Sun Oct 4, 2026 | 03:54 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें किस तरह करें डाइट में शामिल

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग सीमित मात्रा में अंडे खा सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल स्तर पर निर्भर करती है। अंडे को उबालकर और सब्जियों के साथ खाना बेहतर है, जबकि तले-भुने या चीज वाले फूड्स के साथ अंडे खाने से बचना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें किस तरह करें डाइट में शामिलकोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें किस तरह करें डाइट में शामिल

आज के समय में ज्यादातर लोग काम की भागदौड़ और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को तले-भुने, जंक फूड और अनहेल्दी फैट्स वाले फूड्स को खाने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में अंडे खा सकते हैं? आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडे खा सकते हैं?

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "हां, कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में लोग अंडे खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। अंडे कितनी मात्रा में खाना सही है, यह व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल के स्तर, बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल कोलेस्ट्रॉल) या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं और पूरी डाइट पर निर्भर करता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

साल 2020 में Nutrients में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, हर रोज बहुत ज्यादा अंडे खाने से ब्लड में एलडीएल-सी (खराब कोलेस्ट्रॉल) और एलडीएल-सी/एचडीएल-सी का रेटियो बढ़ सकता है, जिससे बहुत ज्यादा अंडे खाने से दिल की सेहत पर असर पड़ सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक अंडे का ज्यादा सेवन करना इस खतरे को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: एक दिन में कितने अंडे खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

should you eat eggs if your cholesterol is high know from doctor how to include them in your diet  1should you eat eggs if your cholesterol is high know from doctor how to include them in your diet 1

अंडे को डाइट में कैसे शामिल करें?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है, अगर व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है और आप अंडे को डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • अंडे को उबालकर खाएं।
  • अंडे बनाने के लिए तेल, घी या मक्खन की मात्रा कम रखें।
  • अंडे के साथ सब्जियों, सलाद, साबुत अनाज जैसे हेल्दी ऑप्शन्स को चुनें।
  • अंडे के साथ बटर, ज्यादा चीज या प्रोसेस्ड मीट को खाने से बचें।
  • पूरे दिन की डाइट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा पर ध्यान दें।
  • अंडे की मात्रा अपनी स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टर की सलाह के अनुसार खाएं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के 7 संकेत, जिन्हें अक्सर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

हाई कोलेस्ट्रॉल में खान-पान से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखें

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए सिर्फ अंडे को डाइट से हटाने के बजाए, खान-पान से जुड़ी आदतों में सुधार करना जरूरी है। ऐसे में ज्यादा तले-भुने फूड, ज्यादा सैचुरेटेड फैट और कम शारीरिक एक्टिविटी करना भी दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है।

ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी है। जैसे-

  • नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें।
  • वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।
  • प्रोटीन और फाइबर से युक्त हेल्दी डाइट लें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • स्ट्रेस को मैनेज करें।
  • पर्याप्त नींद लें।

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

जिन लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा होता है, जिन्हें पहले से हार्ट से जुड़ी बीमारियां और डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ऐसे लोगों के लिए अंडे की मात्रा और पूरे डाइट व्यक्ति की स्वस्थ स्थिति के आधार पर तय की जा सकती है। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयों का सेवन करें।

निष्कर्ष

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में अंडे का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन किस व्यक्ति को कितनी मात्रा में अंडे खाना चाहिए, यह व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर निर्भर करता है।

इस दौरान अंडे को उबालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, अंडे को तले-भुने या चीज जैसी चीजों के खाने से बचें और इनको सब्जियों, सलाद या साबुत अनाज के साथ खाया जा सकता है। ध्यान रहे, हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • उबला हुआ अंडा खाने से क्या होता है?

    उबला हुआ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने, विटामिन ए, बी12, डी और मिनरल्स की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती देने और वजन को नियंत्रित करने, आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने और ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं?

    हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में व्यक्ति को अधिक तला-भुना, जंक फूड, रेड मीड, बेकरी आइटम, मीठी चीजें और हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

→ गुनगुना पानी vs नींबू पानी: सुबह खाली पेट वजन घटाने के लिए क्या पीना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 04, 2026 14:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain