Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

अंडे का सफेद भाग vs पूरा अंडा: वेट लॉस के ल‍िए क्‍या है ज्‍यादा बेहतर? एक्‍सपर्ट से जानें

अंडे का सफेद भाग हो या पूरा अंडा, दोनों में ही प्रोटीन होता है, जो वेट लॉस में मदद कर सकता है। ऐसे में वजन घटाने के ल‍िए क्‍या ज्‍यादा हेल्‍दी है? जानें एक्‍सपर्ट की राय।

अंडा बहुत से लोगों की रोज की डाइट का ह‍िस्‍सा होता है, लेक‍िन जब वेट लॉस की बात आती है, तो अक्‍सर लोगों के मन में यह सवाल आता है क‍ि क्‍या खाएं और क्‍या नहीं? कुछ लोग मानते हैं क‍ि वेट लॉस करने के ल‍िए पूरे अंडे का सेवन सुरक्ष‍ित होता है वहीं कुछ लोग ऐसा मानते हैं क‍ि वेट लॉस में अंडे का केवल सफेद भाग खाना चाह‍िए क्‍योंक‍ि इसमें प्रोटीन होता है जबक‍ि पीले भाग से परहेज करना चाह‍िए क्‍योंक‍ि इसमें फैट मौजूद होता है। ऐसे में वेट लॉस के ल‍िए अंडे के सफेद भाग को खाएं या पूरा अंडा? इस सवाल का जवाब आगे व‍िस्‍तार से समझते हैं। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

अंडे का सफेद भाग vs पूरा अंडा

egg-white-vs-whole-eggs-for-weight-loss

अंडे का सफेद भाग प्रोटीन और पानी से बना होता है। इसमें कम मात्रा में कार्ब्स, म‍िनरल और फैट मौजूद होते हैं। पूरे अंडे में, अंडे का पीला ह‍िस्‍सा यानी अंडे की जर्दी भी शाम‍िल होती है। जर्दी में प्रोटीन के अलावा फैट और जरूरी पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। अंडे के पीले भाग में व‍िटाम‍िन ए, डी, बी12, कोलीन, सेलेन‍ियम और अन्‍य पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बच्चों को रोज नाश्ते में अंडा देना सुरक्ष‍ित है? एक्‍सपर्ट से जानें

वेट लॉस के ल‍िए क्‍या चुनें?

एक अंडे में करीब 78 कैलोरी होती हैं, वहीं अंडे के सफेद भाग में करीब 17 कैलोरी होती हैं। अगर केवल कैलोरी के नजर‍िए से देखें, तो अंडे के सफेद भाग में कैलोरी कम होती है। इसल‍िए जि‍न लोगों को अपनी डाइट में कैलोरी इंटेक कम करना है, वे अंडे के सफेद भाग का सेवन कर सकते हैं, लेक‍िन ऐसा नहीं है क‍ि वेट लॉस के ल‍िए पूरा अंडा नहीं खा सकते। हेल्‍दी डाइट ले रहे हैं, तो पूरे अंडे को वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। यह व्‍यक्‍त‍ि की डाइट और कैलोरी इंटेक पर न‍िर्भर करता है। 

पूरे अंडे में प्राेटीन की मात्रा अध‍िक

एक अंडे के सफेद भाग में करीब 3 से 4 ग्राम प्रोटीन होता है। एक पूरे अंडे में करीब 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और मांसपेश‍ियों को हेल्‍दी बनाए रखने में मदद म‍िलती है।

पूरा अंडा खाने से सभी जरूरी अमीनो एस‍िड्स म‍िलते हैं। साथ ही, यह प्रोटीन का कंप्‍लीट स्रोत है ज‍िससे मसल ग्रोथ और र‍िपेयर में मदद म‍िलती है। पूरे अंडे में अंडे का पीला भाग भी शाम‍िल होता है ज‍िसे खाने से शरीर को हेल्‍दी फैट्स जैसे ओमेगा 3 फैटी एस‍िड म‍िलते हैं। साथ ही, इसमें व‍िटाम‍िन और म‍िनरल होते हैं जो अंडे का केवल सफेद भाग खाने से शरीर को नहीं म‍िल पाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्‍या अंडा खाना हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए वाकई फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

