Doctor Verified

ब्रश करते समय उल्टी आना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज

What Causes Vomiting While Brushing Teeth: अपच, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, कब्ज जैसी समस्याओं के कारण सुबह ब्रश करते समय उल्टी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रश करते समय उल्टी आना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज


What Causes Vomiting While Brushing Teeth: सुबह के समय ब्रश करने पर उल्टी या मतली जैसा होना सामान्य नहीं है। कुछ लोगों को यह परेशानी पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण होती है। पाचन तंत्र में खराबी, अपच या एसिडिटी के कारण भी आपको ब्रश करते समय उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज करने की जगह तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लिवर से जुड़ी बीमारियों में भी आपको सुबह ब्रश करने पर उल्टी या मतली महसूस हो सकती है। इसके अलावा खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण इस समस्या का खतरा ज्यादा लोगों में रहता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर ब्रश करते समय उल्टी क्यों होती है और इस समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

ब्रश करते समय उल्टी क्यों होती है?- What Causes Vomiting While Brushing Teeth in Hindi

ब्रश करते समय उल्टी या मतली होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। खानपान में गड़बड़ी और पेट से जुड़ी परेशानियों के कारण यह समस्या ज्यादातर लोगों में होती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अपच, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, कब्ज जैसी समस्याओं के कारण सुबह ब्रश करते समय उल्टी हो सकती है। इसके अलावा अगर यह समस्या लगातार हो रही है, तो यह शरीर में पनप रही कुछ बीमारियों का संकेत हो सकती है।"

What Causes Vomiting While Brushing Teeth

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी खाली पेट आती है उल्टी? जानें इसके 7 कारण

ब्रश करते समय उल्टी होने के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • एसिडिटी और अपच
  • GERD की वजह से
  • एसिड रिफ्लक्स
  • किडनी में इन्फेक्शन और खराबी
  • पेट में अल्सर
  • लिवर सिरोसिस और लिवर से जुड़ी बीमारियां
  • फैटी लिवर के कारण
  • डॉक्टर से जरूर कराएं जांच 

सुबह ब्रश करने पर उल्टी या मतली को सामान्य समझकर नजरअंदाज करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने के बजाय एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर इस स्थिति में कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। जांच के बाद मरीज की स्थिति और बीमारी के आधार पर इलाज और सावधानियों का ध्यान रखने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ब्रश करते समय उल्टी और मतली से बचने के लिए आपको रात के खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रात में बहुत ज्यादा हैवी मील लेने से सुबह में इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ी से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

21 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer