Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

आंतों में इंफेक्शन होने पर डाइट कैसी होनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

आंतों में इन्फेक्शन होने पर खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए एक्सपर्ट से जानें इस समस्या में डाइट कैसी होनी चाहिए।

Gastroenteritis Recovery Diet: जंक फूड और प्रोस्टेट फूड के बढ़ते ट्रेंड के साथ हमें भी अनहेल्दी खाने की आदत हो जाती है। अनहेल्दी खाने का सबसे ज्यादा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है, जिस कारण पेट और आंतों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अस्वस्थ खानपान की आदतों के कारण आंतों में इन्फेक्शन भी हो सकता है। इस समस्या में आंतों में सूजन बढ़ जाती है और पानी तक पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति में कमजोरी बहुत ज्यादा आ जाती है, क्योंकि खाना न पचने के कारण शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। आंतों के इन्फेक्शन से राहत पाने के लिए डाइट पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि इस समस्या में कैसी डाइट लेनी चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि भाटिया अस्तपताल (मुंबई) के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ सम्राट डी शाह से।

intestinal infection

आंतों में इंफेक्शन होने पर डाइट में करें ये जरूरी बदलाव- What Should Be The Diet For Intestinal Infection

हाइड्रेशन का रखें ध्यान 

आंतों में टॉक्सिन्स जमा होने के कारण इन्फेक्शन हो जाता है। ऐसे में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इसलिए हेल्दी डाइट लेने के साथ पानी का पर्याप्त सेवन जरूर करें, जिससे बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। इसके साथ ही आप हर्बल चाय, नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं

इन्फेक्शन होने पर हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है। इसलिए कम मात्रा में थोड़ा-थोड़ा खाने की सलाह दी जाती है। आंतों का इन्फेक्शन कम करने के लिए कम-कम मात्रा में खाना जरूरी है, इससे पाचन तंत्र पर दवाब नहीं पड़ता और खाना अच्छे से पच पाता है।

इसे भी पढ़े- आंतों में इंफेक्शन के क्या होते हैं कारण? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

आसानी से पचने वाली चीजें खाएं

आंतों के इन्फेक्शन में किसी भी भारी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ ही खाने चाहिए, जैसे कि उबला खाना, फल और ताजी सब्जियां आदि।

तीखे और तले-भूने से रखें परहेज

पेट या आंत के इन्फेक्शन में कुछ भी आसानी से नहीं पच पाता है। ऐसे में अगर आप तला-भूना और मसालेदार खाना खाते हैं, तो आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इस समस्या में उबला और कम मसालेदार चीजें खाने की सलाह दी जाती है। 

प्रोबायोटिक्स जरूर लें

अगर आपकी डाइट में पर्याप्त प्रोबायोटिक्स है, तो आपके लिए खाना पचाना आसान होगा। यह आंतों के इन्फेक्शन को खत्म करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में केला, सेब और दही व छाछ जरूर एड करें।

इसे भी पढ़े- पेट की आंतों में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

हाई फाइबर कम करें 

पाचन के लिए फाइबर जरूरी माना जाता है, लेकिन आंतों के इन्फेक्शन मे फाइबर पच पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फाइबर की मात्रा ज्यादा लेने से आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, बीन्स, कच्ची सब्जियां न लें। 

कैफीन और ऐल्कोहॉल से परहेज रखें 

आंतों के इन्फेक्शन में कैफीन और ऐल्कोहॉल लेने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके कारण आपके पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इन चीजों से परहेज रखें और सिर्फ हर्बल चाय का सेवन करें।

इन टिप्स की मदद से आपको आंतों के इन्फेक्शन से जल्द राहत मिल सकती है। इसके साथ ही समय पर दवा लेना और पूरा इलाज कराना भी जरूरी है। 

Read Next

शरीर में इंसुलिन लेवल कितना होना चाहिए? डॉक्टर से जानें बढ़ने के नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2023 15:45 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content