
स्वस्थ रहना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन सभी का स्वास्थ्य एक जैसा रहे यह जरूरू नहीं है। स्वास्थ्य के बेहतर और स्थिर बनाए रखने के लिए आपको एक्सरसाइज और फिटनेस के प्रति ध्यान देने की जरूरत होती है। गलत खान-पान फॉलो करने या फिर शारीरिक गतिविधियों की कमी होने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 21 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है। आज आप पूरे दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आप हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने के साथ ही हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन अगर आप असहज महसूस कर रहे हैं या फिर पुरानी किसी बीमारी का शिकार हैं तो ऐसे में चिकित्सक से जरूर सलाह लें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको आलसी होना बंद कर देना चाहिए और फिर से व्यायाम शुरू करना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज अपनी डाइट पर विशेषतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन जंक फूड खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उर्जावान महसूस हो सकता है। आज के दिन शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने के साथ ही विचारों पर नियंत्रण लगाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के प्रण लेना चाहिए। आज के दिन आपको समय-समय पर भोजन करने की जरूरत है। इसके लिए एक निर्धारित समय रखें।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नए आहार और वर्कआउट आज़माने का बहुत अच्छा दिन है। आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उर्जा भरा हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में लापरवाही बरतने से आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज आपको सीजनल इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन ज्यादा काम करने से बचें और आराम करें।
मकर
मकर राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रह सकता है। आज के दिन आपको मामूली दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज जरूर करें।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। आज के दिन सकारात्मक सोचने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रह सकती है। आप चाहें तो इसके लिए मेडिटेशन क्लासेस भी ले सकते हैं।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आज के दिन संतुलित आहार और व्यायाम का पालन करना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत है।
Read Next
क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम में हर वक्त होती है थकान, बचाव के लिए लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version