Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Doctor Verified

बार-बार पॉटी आने के कारण और समाधान

What Causes Frequent Bowel Movement: सामान्य तौर पर लोग दिन में 1 से 2 बार शौच के लिए जाते हैं। लेकिन अगर आपको बार-बार शौच की परेशानी हो रही है, तो ये चिंता का विषय हो सकता है।

What Causes Frequent Bowel Movement : पाचन तंत्र हमारे शरीर का वह हिस्सा है जो खाने को पचाने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। लेकिन जब कोई व्यक्ति दिन में बार-बार पॉटी (मल त्याग) करता है, तो यह सिर्फ खानपान में गड़बड़ी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर छुपी किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि "खराब खाना खा लिया होगा", पर जब यह समस्या बार-बार हो और लगातार बनी रहे, तो इसके पीछे छिपे कारणों को समझना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं दिन में 2-3 बार से ज्यादा शौच जाने का कारण क्या हो सकता है और इस समस्या को कैसे दूर करें।

बार-बार शौच जाने का कारण- What Causes Frequent Bowel Movement in Hindi

बार-बार शौच जाने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय के मुताबिक मेडिकल की भाषा में इस समस्या को फ्रीक्वेंट बॉवेल मूवमेंट (Frequent Bowel Movement) कहते हैं। हर व्यक्ति में इस समस्या के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। यह समस्या पाचन तंत्र के कमजोर होने और लिवर में खराबी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा बड़ी आंत में किसी तरह का इन्फेक्शन या समस्या भी इसका कारण हो सकता है। बार-बार शौच जाना इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम का लक्षण भी हो सकता है। दिन में दो से तीन बार से ज्यादा शौच जाना इन समस्याओं का लक्षण हो सकता है-

what causes frequent bowel movements

  • आंत में सूजन या इन्फेक्शन की समस्या
  • हाइपरथायरायडिज्म के कारण
  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या
  • सीलिएक रोग की वजह से
  • अल्सरेटिव कोलाइटिस के कारण
  • जीवाणु या विषाणुओं का संक्रमण
  • पित्ताशय की थैली की समस्या
  • एंटीबायोटिक दवाओं का बहुत ज्यादा उपयोग

इसे भी पढ़ें: खाना खाते ही शौच के लिए भागना पड़ता है टॉयलेट तो इन 5 उपायों से दूर हो सकती है आपकी समस्या

अनहेल्दी और बहुत ज्यादा फैटी या मसालेदार भोजन की वजह से भी आपको बार-बार शौच जाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हाई फाइबर फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करना भी इसका कारण माना जाता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाली समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। अगर आपको लंबे समय तक बार-आर शौच जाने की समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

बार-बार शौच आने पर क्या जांच कराई जाती है?

अगर आपको दिन में कई बार शौच जाने की परेशानी हो रही है, तो आपको कई प्रकार के मेडिकल टेस्ट करवाना चाहिए।

1. स्टूल टेस्ट (मल जांच)- स्टूल टेस्ट के जरिए शरीर में बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी की मौजूदगी की जांच की जाती है। स्टूल टेस्ट में डॉक्टर पॉटी का सैंपल लेते हैं और फिर जांच करते हैं।

2. ब्लड टेस्ट- खाने, वातावरण के कारण शरीर में किसी प्रकार का संक्रमण को प्रवेश नहीं कर गया, जिसकी वजह से बार-बार शौच की परेशानी हो रही है, तब ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।

3. सीटी स्कैन या एमआरआई - दिन में कई बार पॉटी आने के साथ-साथ अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई अन्य परेशानी भी हो रही है, तब डॉक्टर सीटी स्कैन कराने की सलाग देते हैं। इस टेस्ट के जरिए पाचन तंत्र में किसी संरचनात्मक गड़बड़ी की पहचान की जाती है।

4. कोलोनोस्कोपी- आंतों में किसी प्रकार की सूजन या कोई अन्य समस्या तो नहीं हैं, जिससे पाचन तंत्रिका पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हो, इसकी जांच के लिए कोलेनोस्कोपी की जाती है।

5. लैक्टोज टॉलरेंस टेस्ट- बार-बार पॉटी आने की परेशानी का कारण दूध और दूध से बनीं चीजें हों, तब लैक्टोज टॉलरेंस टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।

बार बार शौच जाने से बचने घरेलू उपचार- Home Remedies For Frequent Bowel Movement

सामान्य से ज्यादा बार शौच जाने की समस्या में सबसे पहले आपको डॉक्टर की सलाह और परामर्श लेनी चाहिए। इसके अलावा इस समस्या से बचने के लिए आपको कैफीन और हाई फाइबर फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी होने से भी आपको बार-बार शौच जाना पड़ सकता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

अगर बार-बार शौच लगने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आपको पेट के डॉक्टर से संपर्क करके असल समस्या का पता लगाना चाहिए।

बार-बार पॉटी आने की समस्या में डॉक्टर से कब मिलें

अगर आपको बार-बार पॉटी आने की समस्या हो रही है, तो ये गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं बार-बार पॉटी आने की समस्या में डॉक्टर से हमें कब मिलना चाहिए।

- लगातार 3 दिन से ज्यादा बार-बार पॉटी आने की परेशानी हो।

- पॉटी के साथ आपको खून या म्यूकस आना नजर आ रहो हो।

- बिना किसी प्रकार की एक्सरसाइज या डाइटिंग के आपका वजन कम हो रहा हो।- तेज बुखार या शरीर में कंपन

- खाना खाने के बावजूद शारीरिक कमजोरी महसूस होने पर।

निष्कर्ष

बार-बार पॉटी आना कई बार सामान्य कारणों से हो सकता है, लेकिन जब यह लक्षण बार-बार दोहराए जाएं, या इसके साथ अन्य परेशानियां भी हों, तो यह शरीर में चल रही किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार पॉटी आने की परेशानी हो रही है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Image Courtesy: Freepik.com

FAQ

  • दिन में बार-बार पॉटी जाना क्या सामान्य है?

    दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति दिन में 1 से 2 बार पॉटी जा रहा है, तो ये बहुत ही सामान्य बात है। ऐसे में किसी प्रकार की परेशानी की जरूरत नहीं है। लेकिन अचानक से पॉटी की संख्या बढ़े और इस दौरान खून आना या शारीरिक कमजोर जैसी परेशानी हो, तो यह समस्या का संकेत हो सकता है।
  • बार-बार पॉटी आने का कारण क्या सिर्फ खराब खाना होता है?

    इस सवाल का जवाब हां और नहीं दोनों ही हो सकते हैं। कई बार लोगों को खराब खाने के कारण बार-बार पॉटी आने की परेशानी होती है। वहीं, कई बार यह शरीर के अंदर चल रही पाचन, हार्मोनल या इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों के कारण भी कई बार पॉटी आने की परेशानी हो सकती है।
  •  क्या तनाव और चिंता के कारण भी बार-बार पॉटी आती है?

    हां। तनाव और एंग्जायटी पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं और IBS जैसी स्थितियों में बार-बार पॉटी आने की समस्या हो सकती है।

Read Next

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर? यहां कर लें नोट, नहीं होगी कोई समस्या

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2022 20:45 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content