शरीर में हमेशा रहती है थकान और सुस्त? जानें इसके 8 कारण और बचाव के तरीके

शरीर में हमेशा सुस्ती और आलस आने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में हमेशा रहती है थकान और सुस्त? जानें इसके 8 कारण और बचाव के तरीके

सुबह उठने के बाद क्या आप सुस्ती महसूस होती है? क्या आपका शरीर हर समय एनर्जी सेवर मोड पर चलता है? अगर हां, तो आलसपन का इशारा है। कोरोनाकाल में कई लोगों का शरीर आलस से भर गया है। शायद हम में से कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें अपनी सीट से उठना तक पसंद नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, इससे आपके शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां दस्तक दे सकती हैं। ऐसे में आलस को छोड़ें। शरीर हमेशा थका और सुस्त होने के कई कारण हो सकते हैं।  इन कारणों को पहचानकर आप अपने शारीरिक थकान को दूर कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आलस के कारण या फिर थकान किन वजह से आती है, के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं शरीर में हमेशा सुस्ती क्यों रहती है?

1. शरीर में आयरन की कमी

थकान और सुस्ती का कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। अगर आप हमेशा सोना चाहते हैं या फिर काफी देर तक बिना वजह बिस्तर पर लेते रहते हैं, तो यह शरीर में आयरन की कमी के कारण हो सकता है। अधिकतर महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी काफी ज्यादा होती है। अगर आप भी आयरन की कमी से जूझ रहे हैं, तो अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही आयरन सप्लीमेंट्स लें। ताकि आपका शरीर एनर्जेटिक बना रहे। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में सुस्ती, पानी की कमी और कमजोरी से हैं परेशान? ट्राई करें इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ये 4 ड्रिंक्स

2. नींद की कमी 

पर्याप्त नींद न लेना या बहुत देर तक जागना थकान और सुस्ती का कारण बन सकता है। इसलिए प्रतिदिन पर्याप्त नींद लें। स्वस्थ शरीर के लिए भरपूर नींद लेना बहुत ही जरूरी है। गहरी और अच्छी नींद न लेने से आपके शरीर को थकावट महसूस हो सकती है। साथ ही आप पूरे दिन आलसी, जम्हाई और नींद का अनुभव कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अच्छी नींद न लेने से आपकी स्किन पर भी इसका असर पड़ सकता है।

3. स्ट्रेस में रहना

स्ट्रेस लेने से भी शरीर काफी सुस्त और थका हुआ सा हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने आसपास स्ट्रेस को न भटकने दें। हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। स्ट्रेस लेने से जहां आपका शरीर सुस्त होता है। साथ ही आप गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं। वहीं, खुश रहने से आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है। स्ट्रेस को दूर करने के लिए गहरी नींद जरूरी है। 

4. असंतुलित आहार

आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं खा रहे हैं, इसका असर आपके शरीर पर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने आहार में संतुलित आहार शामिल करें। अगर आप सही डाइट नहीं लेते हैं, तो आपका शरीर सुस्त और थका हुआ सा रह सकता है। खाने की गुणवत्ता भी शरीर पर असर डालती है। इसलिए अपने आहार में सभी विटामिंस और मिनरल्स को शामिल करें। 

5. डिहाइड्रेशन

डिहाइट्रेशन के कारण भी आपको थकान महसूस होती है। अगर आप पूरे दिन में 6 से 8 गिलास पानी नहीं पीते हैं, तो आपको अनिद्रा, शरीर में ऐंठन, दर्द, चक्कर आना, ऊर्जा में कमी जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि दिन में 6 से 8 गिलास पानी पिएं। वहीं, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। इससे आपको थकान महसूस नहीं होगी। साथ ही आप एनर्जेटिक रहेंगे। 

6. वजन अधिक होना

बढ़ते वजन के कारण भी आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने वजन को कंट्रोल करें। अधिक वजन न सिर्फ थकान का कारण होती है. बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 

7. अत्यधिक एक्सरसाइज

अत्यधिक एक्सरसाइज करने वालों का भी शरीर सुस्त रहता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। इसलिए प्रतिदिन 40 मिनट से अधिक एक्सरसाइज न करें। 

इसे भी पढ़ें - क्या आपको भी हर समय आती है नींद और रहता है आलस? जानें इसका कारण और इलाज

8.  एक्सरसाइज न करना

अगर आपका शरीर स्थिर रहता है और आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको थकान महसूस होती है। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जो आपके शरीर को हेल्दी और फिट रखने का कार्य करती है। इसलिए रोजाना हल्के-फुल्के एक्सरसाइज जरूर करें। 

आलस और सुस्ती के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन कारणों को जानकर इसे दूर करें। ताकि आपका शरीर एनर्जेटिक और एक्टिव रहे।

Read Next

क्या सोते समय घट या बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानें नींद और बीपी के बारे में जरूरी बातें

Disclaimer