19 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।           
  • SHARE
  • FOLLOW
19 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज आपको खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको ऑफिस या फिर घर का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। 

वृष 

वृष राशि के लोगों को आज शरीर में उर्जा की कमी नहीं होने वाली है। इससे आप एक्सरसाइज और फिटनेस की ओर ज्यादा ध्यान देकर सेहतमंद रह सकते हैं। 

मिथुन 

आज के दिन वृष राशि के लोगों को आज अपने खान-पान को लेकर एक्टिव रहना चाहिए साथ ही साथ शारीरिक गतिविधियों जैसे एरोबिक्स, प्लैंक आदि कर सकते हैं। 

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को आज पूरे दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो संभव है कि आपकी समस्या ठीक हो सकती है।  

सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन गर्मी और लू से खासतौर पर बचाव करने की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।  

कन्या 

इस राशि के लोग अगर त्वचा या फिर बालों से संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको इसके प्रति लाभ देखने को मिल सकता है। अगर समस्या ज्यादा है तो चिकित्सक की राय जरूर लें। 

तुला 

तुला राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर बहुत हल्का न महसूस करें। अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह और आलसी हैं तो ऐसे में शरीर पर घ्यान देना जरूर शुरु करें। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए। आज के दिन डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें, जिन्हें खाने से शरीर को पानी मिले। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।  

धनु 

इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है साथ ही साथ खुद को बीमारियों से बचाने की जरूरत है। इसके लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें।  

मकर 

इस राशि के लोगों को मेडिटेशन और प्राणायाम निश्चित तौर पर करनी चाहिए। इसके लिए आपको सुबह और शाम दोनों समय मेड़िटेशन करनी चाहिए। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज तरल पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर गर्मी लग सकती है साथ ही चक्कर आ सकते हैं।  

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। 

 

 

 

 

 

 

Read Next

बीमारी और डाइट: लिवर फाइब्रोसिस को जीरो ऑयल डाइट से कैसे किया कंट्रोल? अगस्त्य खुराना से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version