सुबह के समय पेट दर्द होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें कैसे करें बचाव

Causes Of Stomach Pain In Morning In Hindi: सुबह के समय पेट दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अपच, कब्ज या कोई मेडिकल कंडीशन।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह के समय पेट दर्द होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें कैसे करें बचाव

Causes Of Stomach Pain In Morning In Hindi:) कई बार ऐसा होता है कि हम सुबह उठते हैं और बिना वजह पेट में दर्द शुरू हो जाता है। उस समय यही समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? पेट दर्द से परेशान रहते हैं और दर्द से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। अगर आप सुबह के अचानक शुरू हुए पेट दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बेहतर है कि आप इसके कारणों के बारे में जानें। आखिर सुबह-सुबह पेट दर्द क्यों होता है? कहीं यह किसी तरह की गंभीर बीमारी का लक्षण तो नहीं है? कहीं पेट दर्द को लेकर ज्यादा चिंतित तो नहीं होना चाहिए? या फिर इस तरह के दर्द को इग्नोर किया जा सकता है? आएइ, जानते हैं सुबह के समय हो रहे दर्द का कारण और इससे बचाव के तरीकों के बारे में।

सुबह के समय पेट दर्द होने का कारण- Causes Of Stomach Pain In Morning In Hindi

Causes Of Stomach Pain In Morning In Hindi

अपच की समस्या

सुबह के समय पेट दर्द क्यों हो रहा है, इसका एक मुख्य कारण आपके रात का डिनर हो सकता है। अगर आपने रात के समय गरिष्ठ और मसालेदार डिनर किया है, तो इससे अपच की समस्या हो सकती है। अगर खाना सही पचता नहीं है, तो इससे पेट दर्द हो सकता है। इसके साथ-साथ पेट में गैस बनना, ब्लोटिंग होना, खट्टी डकारें आना और कुछ गंभीर मामलों में उल्टी की शिकायत भी देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट दर्द क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण

कैफीन का सेवन करना

कुछ लोगों को लेट नाइट काम करने की आदत होती है। रात भर जगे रहने के लिए इस तरह के लोग बहुत सारे कैफीन या चाय का सेवन कर बैठते हैं। देर रात तक काफी ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में कैफीन का सेवन अधिक करने से नींद भी बाधित होती है।

हेल्थ इश्यूज के कारण

Causes Of Stomach Pain In Morning In Hindi

कई बार पेट दर्द का कारण खराब खानपान ही नहीं, बल्कि खराब हेल्थ कंडीशन होती है। जैसे, अगर किसी को पेट में अल्सर, गैल्स्टोन, पैंक्रियाटिटिस या पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन है। ऐसी कंडीशन में सुबह उठते ही व्यक्ति के पेट में दर्द और असहजता बढ़ सकती है। हालांकि, किसी हेल्थ कंडीश्न के कारण हो रहा पेट दर्द कभी भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके 9 कारण

दवा लेने की वजह से

अगर आप किसी खास बीमारी की लंबे समय से दवा ले रहे हैं, तो इस कंडीशन में भी सुबह उठने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन, अगर अचानक पेट दर्द हुआ है, तो आपको इस संबंध में डॉक्टर को बताना चाहिए। वे आपकी जांच करके आपकी समस्या का समाधान करने में मदद करेंगे।

कब्ज होने पर

ज्यादातर लोग कब्ज को गंभीर समस्या नहीं समझते हैं। जबकि, कब्ज की वजह से ओवर ऑल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। सच बात ये है कि जिन लोगों को कब्ज होता है, उनके पेट में गैस बनी रहती है और बाउल मूवमेंट सही न होने के कारण पेट से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी हो जाती हैं। इस तरह की कंडीशन में सुबह उठकर पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

सुबह के समय हो रहे पेट दर्द से कैसे बचाव करें- Prevention Tips From Stomach Pain In Morning In Hindi

  • पेट दर्द न हो या पाचन संबंधी समस्या से बचे रहें, इसके लिए आवश्यक है कि दिन भर में खूब पानी पिएं।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।
  • ऐसी चीजें खाने से बचें, जिससे गैस बनती है।
  • हमेशा छोटे-छोटे मील लें। एक बार में हैवी मील लेने से बचें।
  • अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ ज्यादा शामिल करें। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आने लगती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

22 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer