Expert

आंतों से जुड़ी समस्याओं का पता कैसे लगाया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण

पेट से जुड़ी समस्याओं और गट हेल्थ में गड़बड़ी होने पर इसके संकेत आपके चेहरे और स्वास्थ्य पर नजर आ सकता है, आइए जानते हैं कैसे? 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों से जुड़ी समस्याओं का पता कैसे लगाया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण

आज के समय में पाचन से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम हो गई है। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदतें और शारीरिक गतिविधियों में कमी गट हेल्थ से जुड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बार-बार पाचन से जुड़ी समस्याएं होने या पेट में गड़बड़ी होने का असर आपके ओवरओल हेल्थ पर नजर आने लगता है। आंत हमारे शरीर का दुसार दिमाग है, जो शरीर को ठीक तरह से चलाने का काम करता है। लेकिन अगर गट हेल्थ में गड़बड़ी है तो इसका असर आपको शरीर के अलग-अलग अंगों में नजर आ सकता है। आंत खराब होने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है यह बहुत ही कम लोगों को पता है, जिस कारण लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी से जानते हैं कि आंतों की कमजोरी के लक्षण क्या है (Gut Health Issue Symptoms) और आपको कैसे पता चलेगा कि आपको अपनी आंतों की समस्या है? 

आंत की समस्याओं का पता कैसे लगाएं?

1. पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर इसका असर आपके चेहरे पर भी साफ नजर आने लगता है। पेट की परेशानियां आपकी स्किन पर हानिकारक बैक्टीरिया से टॉक्सिक पदार्थों के कारण होने वाली सूजन के रूप में नजर आ सकता है। ये बैक्टीरिया आपके शरीर में एंडोटॉक्सिन छोड़ते हैं, जो आपकी स्किन तक पहुंचते हैं और समस्याओं का कारण बनता है, जो रैशेज, एक्ने, सूजन और इंफेक्शन के रूप में नजर आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पेट में चुभन महसूस होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, समस्या हो तो बरतें ये सावधानियां

2. पेट खराब होने पर इसका सबसे ज्यादा असर आपके मल (Stool Problem) पर पड़ता है। दरअसल, आपका मल आपको आपके पेट के स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। इसलिए, अगर आप मल त्याग में बदलाव देखते हैं, तो यह पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है। 

3. हर समय पेट फूला हुआ (Causes of Bloating Stomach) महसूस करना सामान्य नहीं है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जो आपके पेट में ब्लोटिंग का कारण बन सकता है, जिससे खराब बैक्टीरिया को गैस बनाने और आपके पेट को फूला हुआ महसूस करा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

4. सीने में जलन, दर्द या असहज महसूस करना भी पेट की समस्या बढ़ने के कारण हो सकता है। अगर आपका पेट बहुत ज्यादा या बहुत कम एसिड बना रहा है, तो आपको एसिड रिफ्लक्स का अनुभव हो सकता है, जो आपके सीने में समस्या पैदा कर सकता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rashi Chowdhary (@rashichowdhary)

पेट की समस्या से जुड़े लक्षणों को नजरअंदजा करके आप अपनी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकते हैं। इसलिए, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और पेट को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

29 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer