Applying Mustard Oil on Body Before Bath in Hindi: सरसों का तेल (Mustard Oil in Hindi) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते ही हैं। यहीं वजह है कि अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। इसके अलावा सरसों के तेल का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर भी किया जाता है। कुछ लोग बालों की मालिश करने के लिए भी सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं शरीर को नमी प्रदान करने के लिए भी सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो सरसों के तेल से शरीर की मालिश किसी भी समय की जा सकती है। लेकिन अपनी त्वचा से एजिंग के लक्षणों को कम करने, त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए सरसों के तेल को नहाने से लगाना फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? या फिर सरसों का तेल लगाकर नहाने से क्या होता है?
सरसों का तेल लगाकर नहाने से क्या होता है?- Applying Mustard Oil on Body Before Bath in Hindi
जोड़ों के दर्द से आराम मिले
अगर आप नहाने से पहले अपने शरीर की सरसों के तेल से मालिश करेंगे, तो इससे आपको जोड़ों में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है। साथ ही सरसों का तेल मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकता है और हड्डियों को मजबूत बना सकता है। इसलिए अगर आपको मांसपेशियों में अकसर ही दर्द रहता है, तो आप नहाने से पहले सरसों के तेल से नियमित रूप से मालिश कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? जानें
एजिंग के लक्षणों को कम करे
सरसों के तेल में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। नहाने से पहले शरीर पर सरसों का तेल लगाने से आपको एजिंग से लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप रोजाना नहाने से पहले शरीर की सरसों के तेल से मालिश करेंगे, तो इससे आपको झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा में कसाव लाता है और स्किन इलास्टिसिटी को भी बढ़ाता है।
मुहांसों की समस्या से बचाए
सरसों के ते में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नहाने से पहले अपनी पूरी बॉडी पर सरसों के तेल से मालिश करेंगे, तो इससे मुहांसों और फोड़े-फुंसियों से बचाव हो सकता है। यह एंटी फंगल का भी काम करता है, ऐसे में फंगल का विकास नहीं होता है और स्किन इंफेक्शन से बचाव होता है।
त्वचा को मुलायम बनाए
अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान रहती है, आप नहाने से पहले अपने शरीर की सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। सरसों का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करने में सहायक हो सकता है। रोजाना नहाने से 1-2 घंटे पहले सरसों का तेल लगाने से त्वचा को नमी मिलेगी और स्किन हाइड्रेट बनी रहेगी।
नहाने से पहले शरीर में सरसों का तेल कैसे लगाएं?
- नहाने से पहले शरीर पर सरसों का तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है।
- इसके लिए आप सरसों का तेल लें और इसे अपनी पूरी बॉडी पर लगाएं।
- अब हल्के हाथों से मालिश करें।
- फिर एक से दो घंटे तक स्किन को ऐसे ही छोड़ दें और फिर नहा लें।
- लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि आपको साबुन का इस्तेमाल नहीं करता है। इससे स्किन से सरसों का तेल सारा निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, दमक उठेगी स्किन
Sarso ka Tel Lagakar Nahane ke Fayde: सरसों के तेल की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए अगर आपकी त्वचा पर सरसों का तेल सूट नहीं करता है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके लिए आप पहले सरसों के तेल का त्वचा पर पैच टेस्ट कर सकते हैं। अगर आपको सरसों का तेल अप्लाई करने के बाद जलन, रेडनेस या खुजली जैसा महसूस होता है, तो इसका यूज न करें। अगर 24 घंटे के पैच टेस्ट में त्वचा सामान्य रहती है, तो आप नहाने से पहले सरसों का तेल लगा सकते हैं और इसके फायदे ले सकते हैं।