21 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।           
  • SHARE
  • FOLLOW
21 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj ka Rashifal: आजकल के खराब और दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने खान-पान और डाइट को लेकर एक्टिव रहना चाहिए।   

वृष 

इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है। शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होने से आपको बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती है।

मिथुन 

इस राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन रह सकता है। इसके लिए आपको प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। 

कर्क 

इस राशि के जातकों को आज का दिन बेहतर बीत सकता है। अगर आप एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं तो गर्मियों के दौरान ज्यादा हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से बचना चाहिए।  

सिंह 

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए। इससे तबीयत खराब हो सकती है। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज आपको पुरानी किसी बीमारी से बचने में मदद मिल सकती है।  

तुला 

अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको स्विमिंग, एरोबिक्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज में शामिल होना चाहिए। इससे सेहत को फायदे मिलेंगे। 

वृश्चिक 

इस राशि के लोगों को आज के दिन जिम जाकर वर्कआउट और फीजिकल एक्टिविटीज दोनों को एकसाथ लेकर चलने की जरूरत है। 

धनु 

धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने बाहर की दवाएं लेने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही आपको दवाएं खानी चाहिए।

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज ऑफिस या फिर घर का तनाव लेने से बचना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में मेडिटेशन  करें।   

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज गर्मी से बचकर रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है साथ ही अच्छी डाइट भी लें।

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति अच्छा सुनने को मिल सकता है। आज आपको सेहत को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

 

Read Next

Bandage का इस्तेमाल बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version