Wed Sep 30, 2026 | 05:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar K , Pulmonology

एलर्जी ब्रोंकाइटिस में क्या खाना चाहिए? खुद डॉक्टर से जानें

एलर्जी ब्रोंकाइटिस की समस्या होने पर सांस की नली में सूजन हो जाती है और ऐसे में विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाना फायदेमंद है। इसके अलावा भी जानते हैं एक्सपर्ट से  सांस की नली में सूजन और डाइट (Allergic Bronchitis Diet) के बारे में।
एलर्जी ब्रोंकाइटिस में क्या खाना चाहिए? खुद डॉक्टर से जानेंएलर्जी ब्रोंकाइटिस में क्या खाना चाहिए? खुद डॉक्टर से जानें

ब्रोंकाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिससे आपकी सांस की नलियों में सूजन हो जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है और लंबे समय तक खांसी बनी रहती है। जिन लोगों को एलर्जी ब्रोंकाइटिस होती होती है उनमें ये दिक्कत, हवा में घूम रहे कुछ एलर्जन जैसे पराग के कणों की वजह से और बढ़ जाती है। ऐसे में Dr. Sunil Kumar K, Lead Consultant - Interventional Pulmonology, Aster CMI Hospital, Bangaluru का कहना है कि अगर आप अपनी डाइट को सही रखें और कुछ बातों में परहेज करें तो इस समस्या से पार पा सकते हैं और दवाइयों के साथ इन टिप्स की मदद से जल्दी रिकवर कर सकते हैं।

एलर्जिक ब्रोंकाइटिस (Allergic Bronchitis) क्या है और इसमें सही डाइट क्यों जरूरी है?

Dr. Sunil Kumar K कहते हैं कि जब लोग "एलर्जिक ब्रोंकाइटिस" की बात करते हैं, तो हो सकता है कि वे ऐसी सांस की समस्याओं का जिक्र कर रहे हों जो एलर्जन यानी धूल, पराग के कण (pollen), धुआं या पालतू जानवरों की रूसी की वजह से शुरू या और गंभीर हो जाती हैं, हालांकि इसकी सही मेडिकल जांच अलग-अलग हो सकती है। अब बात डाइट की करें तो खाना एलर्जी को ठीक नहीं कर सकता और न ही डॉक्टर के बताए इलाज की जगह ले सकता है, लेकिन संतुलित और पौष्टिक आहार सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

एलर्जिक ब्रोंकाइटिस में राहत दिलाने वाले 5 सुपरफूड्स

डॉ. सुनील बताते हैं कि एलर्जिक ब्रोंकाइटिस में राहत दिलाने कुछ फूड्स सुपरफूड्स की तरह काम करते हैं इसलिए अपने खाने में विटामिन C से भरपूर इन फूड्स को शामिल करें जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कफ को तोड़ने और इन्हें बाहर निकालने में मदद करते हैं

  1. अमरूद
  2. संतरा
  3. आंवला
  4. टमाटर और शिमला मिर्च
  5. ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ, जैसे अखरोट, अलसी के बीज और चिया के बीज

इसे भी पढ़ें: फेफड़ों के डॉक्टर ने बताया है ब्रोंकाइटिस में क्या खाएं? जानें किन चीजों से करें परहेज

सांस की नली की सूजन (Inflammation) कम करने के लिए क्या खाएं और क्या पिएं?

डॉ. सुनील बताते हैं कि सांस की नली की सूजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए जैसे-

  • सबसे पहले तो खूब सारी सब्जियां और फल खाएं
  • साबुत अनाज खाएं क्योंकि यह इस दौरान शरीर के लिए खास न्यूट्रिशन प्रदान करते हैं
  • दालें, नट्स और सीड्स से भरपूर हाई प्रोटीन डाइट लें।
  • शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखना फायदेमंद है क्योंकि तरल पदार्थ म्यूकस को बहुत ज्यादा गाढ़ा होने से रोकने में मदद कर सकते हैं इसलिए सूप या गर्म पानी जैसे गर्म तरल पदार्थ लें।

01 (69)01 (69)

एलर्जिक ब्रोंकाइटिस के मरीजों को किन खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए?

इस सवाल पर डॉ. सुनील कहते हैं कि हालांकि, लोगों को सिर्फ इस सोच के आधार पर कि कुछ चीजें "म्यूकस बनाती हैं," अपनी डाइट से खाने की बड़ी श्रेणियों को बेवजह नहीं हटाना चाहिए। इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि दूध या दही जैसी चीजों से नियमित रूप से परहेज करने से उन लोगों में सांस की एलर्जी में सुधार होता है जिन्हें इनसे कोई इनटॉलरेंस या एलर्जी नहीं है। इसके अलावा

  • ठंडी चीजों से परहेज करें।
  • ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों से परहेज करें।
  • रिफाइंड शुगर और कैफीन से ज्यादा इंटेक से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी की तरह महसूस होता है ब्रोंकाइटिस का ये लक्षण, बनता है सीने में जलन का कारण

फेफड़ों की क्षमता (Lung Capacity) बढ़ाने और कफ दूर करने के लिए डॉक्टर के टिप्स

एलर्जी से होने वाली सांस की समस्याओं को संभालने का सबसे जरूरी हिस्सा है उस असल वजह की पहचान करना और उससे बचाव करना जैसे

  • आम वजहों में धूल के कण (डस्ट माइट्स), परागकण, फफूंद, पालतू जानवरों की रूसी और वायु प्रदूषण शामिल हो सकते हैं इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें
  • बीमारी की पहचान के आधार पर इलाज में इनहेलर, एंटीहिस्टामाइन या दूसरी दवाएं शामिल हो सकती हैं और पूरी तरह से ठीक होने तक इनका इस्तेमाल करें। अपने मन से बीच में न छोड़ें।
  • फेफड़ों को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज करें जैसे कुछ देर ब्रीदिंग एक्सरसाइज फॉलो करें।
  • किसी भी प्रकार के धूम्रपान से बचें क्योंकि साल 2025 में Medicine जर्नल में प्रकाशित यह शोध बताती है कि शराब का सेवन ब्रोंकाइटिस के जोखिम को बढ़ाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को बार-बार घरघराहट, खांसी, सीने में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो सिर्फ खान-पान में बदलाव पर निर्भर रहने के बजाय उसकी ठीक से जांच करवानी चाहिए।

निष्कर्ष:

खान-पान सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन इसे एक बड़े मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा माना जाना चाहिए, जिसमें सही इलाज और एलर्जी पैदा करने वाली चीजों से बचाव भी शामिल हो। हालांकि कुछ लोगों को ये आराम दे सकते हैं, लेकिन इनसे एलर्जी का मूल कारण ठीक नहीं होता। अगर किसी खास खाने की चीज से साफ तौर पर लक्षण उभरते हैं, तो उससे बचना चाहिए और डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

FAQ

  • ब्रोंकाइटिस में क्या परहेज करना चाहिए?

    American Lung Association के अनुसार सबसे पहले तो किसी भी प्रकार के धूम्रपान से दूर रहें दूसरा, दूध से बनी चीजों और डिब्बाबंद फूड्स के सेवन से दूरी बनाएं।
  • ब्रोंकाइटिस कितने दिनों में ठीक हो जाता है?

    सही इलाज के बाद भी ब्रोंकाइटिस से पूरी तरह ठीक होने पर 15 दिन का समय लग जाता है हालांकि, यह व्यक्ति की अपनी इम्यूनिटी और परहेज पर भी निर्भर करता है।

Read Next

→ काम करते समय लगातार पैर हिलाते हैं? जानें ऐसा क्यों होता है और कब चिंता की बात

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 16:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar K