Doctor Verified

Intestinal Obstruction : आंतों में रुकावट के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

कब्ज, गैस और उल्टी आदि की समस्या को आप अनदेखा न करें। यह आंतों की रुकावट हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Intestinal Obstruction : आंतों में रुकावट के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें


खान पान की गलत आदतों की वजह से पेट में दर्द, उल्टी, कब्ज, गैस आदि की समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, यदि आपको यह समस्याएं बार-बार हो रही है तो ऐसे में इन्हें हल्के में न लें। यह आंतों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। आंतों में रुकावट (Intestinal Obstruction) एक बड़ी समस्या है। इस समस्या में छोटी और बड़ी आंत (कोलन) आहार को गुजरने से रोकती है। यह एक गंभीर समस्या है जो फाइब्रॉयड, सर्जरी, हार्निया और पेट के कैंसर की वजह से हो सकती है। आगे अपोलो स्पेक्ट्रा मुंबई के जनरल सर्जन डॉक्टर अमोल वाग से जानते हैं कि आंतों में रुकावट के क्या कारण हो सकते हैं। 

आंतों में रुकावट के क्या कारण होते हैं? - Causes Of Intestinal Obstruction In Hindi 

आंतों में रुकावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आंतों में रुकावट कम या अधिक हो सकती है। आंतों में कम रुकावट होने पर आप आहार को घूमने में समस्या हो सकती है। जबकि, यदि रुकावट अधिक हो तो इससे व्यक्ति को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार जिन लोगों की पेट की सर्जरी हुई होती है उनको कई बार फाइब्रॉयड की समस्या का हो सकती है। इसकी वजह से आंतों में रुकावट हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि फाइब्रॉयड के कारण आंतों का गैप कम हो जाता है, जिससे आहार को घूमने में परेशानी होती है। ठीक इसी तरह हार्निया में पेट की आंत बाहर की ओर आ जाती है, यदि यह बड़ा हुआ हिस्सा घूम जाता है तो इससे भी आंतों में रुकावट आ सकती है। इसके अलावा, ट्यूमर भी आंतों में रुकावट एक वजह हो बन सकता है। 

intestinal obstruction inside

आंतों में रुकावट के अन्य कारण - Other Factors Of Intestinal Obstruction In Hindi 

  • आंतों का आपस में चढ़ जाना (Intussusception): यह स्थिति तब होती है जब आंत का एक हिस्सा दूसरे हिस्से में घुस जाता है, जिससे रुकावट पैदा होती है। यह बच्चों में अधिक आम है लेकिन वयस्कों में भी हो सकता है।
  • वॉल्वोलस (Volvulus): यह एक ऐसी स्थिति है जहां आंत का एक हिस्सा अपने चारों ओर मुड़ जाता है, जिससे रुकावट पैदा होती है।
  • रेडिएशन थेरेपी: आपके पेट, पेल्विक या मलाशय में रेडिएशन थेरेपी की वजह से आंंतों में बदलाव हो सकता है, जो आंतों में रुकावट की बड़ी वजह बन सकता है।दरअसल, रेडिएशन थेरेपी की वजह से आंतों के टिश्यू पर घाव बन सकते हैं। जिसकी वजह से आंतों में सिकुड़न आ सकती है, जो आंतों के सामान्य कार्य को बाधित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को आप नजरअंदाज न करें। यह एक बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। यदि, पेट में दर्द, उल्टी, गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या बनी हुई है तो इसकी जांच कराएं। डॉक्टर आपकी समस्या के सही कारणों की पहचान कर सकते हैं। साथ ही, इलाज कर आंतों से जुड़ी समस्या को दूर करते हैं।  

Read Next

वॉकिंग के दौरान भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer