Fri Oct 23, 2026 | 04:07 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

क्या सुबह खाली पेट अंडा खाना फायदेमंद? डायटिशियन से जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

सुबह खाली पेट अंडा खाने को कई लोग वजन घटाने से जोड़कर देखते हैं, तो कुछ लोग वर्कआउट के बाद अंडे खाना फायदेमंद मानते हैं। ऐसे में अंडे सुबह नाश्ते में खाली पेट खाना कितना फायदेमंद हो सकता है? जानने के लिए पढ़ें इस लेख को।
क्या सुबह खाली पेट अंडा खाना फायदेमंद? डायटिशियन से जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानीक्या सुबह खाली पेट अंडा खाना फायदेमंद? डायटिशियन से जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

अंडे खाने से प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसलिए कई लोग नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं। जो लोग वर्कआउट करते हैं, उनकी डाइट में अंडा शामिल होता है। हालांकि, कुछ लोग उबला अंडा खाते हैं, तो कुछ ऑमलेट या भुर्जी खाते हैं। रोजाना अंडा खाना बैलेंस्ड डाइट के लिए बहुत हेल्दी होता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सुबह खाली पेट अंडा खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। क्या सच में ऐसा होता है? जानने के लिए हमने Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि खाली पेट अंडा खाने से कोई खास अतिरिक्त फायदा नहीं है। इसलिए इसे दूसरे फूड्स के साथ या अकेला खाया जाता है।

क्या सुबह अंडा खाना हेल्दी है?

Rhitika Sharma कहती हैं, “अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन B12, कोलीन और सेलेनियम न्यूट्रिएंट्स होते हैं। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत में मदद करता है। वहीं, कोलीन दिमाग और नर्व सिस्टम के नॉर्मल फंक्शन के लिए जरूरी है। इस वजह से अंडा नाश्ते का पौष्टिक विकल्प हो सकता है। सुबह अंडा खाने से प्रोटीन की वजह से पेट के भरे होने का एहसास रहता है और इस वजह से लोगों में नाश्ते और लंच के बीच स्नैक्स खाने की इच्छा कम हो जाती है। हालांकि, खाली पेट अंडा खाने से हेल्थ पर अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए खाली पेट या नाश्ते में अंडा खाने का फायदा एक जैसा ही रहता है।”

क्या सुबह खाली पेट अंडा खाने से वजन घटता है?

Rhitika Sharma ने बताया कि कई लोग मानते हैं कि अगर वजन कम करना है, तो नाश्ते में अंडे खाना बेहतर रहता है, लेकिन सिर्फ अंडा खाने से वजन कम नहीं होता। जो लोग नाश्ते में अंडा लेते हैं, वे इसके साथ साबुत अनाज की ब्रेड, सब्जियां या फल ले सकते है। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वजन घटाने के लिए दिनभर में कितनी कैलोरी ली जा रही हैं, फिजिकल एक्टिविटी कितनी कर रहे हैं और नींद कैसी है, इन सभी बातों का असर पड़ता है।

साल 2020 में International Journal of Environmental Research and Public Health में प्रकाशित एक रिसर्च में अधिक वजन वाले या मोटापे से जूझ रहे 50 वयस्कों के नाश्ते की तुलना की गई। इसमें एक ग्रुप को अंडे और टोस्ट वाला नाश्ता दिया गया। दूसरे ग्रुप के लोगों ने अनाज, दूध और संतरे का जूस लिया। अगले दिन देखा गया कि जिन लोगों ने नाश्ते में अंडा लिया था, उन्होंने दिन के अगले मील में कम कैलोरी ली थी। इससे पता चलता है कि अंडे वाले नाश्ते से पेट भरे होने का एहसास काफी समय तक रहता है।

Is Eating Eggs on an Empty Stomach HealthyIs Eating Eggs on an Empty Stomach Healthy

यह भी पढ़ें- देसी अंडा या फार्म वाला अंडा: सेहत के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर? डायटिशियन से जानें सच

किन लोगों को अंडा नहीं खाना चाहिए?

Rhitika Sharma ने लोगों को सलाह दी है कि अंडा हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों को अंडे खाने से बचना चाहिए।

1. अंडे से एलर्जी होना

कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को अंडा खाने के बाद खुजली, त्वचा पर पित्ती, होंठ या चेहरे पर सूजन, उल्टी या सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर अंडा खाने के बाद इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसलिए जिन लोगों को अंडे से एलर्जी है, उन्हें अंडे की बनी चीजों को खरीदने से पहले लेबल जरूर पढ़ना चाहिए।

2. अंडा खाने के बाद पेट में परेशानी होना

अगर किसी को अंडा खाने के बाद पेट भारी लगे, मतली या डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो, तो इसका मतलब है कि अंडा डाइजेशन के लिए अच्छा नहीं है। अगर पाचन से जुड़ी परेशानी बार-बार होती है, तो ध्यान दें कि समस्या अंडा खाने के बाद तो नहीं हो रही है। अगर अंडा खाने के बाद इस तरह के लक्षण बार-बार हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

3. कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीज

Rhitika Sharma ने कहा, “जिन लोगों का LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी बीमारियों की फैमिली हिस्ट्री है, तो उन्हें रोजाना अंडा खाने से पहले डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह लेनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि रोजाना कितने अंडे खाए जा सकते हैं। हार्ट या बीपी के मरीजों को अंडे के साथ बहुत ज्यादा मक्खन, घी, प्रोसेस्ड मीट या सेचुरेटेड फैट से भरपूर चीजें खाने से भी बचना चाहिए।”

4. प्रेग्नेंट महिलाएं

Rhitika Sharma ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को रोजाना अंडे खाने से पहले डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए। हालांकि, अंडे खाने से कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को अंडे कई बार नुकसान भी कर सकते हैं।

अंडा बनाने का सही तरीका

Rhitika Sharma ने कहा, “अंडा उबालकर, पोच करके या कम तेल में ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है। इसे पकाते समय बहुत ज्यादा तेल, घी या मक्खन डालने से बचना चाहिए। अगर अंडे के साथ प्रोसेस्ड मीट या बहुत ज्यादा नमक वाली चीजें खाते हैं, तो नाश्ते में कैलोरी, सोडियम और सेचुरेटेड फैट बढ़ सकता है। इसलिए नाश्ते में खासतौर पर इस तरह की चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा, अक्सर देखा है कि कुछ लोग पीले भाग को हटा देते हैं, लेकिन इसमें कोलीन, विटामिन B12 और अन्य न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसलिए हर किसी को पीला भाग हटाकर खाना जरूरी नहीं है।”

डायटिशियन की सलाह

Rhitika Sharma सलाह देती हैं कि कुछ लोग अधपका या कच्चा अंडा ही खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसान कर सकता है। कच्चे या अधपके अंडे में साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया का रिस्क रहता है। इससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए अंडे को अच्छी तरह पकाकर खाना ज्यादा ही सही रहता है।

यह भी पढ़ें- रोज जो अंडा आप खाते हैं, वो असली है या नकली? FSSAI ने बताया घर पर चेक करने का आसान तरीका

निष्कर्ष
सिर्फ वजन कम करने या हेल्दी रहने के लिए सुबह खाली पेट अंडा खाना जरूरी नहीं है। प्रोटीन से भरपूर अंडे को नाश्ते में मल्टीग्रेन या साबुत अनाज वाले ब्रेड के साथ ले सकते हैं। अगर अंडा उबालकर खाते हैं, तो यह भी फायदेमंद हो सकता है। अंडे को बनाते समय कम से कम तेल का इस्तेमाल करें। जिन लोगों को अंडे से एलर्जी है, उन्हें अंडा या अंडे से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल की समस्या या हार्ट से जुड़ी परेशानी वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर अंडा खाना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या हफ्ते में कितने अंडे खाने चाहिए?

    एक सामान्य व्यक्ति रोज 1 से 2 पूरे अंडे आसानी से खा सकता है। एथलीट्स या जिम जाने वाले लोग जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अंडे की सफेदी ले सकते हैं। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज के मरीजों को हफ्ते में 3 से 4 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए। 
  • क्या खाली पेट अंडा खाने से शरीर में गर्मी या पेट खराब हो सकता है?

    गर्म तासीर होने के कारण बहुत मात्रा में अंडे खाने या पर्याप्त पानी न पीने पर पेट में भारीपन, गैस या मुहांसे हो सकते हैं। गर्मी के मौसम में खाली पेट अंडे के साथ सलाद, खीरा या छाछ का सेवन करें ताकि डाइजेशन बैलेंस रहे।

Read Next

→ गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? डॉक्टर से जानें सही फैक्ट्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2026 14:14 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma