Intestine Infection: आंतों में इंफेक्शन होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Intestinal Infection: आंतों में इंफेक्शन होने पर उल्टी होना, बुखार आना और मल से खून निकलने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Intestine Infection: आंतों में इंफेक्शन होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Intestinal Infection Symptoms: आंत डाइजेस्टिव सिस्टम का एक हिस्सा है। अगर किसी वजह से आंत तक जर्म्स और बग्स पहुंच जाए, तो इससे आंतों में इंफेक्शन हो सकता है। आंत के संक्रमण को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, गैस्ट्रोएंटेराइटिस या गैस्ट्रो के नाम से जाना जाता है। आमतौरपर दूषित पानी या गंदा भोजन करने की वजह से आंत में संक्रमण का खतरा रहता है। किसी भी व्यक्ति को आंतों में इंफेक्शन हो सकता है। इस तरह की समस्या ज्यादातर लोगों के बीच होती है, जो गंदगी में रहते हैं या दूषित पानी पीते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि जो साफ-सुथरी जगह में रहते हैं, उन्हें ऐसी समस्या नहीं हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो आंतों में इंफेक्शन का शिकार हर व्यक्ति कभी न कभी अपने जीवनकाल में होता है। इस समस्या से बचे रहने के लिए या इसके लक्षणों के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक है कि आप इसके बारे में जरूरी जानकारी रखें। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आंतों में इंफेक्शन होने पर किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं।

आंतों में संक्रमण के लक्षण- Symptoms Of Intestinal Infection

Symptoms Of Intestinal Infection

उल्टी होना

आंतों में संक्रमण होने पर व्यक्ति को सबसे पहले उल्टी की समस्या होने लगती है। इसका मतलब है कि व्यक्ति ने जो भी खाया है, वह सही जरह से हजम नहीं हुआ है। हालांकि, कई बार सिरदर्द और एलर्जी की वजह से भी उल्टी हो जाती है। लेकिन, अगर आपको उल्टी के साथ-साथ पेट में दर्द हो, तो इसे आंत के इंफेक्शन से जोड़कर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंतों में इंफेक्शन के क्या होते हैं कारण? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

पेट में तीव्र दर्द

आंत में इंफेक्शन होने पर व्यक्ति के पेट के बीचों-बीच दर्द उठता है। दरअसल, आंतों में संक्रमण होने पर सूजन और जलन हो सकती है। ऐसा बैक्टीरिया, वायरस या जर्म्स के कारण होता है। ऐसे में पेट में दर्द भी हो सकता है। इसे आंतों के संक्रमण का एक लक्षण समझा जा सकता है। आंतों में संक्रमण होने पर पेट में दर्द और उल्टी साथ-साथ हो, तो आप इसे हल्के में न लें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: आंतों में इंफेक्शन होने पर डाइट कैसी होनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

सिरदर्द होना

सिरदर्द कई अन्य बीमारियों का एक लक्षण हो सकता है। इसके अलावा, सिरदर्द कभी-कभी देर तक किताब पढ़ना, एक ही काम पर घंटों फोकस करना या देर रात तक जगनो के कारण भी हो सकता है। सिरदर्द अपने आप में कोई गंभीर समस्या नहीं है। हालांकि, सिरदर्द को आप आंत के संक्रमण से जोड़कर भी देख सकते हैं। अगर किसी को उल्टी और पेट दर्द हो। साथ ही, गंभीर असहजता महसूस हो। ऐसे में अक्सर व्यक्ति में कमजोरी ओ जाती है। कमजोरी के कारण सिरदर्द की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में आप सिरदर्द को अांतों के संक्रमण का एक लक्षण माना सकते हैं। लेकिन, इसके साथ अन्य लक्षणों पर गौर करने की आवश्यकता है।

बुखार होना

आंतों में संक्रमण की स्थिति अगर गंभीर हो जाए, तो व्यक्ति को बुखार भी आ सकता है। आमतौर पर, बुखार तभी आता है जब व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर और शरीर संक्रमण के खिलाफ लड़ने में असमर्थ हो जाता है। इस स्थिति को हल्के नहीं लेना चाहिए। व्यक्ति को चाहिए कि वह डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं।

मल में खून निकलना

कुछ लोगों को आंत में संक्रमण होने पर मल में खून आने लगता है। हालांकि, ऐसा हर मामले में नहीं होता है। जब कंडीशन गंभीर हो जाती है, तब इस तरह की समस्या मरीज में देखने को मिलती है। आपको बता दें कि मल में ब्लड बैक्टीरिया या पैरेसाइट्स के कारण हो सकता है। ऐसा होना बिल्कुल सही नहीं है। जैसे ही आंत में संक्रमण होने पर मल से खून निकलने लगे, तो अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सरकोपेनिया की वजह से टाइप 2 डायबिटीज हो सकता है? जानें बचाव

Disclaimer