आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, Aaj ka Rashifal आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों का दिन आज तब बेहतर हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी सेहत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहेगी।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने आप को चुनौतीपूर्ण कार्यों के प्रति सचेत करना होगा। आज के दिन लगातार काम करने से बचना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज शारीरिक स्वास्थ्य पर बल देना चाहिए। शरीर का स्टैमिना और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित एकसरसाइज करनी चाहिए
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को आज के दिन अपने पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देना है। आज के दिन आपको धूप के ज्यादा संपर्क में आने से बचना चाहिए। आज के दिन आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि वालों को आज अतिरिक्त ऊर्जा का संचार महसूस हो सकता है। आज आपको जंक फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि वालों आज अपने पाचन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज के दिन बहुत ज्यादा परिश्रम करने से बचें। कई बार इससे अनावश्यक तनाव हो सकता है।
तुला
तुला राशि वालों के लिए संतुलन हमेशा महत्वपूर्ण होता है और आज का दिन भी इसका अपवाद नहीं है। आज आपको जंक फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी फिटनेस को सबसे आगे रखना चाहिए। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं ऐसे में आपको चिकित्सक से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
धनु
धनु राशि के जातक के लिए आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने पाचन तंत्र और डायबिटज पर केंद्रित करना चाहिए।
मकर
मकर राशि वालों को आज का दिन सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि वाले कुछ लोगों को आज घुटनों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को सामान्य से बढ़ाने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि वालों को आज के दिन अपनी एनर्जी बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज आपको रूटीन का पालन करने से आपकी एनर्जी कम हो सकती है।