Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

क्या खाना खाते ही टॉयलेट जाना पड़ता है? डॉक्टर से जानें 7 कारण, जो हो सकते हैं जिम्मेदार

क्या आपको भी खाना खाते ही टॉयलेट जाना पड़ता है? इसके पीछे गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स, IBS, फूड इंटॉलरेंस या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जानें डॉक्टर के अनुसार इसके 7 संभावित कारण और कब जांच करानी चाहिए।

कई लोगों को खाना खत्म होते ही कुछ मिनटों बाद टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है। आमतौर लोग इसे रोजाना की आदत मानकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर किसी को हर बार खाना खाते ही टॉयलेट जाने की जरूरत पड़े, तो यह सामान्य नहीं है। लोगों को ऐसी समस्या होने का क्या कारण होता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि बार-बार टॉयलेट जाने के साथ दस्त, पेट दर्द, वजन कम होना या मल में खून आने जैसे लक्षण भी हों, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

खाना खाते ही टॉयलेट जाने के कारण

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि खाना खाते ही जो मल बाहर निकलता है, वह अभी-अभी खाया हुआ खाना नहीं होता। दरअसल, भोजन को पूरी तरह पचकर शरीर से बाहर निकलने में आमतौर पर 24 से 72 घंटे तक का समय लग सकता है। इसलिए खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा का कारण कुछ और होता है। इसके ये कारण हो सकते हैं।”

1. गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स का ज्यादा एक्टिव होना

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें खाना पेट में पहुंचते ही दिमाग और डाइजेशन सिस्टम बड़ी आंत को संकेत देते हैं कि अब पहले से मौजूद मल को बाहर निकालने की तैयारी की जाए। यही वजह है कि कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट जाने की इच्छा महसूस होती है। अगर ऐसी स्थिति में मल सामान्य हो, पेट दर्द न हो और कोई दूसरा लक्षण मौजूद न हो, तो ज्यादा चिंता की बात नहीं होती। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही हो या रोजाना के कामों पर असर डालने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।”

2. इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, “अगर खाना खाने के तुरंत बाद पेट में मरोड़, गैस, दस्त या बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है, तो इसका कारण इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) हो सकता है। इस कंडीशन में आंतें आम लोगों के मुकाबले ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। अगर मरीज मसालेदार, तला-भुना खाना और बहुत ज्यादा कैफीन लेता है, तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है।”

3. फूड इंटॉलरेंस

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “यह सभी को याद रखना चाहिए कि हर किसी का डाइजेशन सिस्टम अलग होता है। इसलिए कुछ लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद लैक्टोज, गेहूं में पाया जाने वाला ग्लूटेन को आसानी से पचा नहीं पाता। इसलिए कई लोगों को ऐसा खाना खाने के बाद पेट फूलने, गैस बनने, दस्त आने और तुरंत टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हो सकती है। ऐसे कंडीशन में मरीज को अगर हर बार किसी खास चीज को खाने के बाद यही समस्या होती है, तो उसकी पहचान कर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।”

4. आंतों में इंफेक्शन

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “आजकल जैसे मानसून के सीजन में बाहर का दूषित खाना या गंदा पानी पीने से बैक्टीरिया या वायरस शरीर में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को खाना खाने के बाद दस्त, पेट दर्द, उल्टी, बुखार और बार-बार शौच जाने की समस्या हो सकती है। यह आंतों की इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। अगर दस्त लगातार बने रहें या शरीर में पानी की कमी महसूस होने लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए।"

toilet after eating meals

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में ज्यादा जोर लगाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने बताए शरीर को होने वाले 5 बड़े नुकसान

5. इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (IBD)

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि अगर खाना खाने के तुरंत बाद बार-बार टॉयलेट जाने के साथ पेट में तेज दर्द, लंबे समय तक दस्त, मल में खून या वजन कम होने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो इसका कारण इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (IBD) हो सकती है।
उन्होंने कहा कि IBD दो तरह का हो सकता है, जिसमें क्रोहन डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस शामिल है। इन दोनों स्थितियों में आंतों में लंबे समय तक सूजन बनी रहती है, जिससे डाइजेशन सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं कर पाता। ऐसे मरीजों में भोजन करने के बाद टॉयलेट जाने लगते हैं।

6. गॉल ब्लैडर निकलने के बाद दिक्कत होना

Dr. Vineet Malhotra के अनुसार, “मेरे पास कई मरीज ऐसे आते हैं, जिनकी गॉल ब्लैडर की सर्जरी हो चुकी है और उन्हें खाने के बाद टॉयलेट जाने की समस्या हो गई। दरअसल, गॉलब्लैडर शरीर में पित्त को जमा करके रखता है। सर्जरी के बाद पित्त सीधे छोटी आंत में पहुंचने लगता है। अगर किसी ने तला-भुना या बहुत तेल वाला खाना खाया है, तो आंतों की गति बढ़ जाती है। इस वजह से खाने के बाद टॉयलेट जाने की इच्छा होती है। हालांकि, यह समस्या खुद ही कम हो जाती है, लेकिन लंबे समय तक समस्या रहने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।”

7. स्ट्रेस

Dr. Vineet Malhotra ने कहा कि लोगों को पता ही नहीं होता कि डाइजेशन सिस्टम सिर्फ खाने को ही नहीं पचाता, बल्कि मेंटल हेल्थ से भी जुड़ा होता है। इसे गट-ब्रेन कनेक्शन कहते हैं। जब कोई व्यक्ति बहुत टेंशन में होता है, तो शरीर कुछ ऐसे हार्मोन छोड़ता है, जो आंतों पर असर डाल सकते हैं। इसलिए कई बार देखा होगा कि टेंशन में लोग बार-बार टॉयलेट जाते हैं।

रिसर्च क्या कहती है?

Mayo Clinic में बताया गया है कि बार-बार टॉयलेट जाने का कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन, IBS, डाइजेशन से जुड़ी बीमारियां, लैक्टोज इनटॉलेरेंस और बड़ी आंत में सूजन या छाले होना हो सकता है। ऐसी कंडीशन में अगर दर्द, उल्टी, बुखार या तेजी से वजन कम होने जैसी समस्याएं न हों, तो चिंता करने की जरूरत नहीं होती।

बार-बार टॉयलेट जाने की आदत को कम करने के तरीके

Dr. Vineet Malhotra ने लोगों को सलाह दी कि यह समस्या किसी गंभीर बीमारी से जुड़ी नहीं होती, लेकिन लोगों को लगातार अपने मल पर ध्यान देना चाहिए। अगर मल में बदलाव होता है या पेट से जुड़ी समस्याएं महसूस होती है, तो डॉक्टर से मिलें, लेकिन अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो इन आदतों को अपनाकर राहत मिल सकती है।

  • हल्की और बैलेंस्ड डाइट लें।
  • तला-भुना, बहुत मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं।
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • खाने को चबाकर धीरे-धीरे खाएं।
  • रोजाना योग या मेडिटेशन जरूर करें।
  • किसी खास खाने से एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
  • शराब और स्मोकिंग बिल्कुल न करें।

निष्कर्ष
हालांकि, खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट जाने की इच्छा हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होती। कई बार यह शरीर के सामान्य गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स का हिस्सा होती है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या इसके साथ दस्त, पेट दर्द, वजन घटना, मल में खून या अन्य गंभीर लक्षण भी दिखने लगे, तो इसे इग्नोर न करें और न ही घरेलू नुस्खों को अपनाएं, बल्कि समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या खाना खाते ही टॉयलेट जाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है?

    अगर खाना खाते ही बिना पचा हुआ मल या दस्त के रूप में भोजन बाहर निकल जाता है, तो आंतों को विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन सोखने का समय नहीं मिलता। इससे लंबे समय में वजन कम होना, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट जाने से बचने के लिए क्या तुरंत पानी पीना बंद कर देना चाहिए?

    खाने के बीच या तुरंत बाद ज्यादा पानी न पिएं। भोजन के साथ या तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी या ठंडे पेय पदार्थ पीने से डाइजेशन एंजाइम कम पड़ जाती है और गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स तेजी से ट्रिगर होता है। भोजन के 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पिएं।

Read Next

क्या रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है? वजह हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 20:01 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content