Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma

सर्दियों में नहाने से पहले या बाद में लगाएं सरसो का तेल, एक्सपर्ट से जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

How To Apply Mustard Oil In Winter: सर्दियों में नहाने से पहले और नहाने के बाद कई लोग सरसों का तेल लगाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नहाने से पहले सरसों का तेल लगाना अच्छा होता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में नहाने से पहले या बाद में लगाएं सरसो का तेल, एक्सपर्ट से जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

Is It Good To Apply Mustard Oil Before A Bath: हमारे यहां सालों से शरीर पर सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। कहते हैं कि सरसों के तेल से शरीर की मसाज करने का बहुत अच्छा असर पड़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बढ़ती उम्र के लक्षणों में कमी आती है और झाइयां भी दूर होती हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं, जहां नहाने के तुरंत बाद सरसों का तेल लगाया जाता है। कुछ जगहें ऐसी भी हैं, नहाने के बाद सरसों के तेल का उपयोग त्वचा पर किया जाता है। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि आखिर सरसों का तेल नहाने के पहले या बाद में लगाया जाना चाहिए? कौन-सा तरीका ज्यादा कारगर है? आइए, जानते हैं आयुर्वेदिक  सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।


इस पेज पर:-


सर्दियों में नहाने से पहले या बाद में लगाएं सरसों का तेल?- When To Apply Mustard Oil Before Bath Or After Bath

does massage reduce swelling 02

आयुर्वेद की मानें, नहाने से पहले सरसों का तेल लगाया जाना फायदेमंद माना जाता है। इस प्रक्रिया को अभ्यंगम कहा जाता है। अभ्यंगम प्रक्रिया की मदद से स्किन ऑयल को अच्छी तरह एब्जाॅर्ब करती है, नाॅरिश होती है और त्वचा का ग्लो बढ़ता है। यही नहीं, जब आप नियमित रूप से नहाने से पहले से सरसों के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे शरीर में तापमान बढ़ जाता है, जिससे आपको ठंड कम लगती है। सरसों के तेल से मालशि के बाद नहाने से आप रिफ्रेशिंग भी फील करते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

सर्दियों में नहाने से पहले सरसों का तेल लगाने के फायदे

  1. स्किन माॅइस्चराइज होती हैः जब आप नहाने से पहले सरसों के तेल से शरीर की मालिश करते हैं, तो इससे तेल शरीर के अंदर तक चला जाता है। इससे स्किन की डीप माॅइस्रचराइजेशन हो जाती है। खासकर, जिन लोगों की स्किन ड्राई है, उनके लिए यह प्रक्रिया काफी फायदेमंद रहती है।
  2. गर्माहट मिलती हैः सर्दियों में सरसों के तेल से अच्छी तरह से मालिश करने पर शरीर में गर्माहट आती है। असल में, मालिश करने की वजह से बाॅडी हीट प्रोड्यूस करती है। इससे शरीर जोड़ों का दर्द और मांसपेशियों की अकड़न जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
  3. ब्लड सर्कुलेशन में सुधारः सर्दियों में सरसों के तेल से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे शरीर के हर हिस्से तक ब्लड सप्लाई बेहतर होती है, जिससे ऑक्सीजन सप्लाई भी बढ़ती है। इससे स्किन ग्लोइंग होती है और स्किन हेल्थ भी अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ रहने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें सरसों का तेल, दूर होंगी कई समस्याएं

नहाने पहले सरसों का तेल लगाने का तरीका

  1. नहाने से पहले सरसों के तेल को हल्का गुनगुना कर लें।
  2. इस तेल को डाइरेक्ट शरीर पर लगाकर मालिश करें
  3. करीब 10-15 मिनट के लिए तेल को बाॅडी पर लगा रहने दें।
  4. इससे ऑयल स्किन के अंदर तक एब्जाॅर्ब हो जाती है।
  5. अब शरीर में लगे एक्स्ट्रा ऑयल को निकालने के लिए नहा लें।

निष्कर्ष

वैसे तो सरसों का तेल आप किसी भी स्थिति में अपने शरीर पर लगा सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की राय है कि आपको नहाने से पहले सरसों का तेल लगाना चाहिए। इससे न सिर्फ स्किन को लाभ मिलता है, बल्कि जोड़ों के दर्द और मसल्स स्टिफनेस दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • क्या नहाने से पहले सरसों का तेल बालों के लिए अच्छा होता है?

    हां, आप नहाने से पहले सरसों के तेल से अपने स्कैल्प की मालिश कर सकते हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो कि बालों की हेल्थ को बेहतर बनाता है। साथ ही, हेयर फाॅल कम होता है।
  • सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

    सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए कई तरह के तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें सरसों, नारियल और तिल का तेल सबसे विकल्पों में शामिल हैं। हालांकि, सबसे अच्छे तेल की बात करें, तो यह सरसों का तेल है। इससे शरीर गर्म रहता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
  • ठंड में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

    ठंड में सरसों के तेल से बाॅडी की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, त्वचा चमकदार बनती है और यह स्किन को डीप माॅइस्चराइज भी करता है।

 

 

 

Read Next

खड़े होते ही अचानक ब्लड प्रेशर क्यों गिर जाता है? डॉक्टर ने बताया असली कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 21, 2025 13:22 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS