काली मिर्च को मसालों का राजा कहा जाता है। इससे न सिर्फ स्वाद बेहतर होता है बल्कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। काली मिर्च का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है और भूख कंट्रोल होती है। काली मिर्च का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और वेट मैनेजमेंट के लिए जरूरी है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि काली मिर्च का सेवन करने से शुगर क्रेविंग (Sugar Cravings) को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आजकल लोग शुगर क्रेविंग से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि काली मिर्च शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करती है या नहीं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Vighnesh Y Sr Consultant General Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad और Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
काली मिर्च खाने से शुगर क्रेविंग कंट्रोल नहीं होती- Black Pepper Does Not Control Sugar Cravings

Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि काली मिर्च का सेवन करने से शुगर क्रेविंग कंट्रोल नहीं होती। शुगर कंट्रोल के लिए हेल्दी डाइट के साथ पोर्शन कंट्रोल जरूरी है। वहीं Dr. Vighnesh Y ने बताया कि शुगर क्रेविंग को काली मिर्च से कंट्रोल करना संभव नहीं है। इसके लिए अच्छी नींद, स्ट्रेस कम करना, पानी, फाइबर और प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है। जिन लोगों को पेट की समस्याएं, अल्सर होता है या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन होती है उन्हें काली मिर्च का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- काली मिर्च से सुधारें गट हेल्थ, एक्सपर्ट से जानें बेहतर पाचन के लिए कैसे करें इसका सही इस्तेमाल?
काली मिर्च से शुगर लेवल कंट्रोल होता है- Black Pepper Improves Sugar Level
काली मिर्च में पिपेरिन होता है जिससे डाइजेशन बेहतर होता है। काली मिर्च का सेवन करें से शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है, लेकिन इससे शुगर क्रेविंग का कोई संबंध नहीं है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए काली मिर्च को सलाद, सूप, अंडे या सब्जियों पर छिड़ककर खाएं। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए काली मिर्च को हल्दी के साथ गर्म पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। ध्यान रखें कि काली मिर्च का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी हो सकती है इसलिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करें।
निष्कर्ष:
मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए काली मिर्च फायदेमंद होती है। जब इसे डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ लिया जाता है, तो यह मीठी चीजों की लत को कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन यह सीधे तौर पर शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद नहीं करती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 13, 2026 15:53 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 13, 2026 15:53 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha