Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

विंटर में ये 3 ड्रिंक्‍स बढ़ाएंगी मेटाबॉलिज्‍म, साथ ही घटेगा वजन और कंट्रोल होगा शुगर लेवल

सर्दियों में मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाना, वजन कंट्रोल करना और शुगर लेवल बेहतर करना चाहते हैं? जानें तीन हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स जो पाचन सुधारते हैं, फैट को कम करते हैं और मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ावा देते हैं।

सर्द‍ियों में कई लोगों का मेटाबॉलि‍ज्‍म धीमा हो जाता है और इस वजह से थकान, भूख बढ़ना और वेट गेन जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के ल‍िए शरीर को एनर्जी की जरूरत ज्‍यादा होती है इसके ल‍िए कुछ हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स का सेवन कर सकते हैं। ये नेचुरल ड्र‍िंक्‍स न केवल शरीर को सर्दि‍योंं में गर्माहट देते हैं बल्‍क‍ि पाचन भी सुधारते हैं। इन ड्र‍िंक्‍स का सेवन करने से मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ेगा ज‍िससे वजन कंट्रोल करने में मदद म‍िलेगी। अगर आप सर्दि‍यों में बीमार‍ियों से बचाव करना चाहते हैं, तो भी इन ड्र‍िंक्‍स को अपनी डेली डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। आगे जानेंगे इन 3 ड्र‍िंक्‍स के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. अदरक और नींबू ड‍िटॉक्‍स वॉटर प‍िएं- Drink Ginger Lemon Detox Water

ginger-lemon-drink

  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि अदरक में मौजूद जिंजरोल पाचन को सुधारता है, ब्‍लोट‍िंग को कम करता है और बॉडी हीट को बढ़ाकर मेटाबॉल‍िज्‍म को तेज करता है।
  • नींबू हाइड्रेशन और डाइजेशन को सपोर्ट करता है।
  • डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह ड्र‍िंक, शुगर स्पाइक को कम करने में मदद करता है।

एक गिलास गुनगुने पानी में ½ चम्मच कद्दूकस अदरक और एक चम्मच नींबू मिलाकर 5 मिनट ढककर पिएं।

2. ग्रीन टी और तुलसी ड्र‍िंक- Green Tea With Tulsi Drink

green-tea-and-tulsi-drink

  • ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन शरीर में कैलोरी बर्न‍ होने की प्रक्र‍िया को थोड़ा एक्‍ट‍िव करते हैं।
  • तुलसी स्‍ट्रेस र‍िस्‍पॉन्‍स को शांत करती है ज‍िससे मेटाबॉल‍िज्‍म को सपोर्ट म‍िलता है।
  • यह ड्र‍िंक मेटाबॉलिज्‍म को सहारा देता है और इम्‍यून‍िटी को मजबूत करता है।

गर्म पानी में तुलसी की पत्तियां और ग्रीन टी डालकर कुछ मिनट ढककर रखें और फिर छानकर पिएं।

3. हल्दी और काली मिर्च से बनी ड्र‍िंक- Turmeric And Black Pepper Drink

haldi-water-benefits

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि हल्‍दी में मौजूद करक्‍यूम‍िन फैट बर्न करने की प्रक्र‍िया को बढ़ाती है, सूजन को कम करती है और इंसुल‍िन सेंस‍िट‍िव‍िटी को बढ़ाती है ज‍िससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है। काली मिर्च हल्दी के तत्‍व करक्‍यूम‍िन को शरीर में बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। यह पेय सर्दियों में प्राकृतिक रूप से गर्मी और ऊर्जा दोनों बढ़ाता है।

गर्म पानी में हल्दी और थोड़ी काली मिर्च मिलाकर इस ड्र‍िंक को बना सकते हैं।

निष्कर्ष:

सर्दियों में मेटाबॉल‍िज्‍म और शुगर लेवल को कंट्रोल करने के ल‍िए अदरक-नींबू, ग्रीन टी एवंं तुलसी और हल्दी एवं काली मिर्च जैसे नेचुरल ड्र‍िंक्‍स का सेवन करें। इससे मेटाबॉलि‍ज्‍म एक्‍ट‍िव रहेगा और वेट लॉस में मदद म‍िलेगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रोजाना सब्जियों का जूस पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 14:58 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 03, 2025 14:58 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content