Expert

क्या सेब पर काला नमक छिड़ककर खाना चाहिए? जानें फायदे और नुकसान

सेब खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कुछ लोगों को सेब पर नमक छिड़ककर खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नहीं, आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सेब पर काला नमक छिड़ककर खाना चाहिए? जानें फायदे और नुकसान

सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि अगर डॉक्टर को खुद से दूर रखना है तो रोजाना एक सेब जरूर खाएं। सेब में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम और अन्य कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं, कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कई लोग सेब पर नमक छिड़ककर खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसा करने से बचते हैं लेकिन क्या वास्तव में सेब पर नमक छिड़ककर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदायक आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं?

क्या सेब पर नमक छिड़ककर खा सकते हैं? 

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, "सेब का टेस्ट स्वाभाविक रूप से मीठा और हल्का खट्टा होता है। ऐसे में जब इसके ऊपर थोड़ा-सा काला नमक या सेंधा नमक छिड़क जाता है तो यह स्वाद में बदलाव लाता है। नमक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी करता है। खासकर अगर आप वर्कआउट करने के दौरान ज्यादा पसीना बहाते हैं या दिनभर थकान महसूस करते हैं।"

सेब पर नमक छिड़क कर खाने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक सेब पर नमक छिड़ककर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है-

1. फास्ट एनर्जी के सोर्स

सेब में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। जब इसमें थोड़ा नमक मिला दिया जाता है तो यह ग्लूकोज के अवशोषण को और तेज करता है। इसलिए, अगर आप वर्कआउट से पहले या किसी शारीरिक गतिविधि से पहले सेब में चुटकी भर नमक डालकर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज में सेब का सिरका कितना फायदेमंद है? कब और कैसे पिएं

2. भूख पर कंट्रोल

मीठे फल खाने के बाद अक्सर लोगों को जल्दी भूख लग जाती है। इसलिए, नमक छिड़ककर खाने से कुछ हद तक यह समस्या कम हो सकती है। यह सेब की मिठास को संतुलित करता है और दिमाग को संतुष्टि का संकेत भेजता है।

3. इलेक्ट्रोलाइट को बढ़ावा

पसीने के साथ हमारे शरीर से सोडियम, पोटैशियम और अन्य मिनरल निकल जाते हैं। ऐसे में सेब पर काला नमक या सेंधा नमक डालकर खाने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद मिलती है। सेब में पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है।

4. पाचन में सुधार

काला नमक पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। ऐसे में जब इसे फाइबर से भरपूर सेब के साथ खाया जाता है तो यह आपके पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।

1 (23)

सेब पर नमक डालकर खाने के नुकसान

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सेब पर नमक डालकर खाने के कुछ फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हैं, जैसे-

1. ज्यादा सोडियम सेवन का जोखिम

अगर आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर या किडनी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो सेब पर नमक छिड़ककर खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। सेब में नमक डालते समय सिर्फ एक छोटी चुटकी नमक ही काफी होता है, ज्यादा नमक डालकर खाने से बीपी बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है।

2. नेचुरल स्वाद पर असर

सेब का असली स्वाद इसकी मिठास और हल्का खट्टापन है। लेकिन सेब पर ज्यादा नमक डालकर खाने से इसका नेचुरल स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए नमक का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक सीमित रखें।

इसे भी पढ़ें: डायरिया होने पर आप भी खाते हैं सेब? एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना सही है या नहीं

3. शुगर और सोडियम का मिश्रण

अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो उसे सेब के साथ नमक खाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। नमक शरीर में शुगर के अवशोषण को बाधित कर सकता है, जो कुछ मामलों में ब्लड शुगर के स्तर को असंतुलित कर सकता है।

निष्कर्ष

सेब पर काला नमक या सेंधा नमक छिड़ककर खाना स्वाद और सेहत दोनों तरीके से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ध्यान रहे, इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से खाने से आपकी सेहत को कुछ नुकसान भी पहुंच सकता है।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • सेब खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    सेब खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव हो सकता है, जिसमें दिल से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज, मोटापा और कब्ज जैसी समस्या शामिल है। सेब आपके पाचन तंत्र में सुधार करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है।
  • सेब में कौन सा तत्व पाया जाता है?

    सेब में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा, सेब में क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट और मैंगनीज, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं।
  • सेब का कौन सा भाग खाने योग्य नहीं होता है?

    सेब का बीज खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें एक केमिकल होता है, जो शरीर में साइनाइड में बदल सकता है। सेब का छिलका और प्लेसेंटा भी खाना ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। 

 

 

 

Read Next

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे की जगह खाएं ये 5 चीजें, रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 08, 2025 11:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS