Mon Oct 19, 2026 | 06:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Naveen Polavarapu , Gastroenterologist

आंतों में सूजन है तो क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें डॉक्टर की सलाह

आंतों में सूजन होने पर खान-पान में बदलाव करते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि शरीर को सही पोषण मिलता रहे। यहां डॉक्टर से जानिए, आंतों में सूजन आ जाए तो क्या खाना चाहिए?
आंतों में सूजन है तो क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें डॉक्टर की सलाहआंतों में सूजन है तो क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें डॉक्टर की सलाह

आंतों में सूजन होने पर पेट दर्द, गैस, पेट फूलना, दस्त और खाना खाने के बाद भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि ऐसी स्थिति में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना जरूरी है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट, लिवर एक्सपर्ट, लीड एडवांस्ड एंडोस्कोपिक इंटरवेंशंस एंड ट्रेनिंग, क्लिनिकल डायरेक्टर, मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, Dr. Naveen Polavarapu के अनुसार, आंतों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। यह इंफेक्शन, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD), फूड्स को पचाने में परेशानी या दूसरी पाचन संबंधी समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए एक जैसा डाइट प्लान सही नहीं होता। कुछ लोगों को नरम और आसानी से पचने वाला भोजन खाने से राहत मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को खास फूड्स से परहेज करने की जरूरत पड़ सकती है।

आंतों में सूजन आ जाए तो क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर नवीन के अनुसार, आंतों में सूजन होने पर ऐसा भोजन चुनना चाहिए, जो आसानी से पच सके और जिससे पेट की परेशानी न बढ़े। अगर आपको दस्त या पेट दर्द की समस्या है, तो कुछ समय के लिए नरम और कम मसाले वाला भोजन फायदेमंद हो सकता है। आप अपनी सहनशीलता के अनुसार अच्छी तरह पका हुआ चावल, दलिया, मूंग दाल की खिचड़ी और हल्की पकी सब्जियां खा सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति को एक ही तरह का भोजन सूट नहीं करता। इसलिए खाने के बाद होने वाले लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

  • आंतों में सूजन के दौरान शरीर को पर्याप्त पोषण देना जरूरी है। इसके लिए अंडे, अच्छे से पकी दालें, दही या अन्य प्रोटीन युक्त फूड्स अपनी सहनशीलता के अनुसार खाए जा सकते हैं।
  • अगर दूध या दूध से बनी चीजें खाने के बाद गैस, पेट फूलने या दस्त की समस्या बढ़ती है, तो कुछ समय के लिए इनका सेवन कम करना पड़ सकता है।
  • इसके अलावा, एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करना कुछ लोगों के लिए आरामदायक हो सकता है।
  • पर्याप्त आराम करें और बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स या दर्द की दवाएं न लें, क्योंकि कुछ दवाएं आंतों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
  • लंबे समय तक कई फूड्स को बिना डॉक्टर की सलाह के बंद करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए बैलेंस डाइट बनाए रखना जरूरी है।

साल 2021 में Intestinal Research जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, आईबीडी (आंतों की सूजन से जुड़ी बीमारी) के मरीजों के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट का उपयोग बहुत जरूरी है। यह डाइट, जिसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फैटी एसिड, प्रोबायोटिक्स व प्रीबायोटिक्स सही मात्रा में होते हैं, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को सुधारकर बीमारी को कम करने में मदद करती है। डॉक्टरों के लिए यह जरूरी है कि वे इस डाइट के फायदों और लिमिट को अच्छी तरह समझें, ताकि वे मरीजों का सही इलाज कर सकें। सटीक सलाह देने के लिए फ्यूचर में और ज्यादा रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: क्या आंतों के बैक्टीरिया भी हो सकते हैं शुगर क्रेविंग का कारण? बता रहे हैं डॉक्टर

आंतों में सूजन होने पर किन चीजों से करें परहेज?

डॉक्टर नवीन के अनुसार, अगर आंतों में सूजन है, तो ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन, तली हुई चीजें, ज्यादा फैट वाला खाना और शराब लेने से बचना बेहतर होता है। कुछ लोगों में चाय-कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और शुगर ड्रिंक्स भी पेट की परेशानी बढ़ा सकते हैं। यदि किसी खास फूड को खाने के बाद बार-बार दस्त, गैस या पेट दर्द होता है, तो उसके सेवन और लक्षणों को लिख कर रहें औ डॉक्टर से मिलने में जरूर बताएं। हालांकि, सभी लोगों के लिए एक जैसी परहेज की लिस्ट जरूरी नहीं है। खान-पान में बदलाव बीमारी के कारण और लक्षणों के अनुसार करना चाहिए।

 food for Intestinal Inflammationfood for Intestinal Inflammation

आंतों में सूजन होने पर कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

डॉक्टर नवीन सलाह देते हैं कि अगर पेट दर्द लगातार बना रहता है, बार-बार दस्त होते हैं, वजन कम हो रहा है या मल में खून दिखाई देता है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, तेज बुखार, बहुत कम पेशाब होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आंतों में सूजन का इलाज उसकी वजह पर निर्भर करता है, इसलिए केवल खान-पान बदलने से हर स्थिति ठीक नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: पेट में कीड़ों का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट कराए जाते हैं? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

आंतों में सूजन होने पर हल्का, आसानी से पचने वाला और पोषण से भरपूर भोजन लेना फायदेमंद हो सकता है। ज्यादा तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचें और उन फूड्स की पहचान करें, जिनसे आपके लक्षण बढ़ते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है। अगर समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय से बनी हुई है, तो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह लें। सही जांच, उचित इलाज और खान-पान में जरूरी बदलाव से आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या आंतों में सूजन होने पर वजन कम हो जाता है?

    लंबे समय तक सूजन रहने, भूख कम लगने या पोषक तत्वों के सही तरीके से अवशोषित न होने पर वजन कम हो सकता है। बिना कोशिश वजन घटने पर डॉक्टर को दिखाएं।
  • क्या आंतों में सूजन पूरी तरह ठीक हो सकती है?

    यह सूजन के कारण पर निर्भर करता है। कुछ इंफेक्शन ठीक हो सकते हैं, जबकि अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों में लंबे समय तक इलाज की जरूरत पड़ सकती है।

Read Next

→ सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं? एल्टीट्यूड सिकनेस से बचने के लिए डॉक्टर की ये बातें जान लें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 19, 2026 17:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu