आयुर्वेद के अनुसार नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? जानें

What Not to Do After Bath in Hindi: नहाने के बाद आपको कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए। जानें नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? जानें


Nahane ke Bad Kya Nahin Karna Chahie: जिस तरह खाना खाने के बाद लेटना नहीं चाहिए और न ही पानी पीना चाहिए, उसी तरह नहाने के बाद भी कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए। आयुर्वेद में हर चीज को सलीके और सही तरीके से करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आयुर्वेद के कई ऐसे नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो अधिकतर लोग सुबह-सुबह ही नहाते हैं और उसके बाद ही अपनी दिनचर्या को शुरू करते हैं। लेकिन कुछ लोग दोपहर या शाम के समय भी नहाते हैं। यानी सभी अपने समय या दिनचर्या के अनुसार नहाते हैं। अकसर नहाने के तुरंत बाद शरीर को मॉइश्चराइज किया जाता है और फिर आराम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोग नहाने के बाद ही अपने सारे काम करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आयुर्वेद में नहाने के तुरंत बाद कुछ कामों को न करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए, इस लेख में जानते हैं नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? (What Not to do After Taking Shower in Hindi)

नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?- What Not to do After Taking Shower in Hindi

रामहंस चेरिटबेल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि नहाने के बाद एक अच्छा रूटीन अपनाना बहुत जरूरी होता है। नहाने के बाद आपको अपनी त्वचा, बालों और स्वास्थ्य को सही रखने के लिए कुछ चीजों को फॉलो करना चाहिए और कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। नहाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करने की सलाह जरूर दी जाती है। वहीं नहाने के बाद बालों को प्राकृतिक तरीके से सुखाने की सलाह दी जाती है। इसके बाद अगर स्वास्थ्य की बात की जाए, तो नहाने के बाद पानी पीने को कहा जाता है। नहाने के बाद पानी पीने से शरीर का तापमान सामान्य हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नहाना चाहिए या नहीं?

हैवी खाना न खाएं

आयुर्वेद के अनुसार नहाने के तुरंत बाद खाना नहीं चाहिए। आपको नहाने के कम से कम 10 से 15 मिनट भोजन करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि नहाने के बाद आप फिर भी खाना खा सकते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद नहाना बिल्कुल नहीं चाहिए। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नहाने के बाद आपको जंक फूड आदि लेने से बचना चाहिए।

बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल न करना

बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप बालों को सूखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे बंद कर दें। आपको अपने बालों को हमेशा प्राकृतिक तरीके से ही सूखाने चाहिए। इससे बालों में नमी बनी रहती है और बाल ड्राय या रूखे होने से बचते हैं। इसलिए बालों पर ड्रायर या हीट लगाने के बजाय नैचुरल तरीके से बालों को सुखाएं। 

Avoid things in bathing

नहाने के बाद धूप में न निकलें

नहाने के तुरंत बाद धूप में निकलने से भी बचना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। साथ ही इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है। अगर आप धूप में निकल भी रहे हैं, तो ओपन एरिया पर सनस्क्रीन जरूरी लगाकर रखें। इससे आपकी त्वचा धूप से सुरक्षित रहेगी और सन टैन से बचाव होगा।

त्वचा को तेजी से न रगड़ें

अकसर लोग नहाने के बाद त्वचा को सुखाने के लिए तौलिए से तेजी से रगड़ते हैं। लेकिन आपको त्वचा को तेजी से रगड़ने से बचना चाहिए। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, त्वचा पर रेडनेस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि नहाने के बाद आप सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन नहाने के तुरंत बाद कुछ भी न करें। आप 5 से 10 मिनट का गैप ले सकते हैं और फिर खाना खा सकते हैं, पानी पी सकते हैं या फिर अपने अन्य कामों पर जा सकते हैं। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि आप नहाने के बाद कुछ नहीं कर सकते हैं। नहाने के बाद आप अपने शरीर को मॉइश्चराइज करें, अपनी बॉडी पर सनस्क्रीन अप्लाई करें और फिर अन्य कामों को महत्व दे सकते हैं। 

Read Next

कौन सी चाय पीने से गैस नहीं बनती है? जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version