Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

सर्दियों में सुबह-सुबह इंस्‍टेंट एनर्जी के ल‍िए प‍िएं ये 3 ड्र‍िंक्‍स, द‍िनभर रहेंगे एक्‍ट‍िव

सर्दियों में सुबह एनर्जी की कमी महसूस होती है? दिन की शुरुआत इन 3 गर्म और पौष्टिक ड्रिंक्‍स से करें जैसे दालचीनी पानी, अश्वगंधा दूध और शहद-तुलसी चाय। ये शरीर को तुरंत गर्माहट देते हैं, जिससे आप पूरा दिन एक्टिव रहते हैं।

सर्दियों की ठिठुरन में सुबह उठते ही शरीर अक्सर सुस्‍त महसूस होता है। ऐसे में कई लोग चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, लेकिन ये ड्र‍िंक्‍स शरीर को एनर्जी नहीं देते। ठंड के मौसम में शरीर का तापमान थोड़ा गिर जाता है, जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इस समय ऐसे गर्म और हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स बहुत मदद करते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्माहट, शक्ति और ताजगी देते हैं। ठंड में इम्‍यून‍िटी भी कमजोर हो जाती है, इसलिए सुबह की पहली ड्र‍िंक ऐसी होनी चाहिए जो शरीर की एनर्जी के साथ-साथ इम्‍यून‍िटी भी बढ़ाए। इस लेख में जानेंगे ऐसी 3 हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. दालचीनी का पानी- Cinnamon Water

cinnamon-tea-benefits

  • दालचीनी शरीर में गर्माहट बढ़ाने के लिए जानी जाती है।
  • यह ब्‍लड सर्कुलेशन को तेज करती है, जिससे सुबह-सुबह आलस और सुस्ती दूर होती है।
  • दालचीनी पाचन को भी सुधारती है, जिससे भारीपन और पेट फूलने की दिक्कत कम होती है।
  • सर्दियों में होने वाले इंफेक्‍शन से बचाने में भी यह काफी मददगार है।
  • नियमित सेवन से शरीर हल्का और एनर्जेट‍िक महसूस करता है।

एक गिलास गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर 5 मिनट रख दें और फिर पिएं।

2. अश्वगंधा दूध- Ashwagandha Milk

ashwagandha-milk-benefits

  • अश्वगंधा हर्ब को शरीर की एनर्जी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
  • ठंड के मौसम में जब जोड़ों में जकड़न और थकान बढ़ जाती है, तब यह बेहद फायदेमंद होता है।
  • अश्वगंधा का दूध शरीर को मजबूत बनाता है और मानसिक तनाव भी कम करता है।
  • इसे सुबह पीने से पूरे दिन मन शांत और एक्‍ट‍िव रहता है।
  • यह नींद को भी बेहतर बनाता है और कमजोरी को दूर करता है।

गर्म दूध में आधा छोटा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर रातभर भिगो दें और सुबह हल्का गर्म करके पिएं।

3. शहद-तुलसी की चाय- Honey Tulsi Tea

honey-tulsi-tea-benefits

  • सर्दियों में होने वाली खांसी-जुकाम की समस्या से बचने के ल‍िए तुलसी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • सर्दि‍यों में शहद-तुलसी की चाय बनाकर प‍िएं। इससे गले को आराम म‍िलेगा और शरीर को एनर्जी म‍िलेगी।
  • शहद और तुलसी की चाय का सेवन करने से सांस की नली की सूजन कम होती है।
  • इससे इम्‍यून‍िटी बढ़ती है और थकान के लक्षण दूर होते हैं।

गर्म पानी में 4 से 5 तुलसी पत्ते उबालकर छानें और उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं, शहद-तुलसी की चाय तैयार है।

निष्कर्ष:

ठंड के मौसम में शहद-तुलसी से बनी चाय का सेवन करने से शरीर को गर्माहट म‍िलती है और आप द‍िनभर स्‍वस्‍थ रह सकते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा दूध और दालचीनी के पानी का सेवन करना भी फायदेमंद है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

सर्दियों में पाचन की समस्या से हैं परेशान? जानें किस समय डिनर करने से बेहतर रहेगा डाइजेशन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 02, 2025 08:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 02, 2025 08:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 02, 2025 08:07 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content