Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

महिलाओं को क्यों खाना चाहिए सेब का हलवा? एक्सपर्ट से जानें

सेब का हलवा कभी खाया है आपने? अगर नहीं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, ये हलवा महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्यों और कैसे? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

सेब कुछ सबसे सेहतमंद फलों में से एक है जो कि मल्टी विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। कहा जाता है कि अगर आप रोज 1 सेब भी खाते हैं तो आपको बीमारियां छू नहीं सकतीं। हालांकि, हर किसी को बहुत ज्यादा सेब खाना पसंद नहीं होता और कुछ लोग फायदे को जानते हुए भी इसे नहीं खा पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप सेब का हलवा बनाकर खा सकते हैं जो काफी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। खासकर महिलाओं के लिए बात करें तो सेब का हलवा शरीर को एनर्जी देने के साथ कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है जिससे महिलाओं की सेहत बेहतर होती है। इसके अलावा भी सेब का हलवा खाने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

महिलाओं को क्यों खाना चाहिए सेब का हलवा-Why should women eat apple pudding?

डाइट एक्सपर्ट Edwina कहती हैं कि सेब का हलवा एक सेहतमंद और स्वादिष्ट मिठाई है, जो संतुलित तरीके से और बिना चीनी मिलाए बनाने पर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। महिलाओं के लिए ही नहीं, किसी भी व्यक्ति के लिए सेब का हलवा खाना फायदेमंद है जैसे

प्रीबायोटिक है सेब का हलवा

डाइट एक्सपर्ट बताती हैं कि सेब प्रीबायोटिक्स का अच्छा स्रोत हैं, जो आंतों में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया के लिए पोषण का काम करते हैं। ये बिगड़े हुए गट हेल्थ को सही करने में मददगार है और पेट की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके आंतों की गति तेज होती है, मेटाबॉलिज्म सही होता है और महिलाओं को क्रेविंग कंट्रोल करके वेट लॉस करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: सेब या अनार: खून तेजी से बढ़ाने में कौन ज्यादा असरदार? जानिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से

फाइबर से भरपूर

सेब के हलवे में भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट फूलने की समस्या को कम करने में मदद करता है, जो महिलाओं में आम है। महिलाएं इसे रेगुलर खाएं तो ब्लोटिंग की समस्या में कमी आ सकती है और बार-बार खाना खाने के बाद होने वाली गैस और भारीपन जैसे लक्षणों में कमी आ सकती है।

apple pudding for women

एंजिंग कम करने वाला

सेब के हलवे में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। जब आप इसे रेगुलर खाते हैं तो आपके चेहरे की चमक बेहतर होती है और स्किन की बनावट भी अच्छी होती है जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

थकान कम करने के साथ हार्मोनल हेल्थ के लिए फायदेमंद

सेब में आयरन और विटामिन सी भी होता है, जो आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने और थकान को कम करने में मदद करता है। दूध या मेवों के साथ बनाने पर सेब का हलवा हड्डियों को स्वस्थ रखने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। इसे सीमित मात्रा में खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सेब पर काला नमक छिड़ककर खाना चाहिए? जानें फायदे और नुकसान

खास बात ये भी है सेब का हलवा प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करता है और कम चीनी के साथ बनाने पर मीठा खाने की इच्छा को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है और महिलाओं के दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

तो महिलाएं इन तमाम फायदे के लिए सेब का हलवा बनाकर जरूर खाएं। इसे आप घी में डालकर अच्छी तरह से भाप से पकाकर तैयार कर सकती हैं और फिर ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकती हैं। आपको इसमें दूध या चीनी डालने की जरूरत नहीं है, हालांकि कुछ लोग स्वाद के लिए इसमें इन चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं।

FAQ

  • सेब खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    सेब खाने से दिल की बीमारियों से बचाव होता है और इसका फाइबर डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को एनीमिया की बीमारी है उनके लिए सेब खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही कब्ज और हाई बीपी के मरीजों के लिए सेब खाना बेहद लाभकारी है।
  • सुबह खाली पेट सेब खाने से क्या लाभ होता है?

    हालांकि, खाली पेट किसी भी फल को खाने से बचना चाहिए लेकिन जिन लोगों को हाई बीपी या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए सेब खाना फायदेमंद हो सकता है। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • सेब में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

    सेब में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि इम्यूनिटी बूस्टर विटामिन है और आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

Read Next

नॉर्मल डिलीवरी के बाद संबंध बनाने से हो सकता है इंफेक्शन, डॉक्टर से जानें इसके 5 बड़े लक्षणों के बारे में

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 02, 2026 17:26 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Feb 02, 2026 17:26 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content