22 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 22 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
22 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


स्वास्थ्य आज के समय में जीवन का सबसे बड़ा खजाना है। एक्सरसाइज और फिटनेस पर ध्यान देकर आप स्वस्थ रह सकते हैं। गलत खान-पान फॉलो करने या फिर शारीरिक गतिविधियों की कमी होने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता चल जाए तो व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाता है। इस बारे में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपको सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 22 दिसंबर यानी आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उर्जा और जोश से भरपूर रह सकता है। इसके लिए आपको कसरत और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसे नजरअंदाज करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। 

वृष 

वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको आहार और विचारों पर काबू रखन की जरूरत है। इसे नजरअंदाज करने से आपको शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन खराब जीवनशैली को फॉलो करने से तबियत गड़बड़ हो सकती है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीने के साथ ही आराम करने की जरूरत है। 

कर्क

कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति देखभाल करने की आवश्यकता है। अगर आप पहले से किसी बीमरी की दवा ले रहे हैं तो ऐसे में स्वास्थ्य की जांच कराएं और दवा को स्किप करने से बचें। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को सेहत पर विशेषतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप जिम नहीं जाते हैं या फिर शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं तो ऐसे में आपको घबराहट हो सकती है। 

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को आज पूरा दिन उर्जा महसूस हो सकती है। आज के दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको फिटनेस पर ध्यान देने के साथ ही साथ मंदिर भी जाना शुरू करना चाहिए। 

तुला 

तुला राशि के जातकों को आज फिटनेस से जुड़ी टिप्स का पालन करना चाहिए। आज के दिन आपको स्वस्थ आहार लेना चाहिए साथ ही साथ एक्सरसाइज और योग पर भी ध्यान देना चाहिए। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन भोजन पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। मनचाहा शरीर पाने के लिए मेंटल हेल्थ को भी दुरस्त रखें। 

धनु 

धनु राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए एक निर्धारित शेड्यूल तय करके उसी हिसाब से खान-पान रखना चाहिए। गलत समय पर या फिर खाने में लंबा अंतराल रखने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

मकर 

आज के दिन आपको स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए फाइबर युक्त फल और सब्जियां खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके लिए स्वस्थ रहें और अपने दोस्तों से भी ऐसा करने का आग्रह करें।

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें। आप चाहें तो मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं। 

मीन 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन जिम या फिर रूटीन चेकअप नहीं छोड़ना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी पुरानी बीमारियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। 

Read Next

Intestinal Obstruction : आंतों में रुकावट के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version