Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें पूरी ल‍िस्‍ट

इंटरमि‍टेंट फास्‍ट‍िंग को वेट लॉस में असरदार माना जाता है, लेक‍िन इसके फायदे तभी बढ़ते हैं जब आप हेल्‍दी व‍िकल्‍पों को डाइट में शाम‍िल करें और सेहत के ल‍िए हान‍िकारक चीजों को डाइट से बाहर करें। एक्‍सपर्ट से जानते हैं अच्‍छे और खराब फूड्स की ल‍िस्‍ट।

इस पेज पर:-


तरह-तरह के डाइट प्‍लान होते हैं ज‍िनमें से एक है इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग। यह वेट लॉस करने वाले लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में द‍िन के कुछ घंटे भोजन क‍िया जाता है और कुछ घंटे फास्‍ट‍िंग की जाती है। केवल फास्‍ट करना या तय समय पर खाना ही काफी नहीं है। इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग तभी असरदार होगी जब आप उसमें खाई जाने वाले चीजों पर गौर करेंगे। मान लें क‍ि आप रोज 16 घंटे फास्‍ट करते हैं और 8 घंटे खाते हैं, लेक‍िन डाइट में अनहेल्‍दी चीजें, फास्‍ट फूड्स, स्‍ट्रीट फूड्स वगैरह शाम‍िल है, तो इससे फास्‍ट‍िंग करने के बाद भी शरीर में कोई पॉज‍िट‍िव बदलाव नजर नहीं आएगा। इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में क‍िन चीजों को शाम‍िल करें और क‍िन्‍हें नहीं, यह जानकारी लेने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में क्‍या खाएं?

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍ि‍ंग में क‍िसी फैंसी चीज को शाम‍िल न करें क्‍योंक‍ि ऐसी डाइट को ज्‍यादा समय के ल‍िए फॉलो करना मुश्‍क‍िल हो सकता है। डाइट में ऐसी चीजों को शाम‍िल करें जि‍से आप रोज खाना पसंद करते हैं और जो आपके क्षेत्र में आसानी से म‍िल जाती है।

1. फाइबर र‍िच फूड्स

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, ओवरईट‍िंग से बचाव होता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद म‍िल सकती है। एक बाउल सलाद सुबह नाश्‍ते में या अपनी ईट‍िंग व‍िंडो के मुताब‍िक दोपहर से पहले खा सकते हैं। फाइबर र‍िच फूड्स में इन चीजों को शाम‍िल कर सकते हैं-

  • सेब, नाशपाती, पपीता
  • गाजर, खीरा
  • चना, ओट्स
  • च‍िया सीड्स

यह भी पढ़ें- डोपामाइन फास्टिंग क्या है और कैसे की जाती है? डॉक्टर से जानें

2. कैल्‍श‍ियम और आयरन र‍िच फूड्स

कैल्‍श‍ियम केवल हड्ड‍ियों ही नहीं, बल्‍क‍ि ये मांसपेश‍ियों के काम करने की क्षमता पर भी असर डालता है। कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स में इन चीजों को शाम‍िल कर सकते हैं-

  • दूध
  • दही
  • पनीर
  • रागी
  • टोफू
  • बादाम

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में अगर आयरन की कमी होगी, तो शरीर में थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होगी। इससे बचने के ल‍िए कुछ हेल्‍दी आयरन र‍िच व‍िकल्‍पों को डाइट में शाम‍िल करें जैसे-

  • चना
  • राजमा
  • मसूर दाल
  • सोयाबीन
  • पालक
  • तिल
  • कद्दू के बीज
  • अंडा

यह भी पढ़ें- हर किसी के लिए नहीं है इंटरमिटेंट फास्टिंग, डॉक्‍टर से जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए?

3. प्रोटीन और हेल्‍दी फैट्स

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में प्रोटीन र‍िच फूड्स खाएंगे, तो लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और फास्‍ट‍िंग व‍िंडो में कमजोरी से भी बचाव होगा। प्रोटीन र‍िच फूड्स में इन चीजों को शाम‍िल करें-

  • पनीर
  • दही
  • दूध
  • मूंग दाल
  • मछली या चिकन

प्रोटीन के अलावा डाइट में हेल्‍दी फैट्स को भी प्राथम‍िकता दें। हेल्‍दी फैट्स शरीर को एनर्जी देते हैं। इससे फास्‍ट‍िंग के दौरान एनर्जी रहती है और कमजोरी से बचाव हो सकता है। इन हेल्‍दी व‍िकल्‍पों को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं-

  • बादाम और अखरोट
  • मूंगफली
  • पिस्ता
  • चिया सीड्स
  • अलसी के बीज
  • कद्दू के बीज

यह भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग से फैट बर्न होता है या सिर्फ कैलोरी कम होती है? डॉक्टर से जानें सच

4. इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में क्‍या प‍िए‍ं?

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ लेमन वॉटर, दालचीनी का पानी, जीरा वॉटर, सौंफ का पानी चुन सकते हैं। हालांक‍ि, इनमें चीनी या नमक को शामि‍ल न करें। ये ड्र‍िंक्‍स मेटाबॉल‍िज्‍म को मजबूत बनाने में मदद करेंगी और फैट बर्न करने की प्रक्र‍िया को सपोर्ट म‍िलेगा।

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में क‍िन चीजों का सेवन सीमि‍त करें?

Intermittent-fasting-foods-to-eat-and-avoid

मैदा से बनी चीजें और बेकरी प्रोडक्‍ट्स

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में मैदा से बनी चीजें और बेकरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन करने से बचना चाह‍िए। इनमें र‍िफाइंड कार्ब्स मौजूद होता है। र‍िफाइंड कार्ब्स जल्‍दी पच जाता है और फास्‍ट‍िंग व‍िंडो के दौरान भूख लग सकती है।

ज्‍यादा नमक और चीनी

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में नमक और चीनी की मात्रा को सीमि‍त रखना एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है। ज‍िन चीजों में शुगर ज्‍यादा होता है जैसे म‍िठाई, मीठी ड्र‍िंक्‍स वगैरह से परहेज करें। इससे वजन और ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा पैकेज्‍ड स्नैक्स या ज्‍यादा नमकीन चीजों के सेवन से बचना चाह‍िढ। ज्‍यादा सोड‍ियम से बीपी संबंध‍ित समस्‍याएं हो सकती हैं।

दूध वाली चाय या कॉफी

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में दूध वाली चाय या कॉफी के सेवन से बचना चाह‍िए क्‍योंक‍ि दूध खुद में एक कंप्‍लीट पेय माना जाता है। इसके बजाय आप हर्बल टी ले सकते हैं। इससे मेटाबॉल‍िज्‍म को बूस्‍ट करने में मदद म‍िल सकती है।

Mayo Clinic में प्रकाश‍ित एक लेख के मुताब‍िक, इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में दिन के कुछ ही घंटों में खाना खाने का मतलब अक्सर नाश्ता या रात का खाना छोड़ना होता है। हालांक‍ि, इसके ल‍िए क‍िसी मील को स्‍क‍िप करना जरूरी नहीं है। हेल्‍दी और सीमि‍त मात्रा में खाना जरूरी है। इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग कुछ लोगों के ल‍िए हान‍िकारक भी साबि‍त हो सकती है जैसे-

  • जिन्हें ईटिंग डिसऑर्डर हो।
  • जो म‍ह‍िलाएं गर्भवती हैं या श‍िशु को स्‍तनपान कराती हैं।
  • जिनकी हड्डियां कमजोर होने और ग‍िरने का ज्‍यादा खतरा होता है जैसे बुजुर्ग और गंभीर अर्थराइट‍िस के मरीज।

हेल्‍दी डाइट के साथ-साथ कम से कम 60 म‍िनट एक्‍सरसाइज जरूर करें। शारीर‍िक रूप से एक्‍ट‍िव रहेंगे, तो वजन घटाने में मदद म‍िलेगी और सेहत अच्‍छी रहेगी।

न‍िष्‍कर्ष:

इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में फाइबर, कैल्‍श‍ियम, आयरन, प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स, हर्बल ड्र‍िंक्‍स वगैरह को शामि‍ल कर सकते हैं। इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में दूध वाली चाय, कॉफी, मैदा से बनी चीजें, बेकरी प्रोडक्‍ट्स, ज्‍यादा नमक या चीनी वाली चीजों से परहेज करना चाह‍िए। हेल्‍दी फूड्स के साथ फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी को भी प्राथम‍िकता दें।

image source: magnific

FAQ

  • क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग में कार्ब्स खा सकते हैं?

    हां, इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग में स‍िंपल कार्ब्स के बजाय कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स जैसे दलिया, ज्वार, बाजरा, रागी और साबुत अनाज जैसे बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। 
  • क्या डायबिटीज में इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं?

    डायबिटि‍क मरीजों को डॉक्‍टर की सलाह के बगैर इंटरमिटेंट फास्टिंग को शुरू नहीं करना चाह‍िए क्‍योंक‍ि फास्टिंग और दवाओं के कारण ब्लड शुगर बहुत कम या ज्यादा हो सकता है।

Read Next

UTI में दर्द और जलन से परेशान हैं? जानें 5 डाईयूरेटिक फूड्स, जो दिला सकते हैं राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 12, 2026 18:46 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content