Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

सेब खाना है लिवर की सेहत के लिए अच्छा, जानें इसके 7 फायदे

ल‍िवर के ल‍िए सेब खाना फायदेमंद माना जाता है। सेब खाने से ल‍िवर हेल्‍थ को सपोर्ट म‍िलता है और फाइबर इंटेक से ल‍िवर को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है। जानें ल‍िवर के ल‍िए सेब के फायदे।

पुरानी कहावत है क‍ि सेब को खाकर डॉक्‍टर को दूर रख सकते हैं। पूरी सेहत के साथ-साथ सेब ल‍िवर की सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और वॉटर कंटेंट ज्‍यादा होता है ज‍िसकी मदद से यह हान‍िकारक तत्‍वों को शरीर से न‍िकालने में मदद करता है। यह वेट लॉस में भी असरदार माना जाता है ज‍िसकी मदद से हेल्‍दी वेट मैनेजमेंट में मदद म‍िलती है और फैटी ल‍िवर की समस्‍या से बचाव होता है। ल‍िवर की सेहत के ल‍िए सेब के फायदे जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

ल‍िवर हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंंद है सेब

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि अच्‍छी सेहत के ल‍िए रोजाना एक से दो सेब खा सकते हैं, कोश‍िश करें द‍िन के पहले भाग में ही सेब का सेवन करें। सेब में पेक्‍ट‍िन नाम का घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह लि‍वर हेल्‍थ को बेहतर बनाता है, कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करता है, शुगर लेवल कंट्रोल करता है और पाचन स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद करता है। 2023 में Frontiers in Nutrition नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, सेब में मौजूद एंंटीऑक्‍सीडेंट्स ल‍िवर हेल्‍थ को सपोर्ट करने में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं। हालांक‍ि यह एक एनि‍मल-बेस्‍ड स्‍टडी है, इंंसानों पर सीम‍ित स्‍टडी ही मौजूद है।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर में सेब खाना फायदेमंद है क्या? एक्सपर्ट से जानें

फैटी ल‍िवर से बचाव में मदद करता है सेब

liver-ke-liye-seb-khane-ke-fayde

  1. सेब खाकर फैटी ल‍िवर (Fatty Liver) की श‍िकायत दूर करने में मदद म‍िलती है क्‍योंक‍ि सेब में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। फाइबर इंटेक और वेट लॉस के जर‍िए फैटी ल‍िवर से बचने में सेब मदद करता है।
  2. सेब खाने से डाइजेशन बेहतर होता है, गट बैक्‍टीर‍िया को बढ़ावा म‍िलता है ज‍िससे शरीर में टॉक्‍स‍िन्‍स जमा नहीं होते और ल‍िवर हेल्‍दी रहता है।
  3. सेब में फ्लेवोनोइड्स और व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है ज‍िससे ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस को दूर करने में मदद म‍िलती है। इससे ल‍िवर सेल्‍स में होने वाली सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है।
  4. सेब में मौजूद फाइटोन्‍यूट्र‍िएंट्स ल‍िवर में एंजाइम की बेहतर गत‍िव‍िध‍ि में मदद करते हैं। इससे फैट और प्रोटीन के मेटाबॉलि‍ज्‍म को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।
  5. सेब खाने से बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे ल‍िवर में जमने वाले अत‍िर‍िक्‍त फैट को कम करने में मदद म‍िलती है।
  6. सेब में एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं ज‍िसके सेवन से क्रॉन‍िक लि‍वर रोग से बचने में भी मदद म‍िलती है।
  7. सेब में मौजूद हेल्‍दी कंपाउंड्स फैट मेटाबॉल‍िज्‍म को रेगुलेट करने में मदद करते हैं ज‍िससे ल‍िवर फंक्‍शन बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

न‍िष्‍कर्ष:

सेब का सेवन ल‍िवर की हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। सेब का सेवन करने से फैटी ल‍िवर को दूर करने में मदद मि‍लती है। इससे ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस और बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। इससे ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस को दूर करने में मदद म‍िलती है साथ ही क्रॉन‍िक ल‍िवर रोग से बचने में मदद म‍िलती है और ल‍िवर फंक्‍शन बेहतर होता है।

FAQ

  • ल‍िवर के ल‍िए कौन सा फल फायदेमंद होता है?

    सेब, अंंगूर, पपीता, जामुन, अनार, तरबूज जैसे फल ल‍िवर हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंंद माने जाते हैं। हालांक‍ि फलों के साथ-साथ ल‍िवर को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट, पर्याप्‍त पानी का सेवन और एक्‍ट‍िव लाइफस्‍टाइल जरूरी है।
  • सेब खाने के क्‍या फायदे हैं?

    पाचन, वेट लॉस, शुगर कंट्रोल, इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। सेब कब्‍ज की समस्‍या को दूर करता है और गट हेल्‍थ को मजबूत बनाता है।

Read Next

चीनी के नेचुरल विकल्प: स्टीविया बेहतर है या शहद? जानें डायटिशियन से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2026 14:21 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 04, 2026 14:21 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content