Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

शरीर दर्द में किस तेल से मालिश करें? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Ayurvedic Oil for body pain: शरीर दर्द की समस्या से अक्सर लोग सर्दियों में परेशान रहते हैं, ऐसे में दवाओं के साथ समझ नहीं आता कि क्या करें। इस स्थिति में आप इस आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि बेहद फायदेमंद है।

Ayurvedic Oil for body pain: शरीर दर्द की दिक्कत सर्दियों में बढ़ जाती है। होता ये है कि सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है जिससे हड्डियों में खिंचाव बढ़ जाता है और जोड़ों की सेहत प्रभावित होती है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन कम होने की वजह से शरीर में रह-रहकर दर्द होने लगता है। ऐसी स्थिति में लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ अगर आप कुछ देसी उपचार करें तो इस समस्या से बाहर आ सकते हैं जैसे कि शरीर की मालिश। दरअसल, शरीर की मालिश करने के साथ खून की गर्मी बढ़ जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। इससे दर्द में कमी आती है और बेहतर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में जानते हैं जब शरीर में दर्द हो तो किस आयुर्वेदिक तेल से मालिश कर सकते हैं? जानते हैं इस बारे मेंरामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।

शरीर दर्द में किस तेल से मालिश करें-Which ayurvedic oil is good for body pain

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि शरीर दर्द की समस्या होने पर आप कुछ आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि जोड़ों और मसल्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं। डॉ. श्रेय शर्मा की मानें तो इस मौसम में वात की समस्या बढ़ जाती है जिससे शरीर में दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में तिल का तेल (til ka tel ke fayde) इस स्थिति में बेहद कारगर साबित होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर और जोड़ों का दर्द कम होने लगता है और व्यक्ति बेहतर महसूस करता है। तिल के तेल की मालिश के फायदे कई हैं जैसे कि मांसपेशियों को आराम मिलता है, घुटनों के दर्द से राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे शरीर दर्द में कमी आती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में नहाने से पहले या बाद में लगाएं सरसों का तेल, एक्सपर्ट से जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

बॉडी ड्राईनेस के साथ दर्द हो तो लगाएं नारियल तेल

अगर आपके शरीर में ड्राईनेस की समस्या है और इसी के साथ दर्द हो रहा है तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। ये तेल ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ आपके शरीर को नमी प्रदान कर सकता है जिससे स्किन की ड्राईनेस में कमी आती है, खुजली कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा ये तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ हड्डियों के काम काज को बेहतर बनाता है जो कि सर्दियों के इस मौसम के लिए परफेक्ट तेल बन जाता है।

body_pain

सरसों का तेल है फायदेमंद

सरसों का तेल सर्दियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये तेल जहां ड्राईनेस कम करने में मददगार है वहीं इस तेल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे जोड़ों में गर्मी आती है और नमी भी बढ़ जाती है जिससे इनका कामकाज बेहतर होता है। इसके अलावा NIH के अनुसार ये तेल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो सूजन कम करने के साथ जोड़ों की अकड़न व खिंचाव को कम करने में मददगार है। ऐसी स्थिति में आप ये कर सकते हैं सरसों का तेल गर्म करें और इसे अपने जोड़ों व हड्डियों पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें और दर्द व सूजन से छुटकारा पाएं।

यह भी पढ़ें- क्या सरसों का तेल पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा है? जानें डॉक्टर से

तो सर्दियों में अपने जोड़ों और हड्डियों की सेहत का ख्याल रखें। ज्यादा से ज्यादा उन चीजों का सेवन करें जिससे जोड़ों का दर्द कम हो और इसका काम काज बेहतर हो। हालांकि, ज्यादा दिक्कत होने पर आपको किसी एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए जो कि इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करे।

Read Next

रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से क्या होता है? जानें शरीर पर इसका असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 30, 2025 19:13 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 30, 2025 19:13 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 30, 2025 19:13 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content