22 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और काम के बारे में।     
  • SHARE
  • FOLLOW
22 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष

मेष राशि वाले लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति दृढ़ संकल्प लेने की जरूरत है। आज के दिन आपको फिटनेस की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाकर उनकी ओर आगे बढ़ना है। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन पोषक तत्वों से भरपूर आहार ही लेना चाहिए। इसके लिए फल, सलाद और सब्जियां आदि खाएं। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सेहत की देखभाल करने की जरूरत हो सकती है। आज के दिन अगर एक्सरसाइज और सख्त डाइट फॉलो करते हैं तो इससे बीमार होने की आशंका काफी कम रहती है। 

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। आज के दिन गलत खान-पान रखने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने के साथ ही साथ जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनानी चाहिए। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन पोषक तत्वों से भरपूर आहार ही लेना चाहिए। अगर आपका पाचन तंत्र गढ़बढ़ है तो बाहर का कुछ भी खाने से बचें। ऐसे में केले, दही आदि खा सकते हैं।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के साथ ही साथ मेडिटेशन और योग करना चाहिए।

तुला 

तुला राशि के लोगों को आज के दिन दिन मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। साथ ही हेल्दी डाइट लें। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज के दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज के दिन लापरवाही बरतने पर आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के प्रति प्राथमिकता देनी चाहिए। आज आपको किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। इसके लिए बिलकुल स्ट्रेस न लें। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज व्यायाम करने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट भी लेनी चाहिए। ऐसे में अपनी शारीरिक गतिविधियों पर भी नजर रखें। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज वजन घटाने में मदद मिल सकता है। अगर आपको शरीर में किसी भी तरह के असमान्य लक्षण देखने को मिलते हैं तो ऐसे में चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 

मीन 

मीन राशि वालों का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि आपको इसमें थोड़ा आराम मिल सकता है। 

Read Next

आपके अंगों के लिए घातक हो सकती है माइलरी टीबी, जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version