पूरे अंडा खाने से शरीर को म‍िलेंगे जरूरी पोषक तत्‍व

साल 2024 में Obesity Science & Practice में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, जिन प्रतिभागियों की डाइट में प्रोटीन की मात्रा ज्‍यादा थी, उनमें वजन घटाने की क्षमता अध‍िक देखी गई। यानी अध‍िक प्रोटीन का संबंध वेट लॉस के साथ देखा गया है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन ज्‍यादा होता है, लेक‍िन पूरे अंडे में भी प्रोटीन के साथ-साथ शरीर को हेल्‍दी फैट्स म‍िलते हैं जो वेट लॉस, मसल र‍िपेयर और एनर्जी देने में मदद करते हैं।

वेट लॉस के ल‍िए अंडे से परहेज की जरूरत नहीं

अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो पूरे अंडे या अंडे के सफेद भाग से परहेज करना जरूरी नहीं है। हालांक‍ि, अंडे को पकाने के तरीके पर गौर करने की जरूरत है। वेट लॉस में उबला अंडा खाना ज्‍यादा हेल्‍दी माना जाता है क्‍योंक‍ि इसमें तेल का इस्‍तेमाल नहीं क‍िया जाता है। वहीं तेल या मक्‍खन में ऑमलेट या एग फ्राई खाने से कैलोरी बढ़ सकती है।

वेट लॉस के ल‍िए कैलोरी डेफ‍िस‍िट जरूरी है

वेट लॉस करने के ल‍िए क‍िसी चीज से परहेज करने ज‍ितना ही जरूरी है कैलोरी डेफ‍िस‍िट का ख्‍याल रखना। कैलोरी डेफि‍स‍िट का मतलब है शरीर ज‍ितनी कैलोरी खर्च करता है यानी ज‍ितना फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी एक व्‍यक्‍त‍ि करता है उससे कम कैलोरी भोजन से लें, तभी वेट लॉस संभव है।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के ल‍िए अंडे का सफेद भाग और पूरा अंडा दोनों ही चुन सकते हैं। अंडे के सफेद भाग में फैट कम होता है, वहीं अंडे का पीला ह‍िस्‍सा जो क‍ि पूरे अंडे का भाग है, उसमें फैट की मात्रा अध‍िक होती है। संतुल‍ित डाइट ले रहे हैं और कैलोरी डेफ‍िस‍िट का ख्‍याल रख रहे हैं, तो वेट लॉस के ल‍िए पूरा अंडा भी खा सकते हैं। वेट लॉस के ल‍िए अंडे को घी में न पकाएं। वेट लॉस के ल‍िए उबले अंंडे का सेवन करना, ज्‍यादा हेल्‍दी व‍िकल्‍प है।

image credit: magnific

FAQ

  • वेट लॉस के ल‍िए उबला अंडा खाएं या ऑमलेट?

    वेट लॉस के ल‍िए उबला अंडा ज्‍यादा हेल्‍दी माना जाता है। ऑमलेट में ज्‍यादा तेल, मक्‍खन या चीज का इस्‍तेमाल करने से बचें। इसमें सब्‍ज‍ियों को शाम‍िल करें। तभी यह व‍िकल्‍प फायदेमंद रहेगा।
  • क्या कच्चा अंडा खाना सुरक्षित है?

    कच्‍चे अंडे का सेवन करने से बचना चाह‍िए। इसमें साल्‍मोनेला बैक्‍टीर‍िया मौजूद हो सकता है जो इंफेक्‍शन का कारण बन सकता है। अंडे को अच्‍छी तरह से पकाकर या उबालकर खाना सुरक्ष‍ित है।

Read Next

खाली पेट नींबू पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें किसे नहीं पीना चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2026 13:20 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 31, 2026 13:20 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 31, 2026 13:20 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 31, 2026 13:20 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 31, 2026 13:20 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content