Doctor Verified

आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Reasons For Stomach Pain After Eating Ice Cream in Hindi: कई बार कुछ आइसक्रीम की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं होती हैं या उनमें चीनी की अधिक मात्रा होती है। स्वाद के चलते कई बार हम आइसक्रीम में मिलने वाली चीनी पर गौर नहीं करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Reasons For Stomach Pain After Eating Ice Cream in Hindi: अधिकांश लोग आइसक्रीम खाने के शौकीन होते हैं। हर उम्र के लोग इसे खाना पसंद है। आइसक्रीम को एक लोकप्रिय डिजर्ट के तौर पर देखा जाता है। आइसक्रीम दूध, मेवे, चीनी से बनी होती है। हालांकि, इसमें चीनी की ज्यादा मात्रा होती है, जिसे ज्यादा मात्रा में खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है।आइसक्रीम खाने से आपको ऊर्जा मिलती है साथ ही साथ मूड भी बेहतर होता है। वहीं, कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होने लगता है। क्या आपको भी ऐसी समस्या महसूस होती है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होने के पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, यह कई बड़ी बात या किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं है। आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होना सामान्य हो सकता है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? (Why You Get Stomach Pain After Eating Ice Cream in Hindi) - 

आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

1. आइसक्रीम में ज्यादा चीनी होना

कई बार कुछ आइसक्रीम की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं होती हैं या उनमें चीनी की अधिक मात्रा होती है। स्वाद के चलते कई बार हम आइसक्रीम में मिलने वाली चीनी पर गौर नहीं करते हैं। जबकि, एकसाथ या ज्यादा मात्रा में चीनी खा लेना भी पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। ज्यादा चीनी खाने के बाद कई बार आपको डायरिया और गैस बनने जैसी समस्या हो सकती है। इसके चलते पेट में दर्द होने लगता है। इससे आंतों में मौजूद बैक्टीरिया भी प्रभावित हो जाते हैं। 

toothpain-inside

2. ज्यादा आइसक्रीम खाना

अगर आप एकबार में जरूरत से ज्यादा आइसक्रीम खा लेते हैं तो ऐसा करना भी कई बार पेट दर्द का कारण बन सकता है। आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप जाने-अंजाने में ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिसके चलते न केवल पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि इससे पेट में दर्द या असहजता भी महसूस हो सकती है। 

3. लैक्टोज इंटॉलरेंस

अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है तो आपको आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द महसूस हो सकता है। आसा भाषा में समझें तो केवल आइसक्रीम ही नहीं, बल्कि अगर आप दूध से बने अन्य उत्पाद जैसे दही, मिठाई, रायता और खीर आदि खाने के बाद में भी पेट दर्द महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि आप लैक्टोज इंटॉलरेंस से परेशान हैं। इस स्थिति में पेट दर्द होना एक सामान्य समस्या है। 

इसे भी पढ़ें - Ice Cream Side Effects: डिनर के बाद रोज खाते हैं आइसक्रीम, तो जान लें इसके नुकसान 

4. एलर्जी होना

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दूध पीने या दूध से बनी चीजें खाने से एलर्जी होती है। वहीं, कुछ लोगों में लैक्टोज पूरी तरह से नहीं टूट पाते है, जिसके चलते वे मलाशय में बिना पचे ही रह जाता है। ऐसे में आपको एसिडिटी होने के साथ-साथ पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

Read Next

ब्लड शुगर बढ़ने से रोकने के लिए लंच में करें ये बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version