What to not eat after ice cream in Hindi: आइसक्रीम खाने का शौक हममें से बहुत से लोगों में होता है। आमतौर पर खाना खाने के बाद होने वाली मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए भी कई लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइसक्रीम खाने के बाद आपको कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।
आइसक्रीम खाने के बाद खट्टे फल और तली-भुनी चीजें खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो कुछ समय का अंतराल लेकर ही आइसक्रीम खाएं। बल्कि, आइसक्रीम को खाने के बाद ठंडा पानी या गर्म चाय पीने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं आइसक्रीम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
आइसक्रीम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
1. चाय और कॉफी
आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद गर्म चीजें खाना या पीना आपको कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती हैं। दरअसल, आम की तासीर ठंडी होती है तो ठंडा और गर्म एकसाथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अगर आप आइसक्रीम खाने के बाद चाय और कॉफी यहां तक की गर्म पानी भी पी रहे हैं तो इससे पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे पाचन संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2. मसालेदार खाना
अगर आपने आइसक्रीम खाई है तो इसके तुरंत बाद मसालेदार चीजें खाने से बचना चाहिए। आइसक्रीम खाने के बाद अगर आप मसालेदार या जंक फूड्स खाते हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ऐसे फूड्स में मसाला ज्यादा मात्रा में होता है, जिसे खाने से एसिड रिफ्लक्स, पेट और सीने में जलन होने के साथ-साथ कई बार एसिडिटी होने की भी समस्या हो सकती है। अगर आप आइसक्रीम खाने के बाद मसालेदार खाने के शौकीन हैं तो इस तरह के खाने से परहेज करें।
3. खट्टे फल
अगर आप आइसक्रीम खाने के बाद खट्टे फलों का सेवन कर रहे हैं तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आम एक मीठा फल है, जिसके बाद आपको खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइसक्रीम खाने के बाद खट्टे फलों जैसे अंगूर, संतरा और नींबू आदि का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
4. शराब न पिएं
शराब पीना आमतौर पर भी हानिकारक होता है, लेकिन अगर आप आइसक्रीम खाने के बाद शराब पीते हैं तो इसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। आइसक्रीम खाने के बाद अगर आप शराब पीते हैं तो इससे न केवल पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपको दस्त, उल्टी और कब्ज बनने की भी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 घरेलू उपाय
5. जंक फूड्स
आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद या थोड़े समय बाद जंक फूड्स खाने से बचना चाहिए। अगर आप जंक फूड्स खाकर भी तुरंत आइसक्रीम खाते हैं तो ऐसा करना स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जंक फूड्स खाने के बाद आपको कम से कम आधे से एक घंटे बाद आइसक्रीम खाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपको ठंडा-गर्म लगने के साथ-साथ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
FAQ
आइसक्रीम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद या फिर साथ में कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे में आपको संतरे या अंगूर के साथ-साथ चाय-कॉफी आदि पीने से परहेज करना चाहिए।आइसक्रीम खाने का सही समय क्या है?
आइसक्रीम खाने का वैसे तो कोई समय निर्धारित नहीं है, खाना खाने से एक घंटे पहले आइसक्रीम खाई जा सकती है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आइसक्रीम को दिन के समय ही खाना चाहिए।क्या आइसक्रीम ठंडा होता है या गर्म?
आइसक्रीम की तासीर आमतौर पर ठंडी होती है। आइसक्रीम खाने से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। आइसक्रीम खाने के बाद आपको गर्म चीजें नहीं खानी चाहिए।