Expert

गोभी खाने के बाद होने लगता है पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके 3 कारण

Reasons Why Cabbage Can Cause Stomach Pain in Hindi: कुछ मामलों में गोभी खाने के बाद लोगों के पेट में दर्द होने लगता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसके पीछे के कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
गोभी खाने के बाद होने लगता है पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके 3 कारण


Reasons Why Cabbage Can Cause Stomach Pain in Hindi: गोभी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। चाहे फूल गोभी हो या बंद गोभी दोनों ही सेहत के लिए काफी बेहतरीन मानी जाती है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ इसमें फाइबर भी होता है, जिसे खाने से कब्ज और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। और तो और इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। गोभी खाना वेट लॉस में भी काफी मददगार मानी जाती है। इसे खाकर आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं। इसे खाने से पेट से जड़ी कई बीमारियां कम होती हैं।

लेकिन, कुछ मामलों में गोभी खाने के बाद लोगों के पेट में दर्द होने लगता है। क्या आपको भी गोभी खाने के बाद पेट में दर्द महसूस होता है? अगर हां, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपको गोभी खाने के बाद पेट में दर्द होता है या गैस बनती है तो ऐसे में गोभी खाने से परहेज करना चाहिए। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं गोभी खाने के बाद पेट में दर्द होने के पीछे के कारण। (Reasons Why Cabbage Can Cause Stomach Pain in Hindi) - 

गोभी खाने के बाद पेट में दर्द होने के पीछे के कारण

1. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या 

अगर आपको गोभी खाने के तुरंत या थोड़ी देर बाद पेट में दर्द होता है तो संभव है कि आप पहले से ही पाचन तंत्र से जुड़ी किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं। अगर आपको इरिटेबल बॉवेल सिंड्रॉम (IBS), हार्टबर्न या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर जैसी समस्या है तो ऐसे में गोभी खाने के बाद आपको गैस बनने और पेट में दर्द होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके साथ भी यह स्थिति हो रही है तो ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

stomachproblems-inside

2. पचने में कठिनाई होना 

अगर गोभी खाने के बाद आपको पेट में दर्द महसूस हो रहा है तो इसके पीछे का बड़ा कारण यह हो सकता है कि यह पचने में थोड़ी मुश्किल होती है। दरअसल, गोभी में अच्छी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। अगर आप ज्यादा या रोजाना गोभी खाते हैं तो इससे पचने में कठिनाई महसूस हो सकती है। इससे आपको पेट में दर्द महसूस हो सकता है। 

3. बैक्टीरिया के कारण हो सकता है दर्द

आजकल कई जगहों पर गोभी को बड़ा करने के लिए कैमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से शरीर में अन्य समस्याएं होने के साथ-साथ पेट में दर्द भी हो सकता है। दरअसल, गोभी को अगर ठीक तरह से नहीं धोया जाए तो इसमें सैल्मोनेला और ई. कोली जैसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट में जाकर फूड प्वॉइजनिंग का कारण बनने के साथ-साथ पेट में दर्द का भी कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें - इन लोगों को नहीं करना चाहिए पत्ता गोभी का सेवन, सेहत को पहुंचाता है नुकसान 

ज्यादा गोभी खाने के नुकसान

  • ज्यादा गोभी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
  • ज्यादा गोभी खाने से पेट में दर्द होने के साथ-साथ कई बार गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
  • इसे खाने से शरीर में पोषक तत्व बाधित हो सकते हैं साथ ही साथ थायरॉइड फंक्शन्स भी प्रभावित हो सकते हैं।
  • इससे कई बार किडनी स्टोन की भी समस्या हो सकती है। 

Read Next

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं? इन खास फूड्स से एनर्जी रहेगी भरपूर और इम्यूनिटी होगी मजबूत

Disclaimer