटेक रखना है?
कुछ घंटे फास्‍ट क‍िया जाता है कम कैलोरी का सेवन क‍िया जाता है 
उदाहरण- 16 घंटे फास्‍ट‍िंग और 8 घंटे खाना उदाहरण- 1500 कैलोरी लेना और 2000 कैलोरी बर्न करना 
फास्‍ट‍िंग का एक तरीका ज‍िससे वजन घटता है। वजन घटाने के ल‍िए एक जरूरी स्‍थि‍त‍ि। 
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी खाने का समय तय करना।
  • कैलोरी डेफिसिट यानी शरीर द्वारा बर्न की गई कैलोरी से कम कैलोरी लेना।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस का एक तरीका है, जबक‍ि कैलोरी डेफ‍िस‍िट वेट लॉस के ल‍िए एक जरूरी स्‍थ‍ित‍ि है।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान भी तभी वेट लॉस होगा, जब कुल कैलोरी सेवन में कुछ कमी आए, भी कैलोरी डेफ‍िस‍िट बनेगा।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

वेट लॉस का मूल आधार है कैलोरी डेफ‍िस‍िट

Deputy Chief Dietitian Swetha. A ने कहा ''इंटरमिटेंट फास्टिंग और कैलोरी डेफिसिट दोनों ही वेट लॉस में मदद करते हैं, लेक‍िन वेट लॉस के ल‍िए लंबे समय तक क्‍या बेहतर है इस पर गौर क‍िया जाता है, व्‍यक्‍त‍ि की जीवनशैली देखी जाती है और सबसे जरूरी स्‍वास्‍थ्‍य स्‍थ‍ित‍ि को भी ध्‍यान में रखा जाता है। ये जरूरी कारक हैं। कुछ शोध में बताया गया है क‍ि इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग से ज्‍यादा वजन घटाने में मदद म‍िलती है, लेक‍िन वेट लॉस का मूल आधार कैलोरी ड‍ेफ‍िस‍िट ही है।'' साल 2020 में मेड‍िकल जर्नल Journal Of Obesity & Metabolic Syndrome में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, वेट लॉस के ल‍िए कैलोरी डेफ‍िस‍िट खास कारक है। इससे मेटाबोल‍िक हेल्‍थ को भी सुधारने में मदद म‍िलती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन तेजी से घटता है

Intermittent-Fasting-vs-Calorie-Deficit-for-weight-loss

साल 2025 में मेड‍िकल जर्नल Annals Of Internal Medicine में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, एक साल तक ज‍िस ग्रुप ने 4:3 इंटरमिटेंट फास्टिंग (हफ्ते में 3 दिन फास्टिंग) को अपनाया उनका वजन करीब 7.6% तक वजन कम हुआ, जबकि ज‍िन लोगों ने सीम‍ित कैलोरी का सेवन क‍िया उनके वजन में 5% फर्क देखने को म‍िला। स्‍टडी में यह भी बताया गया क‍ि इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बीपी, टोटल कोलेस्‍ट्रॉल, बैड कोलेस्‍ट्रॉल, फास्‍ट‍िंग ब्‍लड शुगर लेवल में भी सुधार देखा गया।

इंटरमिटेंट फास्टिंग और कैलोरी डेफिसिट के पर‍िणाम में खास अंतर नहीं द‍िखा

साल 2022 में मेड‍िकल जर्नल New England Journal Of Medicine में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, एक साल तक 139 लोगों को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को टाइम रेस्ट्रिक्शन यानी टाइम की पाबंदी से खाना दि‍या और दूसरे ग्रुप को कैलोरी रेस्ट्रिक्शन यानी कैलोरी में पाबंदी के साथ भोजन द‍िया गया। टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप का वजन एक साल बाद 8.0 kg तक कम हुआ और कैलोरी-रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप का वजन 6.3 kg तक कम हुआ। यह अंतर इतना ज्‍यादा नहीं है इसल‍िए टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वेट लॉस के ल‍िए कैलोरी डेफिसिट ज‍ितने ही फायदे देती है।

यह भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान फैट के साथ मसल्स को घटने से कैसे रोकें? जानें एक्सपर्ट से

कंस‍िस्‍टेंसी बनाए रखना जरूरी है

Swetha. A ने बताया क‍ि लंबे समय तक वेट लॉस के र‍िजल्‍ट देखने के ल‍िए कंस‍िस्‍टेंसी बनाए रखना जरूरी है। रोजाना हेल्‍दी डाइट लेने और एक्‍सरसाइज करने से वजन घटता है और इसका असर बना रहता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले डायब‍िटीज, एस‍िडि‍टी, प्रेग्‍नेंसी और अन्‍य हेल्‍थ कंडीशन के ल‍िए डॉक्‍टर से सलाह लें।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • चक्कर, अध‍िक कमजोरी, बेहोशी या लगातार थकान महसूस हो।
  • अगर ईटिंग डिसऑर्डर की ह‍िस्‍ट्री रही हो।
  • प्रेग्नेंसी या स्तनपान करा रही हैं।
  • अगर आप न‍ियम‍ित दवाएं ले रहे हैं।
  • डायब‍िटीज या थायराइड की बीमारी हो।
  • सर्जरी या गंभीर बीमारी की स्‍थ‍िति‍ हो।

न‍िष्‍कर्ष:

इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस का एक असरदार तरीका है। इससे कम समय में अच्‍छे पर‍िणाम देखने को म‍िलते हैं, लेक‍िन यह एक तरह की डाइट है जो कैलोरी ड‍ेफ‍िस‍िट के सिद्धांत पर ही काम करती है यानी वजन घटाने के ल‍िए बर्न की गई कैलोरी से कम कैलोरी इंटेक रखना जरूरी है तभी वजन घटेगा। साथ ही आप जो भी तरीका अपनाएं उसके साथ कंस‍िस्‍टेंट रहें, हेल्‍दी डाइट और एक्‍सरसाइज पर फोकस करें, तो वेट लॉस जर्नी आसान हो जाएगी।

FAQ

  • क्‍या ज्‍यादा बड़ा कैलोरी डेफ‍िस‍िट सुरक्ष‍ित है?

    नहीं। कैलोरी डेफ‍िस‍िट ज्‍यादा बड़ा होगा, तो वेट लॉस हो सकता है, लेक‍िन इससे अध‍िक कमजोरी, पोषक तत्‍वों की कमी का खतरा बढ़ सकता है इसल‍िए यह उतना सुरक्ष‍ित नहीं माना जाता है।
  • क्या कैलोरी डेफिसिट से बेली फैट घटता है?

    कैलोरी डेफिसिट से पूरे शरीर का फैट घटता है, यह क‍िसी खास एर‍िया जैसे बेली पर फोकस नहीं करता इसल‍िए जब वजन घटेगा, तो पेट की चर्बी भी कम हो सकती है।

Read Next

पेट की सेहत सुधारने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी? जानें डॉक्‍टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 28, 2026 15:41 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content