Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे की जगह खाएं ये 5 चीजें, रहेंगे स्वस्थ

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अक्सर लोग अंडा खाते हैं, लेकिन अगर आप अपने शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे के स्थान पर अन्य चीजों की तलाश कर रहे हैं तो इन 5 चीजों का सेवन कर सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं, सुहानी सुबह और गर्म कपड़ों का एहसास काफी सुखद महसूस होता है। मगर ये मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम अक्सर कमजोर हो जाता है, जिस कारण शरीर का तापमान भी कम हो जाता है, जिससे ज्यादा ठंड लगने लगती है, और इसके कारण सर्दी-जुकाम, खांसी, जोड़ों में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग ठंड के मौसम में अक्सर अंडा खाना शुरू कर देते हैं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अंडा खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है, जो सर्दियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, जो लोग अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं, उनके सामने एक बड़ी चुनौती होती है कि वे अपने शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाएं? इसलिए, आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि आप सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे के स्थान पर क्या-क्या खा सकते हैं?

शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे की जगह क्या खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं-

1. गुड़

भारतीय रसोई में आपको गुड़ जरूर मिल जाएगा। सर्दियों में लोग गुड़ खाना बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि ये न सिर्फ खाने में मीठा होता है और आपके शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। सर्दियों में जब शरीर सुस्त और कमजोर महसूस हो तब गुड़ खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गुड़ में मौजूद आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसे चाय, लड्डू या गर्म पानी के साथ भी खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए पिएं ये 5 हर्बल चाय, दिनभर रहेगी फुर्ती

2. ड्राई फ्रूट्स

सर्दियों में आप अपनी डाइट में अंडे के स्थान पर ड्राई फ्रूट्स जैसे- बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और अंजीर शामिल कर सकते हैं। यह ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को ठंड से लड़ने में मदद करता है। बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर को गर्म रखता है और स्किन की ड्राईनेस दूर करता है। जबकि किशमिश और अंजीर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं।

3. अदरक

सर्दियों में ज्यादातर लोग अदरक की गर्मा-गर्म चाय पीना पसंद करते हैं। अदरक एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो हर घर में आसानी से मिल जाती है। अदरक में जिंजरॉल नाम का तत्व होता है, जो शरीर में गर्मी को बढ़ाता है और ब्लड फ्लो को तेज करता है। अदरक का सेवन सर्दी-जुकाम, गले की खराश, खांसी और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

01 (23)

4. लहसुन

लहसुन को आयुर्वेद में नेचुरल औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद एलिसिन नाम का तत्व बैक्टीरिया और वायरस से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है। लहसुन का सेवन शरीर की गर्मी को बढ़ाता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे सर्दियों में ठंड कम लगती है। सर्दियों में रोजाना सुबह खाली  पेट 1 या 2 कच्चे लहसुन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल की सेहत में सुधार होता है और बीमारियों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 6 स्नैक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

5. हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल पूरे साल भारतीय रसोई में होता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की गर्मी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सूजन, दर्द और इन्फेक्शन की समस्या से बचाव होता है। इसलिए, सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीना शरीर की गर्मी को बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता है, नींद में सुधार होता है और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए सिर्फ अंडा एक मात्र विकल्प नहीं है, बल्कि आप गुड़, ड्राई फ्रूट्स, अदरक, लहसुन और हल्दी जैसी चीजों का भी  सेवन कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन न सिर्फ सर्दियों में आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • सर्दियों में शरीर को गर्म कैसे रखें? 

    सर्दी में गर्म रहने के लिए कपड़ों की कई परतें पहनें, गर्म भोजन करें, गर्म चाय पिएं, हल्दी का दूध पिएं और अदरक वाला पानी पिएं।
  • सर्दी में शरीर की गर्मी कैसे बनाएं?

    सर्दी में शरीर की गर्मी बनाए रखन के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं, जिसमें गर्म कपडे पहनना, गर्म पानी से नहाना और नियमित रूप सी शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं। 
  • ठंड में शरीर गर्म रखने के लिए क्या खाएं?

    ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए आप गर्म सूप, गर्म ड्रिंक्स जैसे- अदरक की चाय, गुड़, मूंगफली आदि गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें। इसके अलावा, ओट्स, शकरकंद, गाजर आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

Read Next

सब्जियों के पोषक तत्वों को रखना है बरकरार तो इस तरीके से तैयार करें खाना

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 08, 2025 10:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 08, 2025 10:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 08, 2025 10:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 08, 2025 10:12 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content