Bathing After Eating Food in Hindi: खाना खाने के बाद हमेशा वॉक करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोग खाने के बाद अकसर लेट जाते हैं या फिर बैठ जाते हैं। वहीं कुछ लोग खाना खाने के बाद कुछ अन्य चीजें करने लगते हैं। इसी के साथ कई लोगों के मन में आता है कि खाना खाने के बाद नहाना चाहिए या नहीं?
तो चलिए खाना खाने के बाद नहाना चाहिए या नहीं, इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरका के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें-
खाना खाने के बाद नहाना चाहिए या नहीं?- Should I Bath After Eating in Hindi
खाना खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस दौरान खाना आसानी से पच रहा होता है। खाने के बाद पेट में पाचन क्रिया चल रही होती है और ब्लड फ्लो तेज होता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा की मानें तो खाना खाने के बाद कभी भी नहाना नहीं चाहिए। इससे स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
खाना खाने के बाद नहाने से पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। इससे खाना हुआ आसानी से पच नहीं पाता है। साथ ही खाना खाने के बाद अगर नहा लिया जाता है, तो इससे शरीर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाता है। खाने के बाद नहाने से होने वाली परेशानियां-
- खाने के बाद नहाने से पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है।
- खाने के बाद नहाने से गठिया रोग हो सकता है।
- इसके अलावा खाने के बाद नहाने से त्वचा संबंधी रोग भी पैदा हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से
खाना खाने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए
खाना खाने के बाद तुरंत कभी भी नहीं नहाना चाहिए। खासकर अगर आपने हैवी खाना खाया है, तो नहाना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। आप हमेशा खाना खाने के लगभग 2-3 घंटे बाद ही नहाना चाहिए। इससे आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के कितनी देर बाद टहलना चाहिए? जानें खाने के बाद वॉक करने के 8 फायदे
अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें। इससे आपके स्वास्थ्य को कुछ नुकसान पहुंच सकता है। आप खाना खाने से पहले नहा सकते हैं। वैसे सुबह का समय नहाने के लिए बेस्ट माना जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version