Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्‍या अंडा खाना हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए वाकई फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, इसे खाकर शरीर की ताकत ब‍ढ़ती है। जानें यह हार्ट की सेहत के ल‍िए फायदेमंद है या नहीं?

कई घरों के सुबह का नाश्‍ता अंडा होता है। अंडा सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। अंडे में व‍िटाम‍िन डी, सेलेन‍ियम, व‍िटाम‍िन बी जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं ज‍िससे क्रॉन‍िक सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है और शरीर की कई समस्‍याएं जैसे थकान और कमजोरी दूर होती है। कई लोग मानते हैं क‍ि हार्ट की सेहत के ल‍िए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। ऐसा सच में है या नहीं, यह जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

हार्ट के ल‍िए हेल्‍दी है अंंडा

अंंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। पर्याप्‍त मात्रा में प्रोटीन लेने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और अनहेल्‍दी स्नैक्स खाने की आदत दूर होती है। अंडा खाने से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद म‍िलती है, ज‍िससे हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा कम होता है। अंडा गुड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ावा देने में भी मदद करता है ज‍िससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर घटता है और हार्ड ड‍िजीज का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें- ऑमलेट या उबला अंडा? जानिए प्रोटीन के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी विकल्प

अंडे का पीला भाग होता है फायदेमंद

साल 2024 में Advances In Medicine नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, अंडों में एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं, इससे ट्राइग्लिसराइड का लेवल कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। स्‍टडी में यह भी बताया गया है क‍ि अंडे का पीला ह‍िस्‍सा खाना सेहत और हार्ट के ल‍िए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- नहीं खाते अंडा तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट ने बताए इनके भरपूर फायदे

शरीर की सूजन कम करने में मदद म‍िलती है

अंंडे में व‍िटाम‍िन डी, सेलेनि‍यम और व‍िटाम‍िन बी पाए जाते हैं ज‍िससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है। हार्ट की सेहत को बेहतर बनाने के ल‍िए सूजन कम करना जरूरी है और अंडे का सेवन करने से सूजन कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। साथ ही वेट लॉस करने वाले लोगों के ल‍िए भी अंडा का सेवन एक हेल्‍दी व‍िकल्‍प है क्‍योंक‍ि इसे खाकर देर तक भूख नहीं लगती है।

न‍िष्‍कर्ष:

हार्ट की बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। स्‍टडी के मुताब‍िक, अंडे का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है।

FAQ

  • अंडा खाने के फायदे क्‍या हैं?

    अंडा खाने से मांसपेश‍ियों और हड्डि‍यों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। अंडा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और हार्ट हेल्‍थ बेहतर होती है।
  • अंडा खाने के नुकसान क्‍या हैं?

    जरूरत से ज्‍यादा अंडे खाने से कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। अंडे को ज्‍यादा मक्खन या तेल में पकाकर खाने से कैलोरी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ सकती है।

Read Next

क्या कॉफी पीने से कमजोर होती हैं हड्डियां? जानें इसमें क‍ितनी सच्‍चाई है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 16, 2026 21:10 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 16, 2026 21:10 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content