Fri Sep 11, 2026 | 09:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

क्या वाकई सेब खाने से कम होता है कोलेस्ट्रॉल? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट और र‍िसर्च

सेब में फाइबर, व‍िटाम‍िन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, पोटेश‍ियम, एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। हार्ट के ल‍िए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी और जीआई भी कम होता है ज‍िससे मोटापे और डायब‍िटीज के मरीज भी सेब खा सकते हैं। जानते हैं सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है या नहीं?

सेब मेरी मम्‍मी का पसंदीदा फल है। हमारे घर में कश्‍म‍ीरी सेब, देसी सेब आते रहते हैं। मेरी बुआ ने बि‍जनौर में सेब का बाग खरीदा है जहां बैठकर हम अक्‍सर ताजे सेब का आनंद उठाते हैं। मीठे और रसीले सेब सेहत के ल‍िए वरदान माने जाते हैं। एक्‍सपर्ट्स कहते हैं क‍ि सेब खाने से पाचन बेहतर होता है क्‍योंक‍ि इसमें फाइबर होता है जो अपच और गैस की समस्‍या को दूर करता है। सेब का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है ज‍िसके कारण डायब‍िटि‍क मरीज भी सेब खा सकते हैं। सेब में कैलोरी कम होती हैं, इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और वेट मैनेजमेंट में मदद म‍िलती है। हमें गूगल पर एक सवाल म‍िला क‍ि क्‍या सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल होता है? कुछ एक्‍सपर्ट्स ऐसा मानते हैं क‍ि सेब में सॉल्‍यूबल फाइबर होता है ज‍िससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद म‍िलती है और इससे हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक के खतरे से भी बचा जा सकता है। आगे इस लेख में जानेंगे इस बात में क‍ितनी सच्‍चाई है? क्‍या वाकई सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद म‍िलती है?

सेब और कोलेस्‍ट्रॉल का संबंंध द‍िखाती हैं स्‍टडीज

1. National Library Of Medicine की साल 2012 की एक स्‍टडी के मुताब‍िक,

साबुत सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम क‍िया जा सकता है। स्‍टडी में 23 स्‍वस्‍थ वयस्‍कों को ल‍िया गया और उन्‍हें अलग-अलग डाइट दी गई। स्‍टडी में ल‍िप‍िड प्रोफाइल और बैड कोलेस्‍ट्रॉल के असर को देखा गया। स्‍टडी ने यह पाया क‍ि साबुत सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है। साबुत सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल 6.7 प्रत‍िशत तक कम हुआ। सेब में मौजूद पेक्‍ट‍िन और पॉलीफेनॉल, एलडीएल को कम करने में असरदार पाए गए। स्‍टडी ने बताया क‍ि ये दोनों ही कोलेस्‍ट्रॉल मेटाबॉल‍िज्‍म को प्रभाव‍ित करते हैं। वहीं जूस का प्रभाव उतना नहीं देखा गया ज‍ितना साबुत सेब का म‍िला। स्‍टडी ने बताया क‍ि इसका कारण है क‍ि जूस में प्रोसेस‍िंग से फाइबर और अन्‍य पोषक तत्‍व कम हो जाते हैं।

2. National Library Of Medicine की साल 2007 की एक स्‍टडी के मुताब‍िक,

सेब में मौजूद पॉलीफेनॉल कोलेस्‍ट्रॉल मेटाबॉल‍िज्‍म को बेहतर बनाते हैं। यह स्‍टडी मोटे लोगों पर की गई थी। इस स्‍टडी में 71 लोगों को 12 हफ्ते के ल‍िए सेब में मौजूद पॉलीफेनॉल का सप्लीमेंट द‍िया गया और उनका कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक क‍िया गया। स्‍टडी ने पाया क‍ि पॉलीफेनॉल लेने से टोटल कोलेस्‍ट्रॉल और एलडीएल दोनों में कमी आई। स्‍टडी में यह भी देखा गया कि‍ बैड कोलेस्‍ट्रॉल कम होने से पेट में जमा फैट में सुधार देखा गया ज‍िससे हार्ट ड‍िजीज का खतरा कम होता है।

3. National Library Of Medicine की साल 2012 की एक स्‍टडी के मुताब‍िक,

सेब में पेक्‍ट‍िन होता है जो बैड कोलेस्‍ट्रॉल को सात से दस प्रत‍िशत तक घटा सकता है। पेक्‍ट‍िन एक तरह का सॉल्‍यूबल फाइबर होता है जो सेब में प्राकृत‍िक रूप से पाया जाता है। इस स्‍टडी में प्रत‍िभाग‍ियों को रोज 15 ग्राम पेक्‍ट‍िन द‍िया गया और बैड कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल चेक क‍िया गया। र‍िजल्‍ट में यह बात सामने आई क‍ि सेब, पेक्‍ट‍िन की मदद से कोलेस्‍ट्रॉल को कम कर देता है।

4. Journal Of The Academy Of Nutrition And Dietetics की साल 1997 की एक स्‍टडी के मुताब‍िक,

सेब में फाइबर होता है और यह बैड कोलेस्‍ट्रॉल अब्‍जार्ब होने की प्रक्र‍िया को कम करता है। यह स्‍टडी पुरुषों पर की गई थी और स्‍टडी में प्रत‍िभाग‍ियों को सेब के फाइबर का सप्‍लीमेंट द‍िया गया और उसके ब्‍लड कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को चेक क‍िया गया। स्‍टडी में यह सामने आया क‍ि सेब का फाइबर लेने से टोटल कोलेस्‍ट्रॉल और बैड कोलेस्‍ट्रॉल दोनों में कमी आई। ऐसा उन लोगों में ज्‍यादा देखा गया जि‍नका कोलेस्ट्राॅल लेवल पहले से ज्‍यादा था।

यह भी पढ़ें- क्या वजन घटाने से खराब कोलेस्ट्रॉल LDL कम होता है? क्या कहते हैं डॉक्टर और रिसर्च

सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल घटता है- Apple Reduce Bad Cholesterol 

eating-apples-reduce-cholesterol

  • Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि सेब का सेवन बैड कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने के ल‍िए फायदेमंंद है। सेब में सॉल्‍यूबल फाइबर होता है और यह आंत में कोलेस्‍ट्रॉल अब्‍जार्ब होने के खतरे को कम करता है और शरीर से कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है। इससे लंबे समय तक हार्ट ड‍िजीज का खतरा भी कम हो जाता है।
  • सेब में मौजूद पेक्‍ट‍िन इसल‍िए असरदार है क्‍योंक‍ि यह आंत में कोलेस्‍ट्रॉल और बाइल एस‍िड्स को इकट्ठा करता है इससे कोलेस्‍ट्रॉल का जमाव कम हो जाता है और शरीर कोलेस्‍ट्रॉल को बाहर न‍िकाल देता है। इससे ब्‍लड में एलडीएल का लेवल कम हो जाता है।
  • सेब में मौजूद पॉलीफेनॉल मजबूत एंटीऑक्‍सीडेंट्स कंपाउंड्स कहलाते हैं। यह शरीर में फैट मेटाबॉल‍िज्‍म को कंट्रोल करते हैं। साथ ही ये एलडीएल के प्रोडक्‍शन को भी कम करते हैं। इससे ब्‍लड वेसल्‍स में कोलेस्‍ट्रॉल के जमाव को रोकने में मदद म‍िलती है।

न‍िष्‍कर्ष:

सेब में सॉल्‍यूबल फाइबर, पेक्‍ट‍िन और पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्‍व होते हैं ज‍िससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है और हार्ट ड‍िजीज का खतरा कम होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के साथ शेयर करें और सेहत से संबंध‍ित अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ जुड़े रहें।

Read Next

सहजन की फली का सूप सुपरफूड क्यों है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 01, 2026 10:45 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Mar 01, 2026 10:45 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content