स्वास्थ दुरुस्त रहना व्यक्ति की जिंदगी की सबसे ब़ड़ी उपलब्धि होती है। सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 20 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज जिम जाकर वर्कआउट शुरू करने का फैसला लेना चाहिए। आज के दिन फिटनेस के बारे में सोचने से आपको अच्छा महसूस होगा। एक्सरसाइज करने से आपको आनंद महसूस होगा और अच्छा लगेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को आज का दिन शांतीपूर्वक बिताना चाहिए। आज आपको किसी चीज के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। इससे मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको एक्टिव रहना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के जातक आज पूरे दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहारों का सेवन करें।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज के दिन आपको काम से थोड़ी दूरी बनाकर अपने मन को तरोताजा रखने की जरूरत है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इससे मूड बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी।
तुला
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति प्रशंशा मिल सकती है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने की जरूरत है। इसके लिए विचारों को सकारात्मक रखें और ज्यादा प्रेशर लेने से बचें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आज आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए आप स्विमिंग, साइकिलिंग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज में शामिल हो सकते हैं।
धनु
धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर घरेलू उपचार की तरफ जा सकते हैं। आज के दिन आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्या के लिए एक अलग उपचार का प्रयास करने पर विचार करें।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन अपने नए फिटनेस गोल बनाएं। आज आपको नए-नए फिटनेस गोल्स को बनाना चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी चीज को लेकर आतुर नहीं होना है। इसके लिए आपको चुनौतियां लेने की जरूरत है। आपको इसपर नियंत्रण लगाने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।