Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

30+ उम्र है तो ये 3 चाय पीकर बढ़ाएं मेटाबॉल‍िज्‍म, कंट्रोल में रहेगा वजन और आएगी सुकून भरी नींद

मेटाबॉल‍िज्‍म शरीर का एक प्रोसेस है जो खाने को एनर्जी में बदलने का काम करता है, लेक‍िन जैसे ही हम 30 के हो जाते हैं मेटाबॉल‍िज्‍म कम होने लगता है। इसे बढ़ाने के ल‍िए डाइट में कुछ हेल्‍दी चीजों को शाम‍िल कर सकते हैं जैसे दालचीनी, अदरक और अर्जुन की छाल से बनी चाय। चल‍िए जानते हैं मेटाबॉल‍िज्‍म पर इनका असर।

जैसे ही हम 30 की उम्र क्रास कर लेते हैं, वैसे ही हार्मोनल बदलाव होते हैं, साथ ही यह उम्र का ऐसा फेज होता है जब लोग काम में या करियर में काफी व्‍यस्‍त रहते हैं ज‍िसके कारण मांसपेश‍ियों में कमी आ जाती है और कम कैलोरी बर्न होती हैं। इससे मेटाबॉल‍िज्‍म स्‍लो हो जाता है। 30 के बाद हड्ड‍ियां की ग्रोथ भी कम होने लगती है ज‍िसका असर मेटाबॉल‍िज्‍म पर पड़ता है। अगर मेटाबॉलि‍ज्‍म को सुधारना है, तो नींद पूरी करना, लाइफस्‍टाइल सुधारना, हेल्‍दी डाइट लेना जरूरी है। अगर यह सब ट‍िप्‍स आपको मुश्‍क‍िल लगते हैं, तो एक आसान तरीका भी है। मेटाबॉल‍िज्‍म को बूस्‍ट करने के ल‍िए डाइट में कुछ हेल्‍दी चीजों को शाम‍िल कर लें। मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाने के ल‍िए कुछ हेल्‍दी चाय बड़ी मदद करती हैं जैसे दालचीनी चाय, ज‍िंजर टी और अर्जुन छाल की चाय। चल‍िए जानते हैं ये चाय मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ाने में कैसे फायदेमंंद हैं? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

1. दालचीनी चाय से शुगर कंट्रोल होगा और मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ेगा- Cinnamon Tea For Metabolism

cinnmon-tea-benefits

  • दालचीनी का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, फैट बर्न करने की प्रक्र‍िया तेज होती है ज‍िससे मेटाबॉल‍िज्‍म को सुधारने में मदद म‍िलती है।
  • गर्म पानी में आधा चम्‍मच दालचीनी म‍िलाकर चाय तैयार करें और सुबह इसका सेवन करें।
  • रोजाना आधा से एक चम्‍मच दालचीनी पाउडर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं यानी 1.5 से 3 ग्राम तक की मात्रा का सेवन क‍िया जा सकता है।
  • नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, दालचीनी को डाइट मे शाम‍िल करने से मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ाने वाले कारक जैसे शुगर लेवल, कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे मेटाबॉल‍िज्‍म कंट्रोल होता है।

यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है? मानें एक्सपर्ट की बात

2. अदरक की चाय पीने से सूजन घटेगी और मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ेगा- Ginger Tea For Metabolism

ginger-tea-benefits

  • अदरक में ज‍िंंजरोल नाम का एक तत्‍व पाया जाता है जो शरीर का तापमान बढ़ाकर शरीर को मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ाने के ल‍िए प्रेरि‍त करता है। अदरक इंसुल‍िन के लेवल को संतुल‍ित करता है ज‍िससे शुगर को एनर्जी के रूप में इस्‍तेमाल करने से रोकने में मदद म‍िलती है।
  • अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करके मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाते हैं। एक ग‍िलास गुनगुने पानी में अदरक का ताजा पेस्‍ट या पाउडर डालें और नींबू एवं शहद म‍िलाकर चाय बनाएं और प‍िएं। सलाद में भी अदरक को शाम‍िल कर सकते हैं।
  • नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, रोजाना 1.2 ग्राम अदरक का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, कोलेस्‍ट्राॅल कंट्रोल होता है और बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे मेटाबॉल‍िज्‍म बूस्‍ट करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- अर्जुन छाल ने क‍िया कमाल: कैसे बदली मेरी सेहत? पढ़ें मेरा अनुभव, हेल्‍थ जर्नी और एक्सपर्ट गाइडेंस

3. अर्जुन छाल की चाय से बढ़ाएं मेटाबॉल‍िज्‍म- Arjun Chal Tea Will Increase Metabolism

arjun-chal-tea-benefits

  • अर्जुन छाल की चाय बनाने के ल‍िए अर्जुन की छाल को पानी में उबाल लें और छानकर इसका सेवन करें। अर्जुन की छाल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं ज‍िससे मेटाबॉलि‍ज्‍म को बढ़ाने में मदद म‍िलती है।
  • हार्ट की सेहत के ल‍िए भी अर्जुन छाल बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मैं भी रोजाना अर्जुन छाल का पानी पीती हूं ज‍िसके बेहतरीन फायदे मुझे देखने काे म‍िले हैं।
  • नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, अर्जुन छाल के एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मेटाबॉल‍िज्‍म हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।

न‍िष्‍कर्ष:

अर्जुन छाल की चाय, अदरक की चाय और दालचीनी की चाय का सेवन करके मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ाने में मदद म‍िलती है। इन तीन चाय का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है और वेट लॉस में भी मदद म‍िलती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रोजाना ताजा अनार का जूस पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 14, 2026 10:00 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 14, 2026 10:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content