Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अर्जुन छाल ने क‍िया कमाल: कैसे बदली मेरी सेहत? पढ़ें मेरा अनुभव, हेल्‍थ जर्नी और एक्सपर्ट गाइडेंस

अर्जुन की छाल का पानी पीना मैंने एक छोटे प्रयोग की तरह शुरू किया था, लेकिन कुछ ही दिनों में थकान, पाचन और इम्यूनिटी पर इसका असर महसूस होने लगा। मेरे इस अनुभव के साथ जानें डॉक्टर की सलाह और अर्जुन छाल के असली फायदे।

मेरी घर के पास बने पार्क में एक अर्जुन पेड़ है। जब भी बड़े-बूढ़े उसके आसपास बैठते हैं, तो अर्जुन की छाल और उसकी पत्तियों के फायदे ग‍िनाते नहीं थकते। मेरे मन में भी कई बार यह सवाल उठा क‍ि आख‍िर यह पेड़ आयुर्वेद‍िक दृष्‍ट‍ि से इतना खास क्‍यों है? मैंने अपनी मां को जब अर्जुन के पेड़ का क‍िस्‍सा बताया, तो उनका पहला सवाल यह था क‍ि मैं छाल और पत्तियां क्‍यों लेकर नहीं आई? मां का सवाल सुनकर मैं आश्‍चर्य से उन्‍हें देखने लगी और पूछा क‍ि आख‍िर इसके क्‍या फायदे हैं? मां ने बताया क‍ि हार्ट की सेहत के ल‍िए यह खासतौर से फायदेमंद है और शरीर की कई समस्‍याओं को पुराने समय में अर्जुन की छाल से दूर क‍िया जाता था। मैंने भी छाल का पाउडर मंगवा ल‍िया और उसका पानी बनाकर पीने लगी। इस बात को तीन महीने गुजर चुके हैं, अब मुझे एहसास होता है क‍ि अर्जुन की छाल वाकई गुणकारी है और सेहत को इससे कई फायदे म‍िलते हैं। अर्जुन की छाल (Arjun Ki Chaal) का इस्‍तेमाल करके मैं आपके साथ अपना अनुभव साझा करने जा रही हूं ज‍िससे डॉक्‍टर की राय के साथ बनाया गया है। अर्जुन के फायदों को समझने के ल‍िए मैंने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

अर्जुन की छाल की ड्र‍िंक बनाकर पीती हूं

कुछ खाने से ज्‍यादा पीना आसान लगता है, खासकर जब बात सेहत की हो, तो हम अक्‍सर आलस में हेल्‍दी चीजों का सेवन करना छोड़ देते हैं इसल‍िए मैंने सोचा क‍ि अर्जुन की छाल का सेवन हर्बल ड्र‍िंक के रूप में करूं। मैं कई ऐसे दुकानदारों को जानती हूं जो अर्जुन की छाल का ताजा पाउडर बनाकर बेचते हैं। बस फ‍िर क्‍या था, मैंने भी अर्जुन की छाल का पाउडर खरीद ल‍िया, अब हर द‍िन सुबह उठकर खाली पेट मैं अर्जुन की छाल का पानी बनाकर पीती हूं। अर्जुन की छाल के पाउडर को पानी के साथ उबालकर, एक कप में छानकर पी लेती हूंं।

यह भी पढ़ें- क्या अर्जुन की छाल किडनी के लिए अच्छी होती है? जानें डॉक्टर की राय

तीन महीनों से पी रही हूं अर्जुन की छाल से बना पानी, म‍िले फायदे 

arjun-chal-ke-fayde-in-hindi

मैंने जब अपने आसपास लोगों को अर्जुन की छाल के फायदे (Arjun Ki Chaal Ke Fayde) बताते सुना, तो सोचा क‍ि खुद पर इसे आजमाना चाह‍िए। बस फ‍िर क्‍या था, अर्जुन की छाल से बना पानी पीना शुरू कर द‍िया। शुरू में इसका स्‍वाद मुझे हल्‍का कड़वा लगा, लेक‍िन फि‍र आदत हो गई। अब, तो मेरी सुबह, इसके ब‍िना अधूरी है। कुछ हफ्ते इस पानी को पीकर जब सेहत में फर्क महसूस हुआ, तो मैंने लगातार तीन महीने तक अर्जुन की छाल से बना पानी प‍िया और अब भी इसका सेवन कर रही हूं।

यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानें सेवन का तरीका

इस पानी को पीकर कम बीमार पड़ती हूं, कम छुट्टी लेती हूं

अर्जुन की छाल का पानी पीकर मुझे पेट हल्का रहने लगा, एनर्जी लेवल बेहतर हुआ और सर्दी-खांसी जैसी छोटी समस्याएं भी कम होने लगीं। सबसे जरूरी बात, मैंने यह नोट‍िस क‍िया क‍ि बीते साल के मुकाबले मैंने इस साल ऑफ‍िस से कम छुट्टी ली। बीते साल मैं लगभग हर महीने बीमार रही पर इस साल मेरी तबीयत काफी बेहतर रही है। मैं खुद को अंदर से ज्‍यादा मजबूत महसूस करने लगी हूं। मेरे अनुभव को समझने के बाद मैंने डॉक्टर से भी सलाह ली, जिन्होंने इसे सीमित मात्रा और सही तरीके से लेने की सलाह दी। कुल मिलाकर, अर्जुन छाल के पानी ने मेरी हेल्थ जर्नी को एक अच्‍छा बूस्‍ट दिया है। इसे पीकर बीमार‍ियां दूर हुईं और इम्‍यूनि‍टी पहले से ज्‍यादा मजबूत हो गई है।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने में फायदेमंद हो सकती है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें सेवन?

हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद है अर्जुन की छाल: Dr. Shrey Sharma

arjun-chal-ke-fayde

अर्जुन की छाल को स‍िर्फ पानी के साथ लेने के बजाय, दूध और पानी के म‍िश्रण के साथ लें। अर्जुन की छाल का पानी प‍िएंगे, तो ल‍िप‍िड प्रोफाइल को मेनटेन करता है, हार्ट को मजबूती देता है। हाई बीपी की समस्‍या को सुधारने के ल‍िए भी अर्जुन की छाल का पानी फायदेमंद माना जाता है। यही नहीं, अर्जुन की छाल के फायदे शारीर‍िक ही नहीं बल्‍क‍ि मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए भी है। मन को शांत रखने के ल‍िए डाइट में अर्जुन की छाल के पानी को शाम‍िल कर सकते हैं।

न‍िष्कर्ष:

अर्जुन की छाल से बना पानी पीकर मेरे ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार हुआ, त्‍वचा पहले से ज्‍यादा हेल्‍दी हो गई है, एक्‍ने की समस्‍या दूर हुई और स्‍ट्रेस से भी राहत म‍िली है। आप भी डॉक्‍टर की सलाह लेकर इसका सेवन कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • अर्जुन की छाल के फायदे क्‍या हैं?

    अर्जुन की छाल हार्ट को मजबूत बनाती है, ब्लड प्रेशर को संतुलित रखती है, कोलेस्‍ट्राल कंट्रोल करती है, पाचन सुधारती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और सूजन को घटाती है। 
  • अर्जुन की छाल का सेवन क‍िसे नहीं करना चाहिए?

    लो बीपी मरीज, गर्भवती महिलाओं, ब्रेस्टफीडिंग मांओं, हार्ट या बीपी की दवा ले रहे मरीजों को अर्जुन की छाल का सेवन बिना डॉक्टर सलाह के नहीं करना चाहिए।
  • अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है?

    अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो शरीर की गर्मी और सूजन को कम करती है। यह शरीर को शांत, और रिलैक्स रखने में मदद करती है। 

Read Next

शरीर दर्द में किस तेल से मालिश करें? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 01, 2025 13:50 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 01, 2025 13:50 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 01, 2025 13:50 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 01, 2025 13:50 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content