Mon Sep 21, 2026 | 09:21 PM IST

Doctor Verified

श्वास नली में सूजन क्यों होती है? जानें कारण और सूजन दूर करने के आसान उपाय

श्वास नली में सूजन महसूस हो रही है तो जानें क्‍या है इस समस्‍या का कारण और आसान उपाय
श्वास नली में सूजन क्यों होती है? जानें कारण और सूजन दूर करने के आसान उपाय श्वास नली में सूजन क्यों होती है? जानें कारण और सूजन दूर करने के आसान उपाय

वायरस, बैक्टीरिया या अन्य कणों के व‍िंड पाइप में जमने के कारण सांस लेने की नली में सूजन या जलन की समस्‍या होती है, मेड‍िकल भाषा में इसे ब्रोंकाइटिस के नाम से जाना जाता है। ज‍िन लोगों को श्वास नली में सूजन की समस्‍या होती है उन्‍हें सांस लेने में मुश्‍क‍िल होती है, गले में कफ जम जाता है। श्वास नली में सूजन की समस्‍या तीन हफ्ते से तीन महीने तक बनी रह सकती है। अगर आप इस बीमारी का इलाज नहीं करेंगे तो इंफेक्‍शन बढ़ने पर क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज का रूप ले सकता है जिसके कारण गंभीर स्‍थ‍िति बन सकती है। इस लेख में हम श्वास नली में सूजन के कारण और उपायों पर चर्चा करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

swelling in windpipeswelling in windpipe

image source:thebreslin.com 

श्वास नली में सूजन को कैसे पहचानें? (How to identify trachea swelling)

अगर गले में खराश है, सांस लेने में सीटी की आवाज आ रही है, घरघराहट की आवाज आती है, सांस लेने में तकलीफ हो रही है, छाती में बेचैनी महसूस हो रही है, कफ जमा है, तेज खांसी आ रही है, स‍िर में दर्द, थकान, शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो समझ जाइए क‍ि श्वास नली में सूजन है। समस्‍या बढ़ने से पहले इलाज करवाएं।

इसे भी पढ़ें- गर्दन में दर्द या जकड़न होने पर इस तरह करें मालिश तो मिलेगा जल्द आराम, जानें जरूरी सावधानियां

श्वास नली में सूजन क्‍यों होती है? (Causes of swelling in windpipe)

वायरस या बैक्‍टीर‍िया के अटैक के कारण श्वास नली में सूजन की समस्‍या हो सकती है। वहीं अगर आप ऐसे वातावरण में रहते हैं जहां प्रदूषण ज्‍यादा है तो भी श्वास नली में सूजन की समस्‍या हो सकती है। अगर आप धूम्रपान का सेवन करते हैं तो भी श्वास नली में सूजन की समस्‍या हो सकती है। सीने में जलन की समस्‍या होने पर भी श्वास नली में सूजन हो जाती है, अगर आपको सूजन के लक्षण नजर आ रहे है तो आपको तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- गर्दन के कालेपन से छुटकारा दिलाएगा टमाटर, इन 5 तरीकों से करें प्रयोग

श्वास नली में सूजन की समस्‍या कैसे दूर करें? (How to treat trachea swelling)

swelling in windpipe treatmentswelling in windpipe treatment

image source:google

1. श्वास नली में सूजन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप अदरक का सेवन करें। अदरक को पानी में उबाल लें, फ‍िर उसमें नींबू का रस और चुटकी भर हल्‍दी म‍िलाएं और पानी को छानकर पी लें, इससे गले में सूजन की समस्‍या दूर हो जाएगी।

2. श्वास नली में सूजन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप पान का पत्‍ता खाएं। पान के पत्‍ते का रस गले में जाने से श्वास नली में सूजन की समस्‍या दूर होती है। आप पान के पत्‍ते में थोड़ा शहद लगाकर खाएं, द‍िन में दो पत्‍तों का सेवन कर सकते हैं।

3. श्वास नली में सूजन की समस्‍या को ठीक करने के ल‍िए आप काली म‍िर्च का इस्‍तेमाल करें। काली म‍िर्च को सोंठ के साथ पीस लें और इस म‍िश्रण को द‍िन में दो से तीन बार लें। इसके साथ आप गुनगुना पानी भी पी सकते हैं, इस उपाय से सूजन की समस्‍या दूर हो जाएगी।

4. श्वास नली में सूजन को दूर करने के ल‍िए आप प्‍याज का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। प्‍याज के रस में आप म‍िश्री म‍िलाकर उसका सेवन करें तो व‍िंड पाइप में स्‍वेल‍िंग ठीक हो सकती है, प्‍याज की तासीर गरम होती है ज‍िससे सूजन और गले में दर्द की समस्‍या दूर होती है।

5. आप नेजल स्‍प्रे, ड्रॉप्‍स का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा आप ह्यूमिडिफायर या कूल मिस्ट वेपोराइजर यूजन करें, गरम पानी की भाप लेना भी फायदेमंद माना जाता है।

श्वास नली में सूजन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आराम करें, धूल-म‍िट्टी से दूर रहें और तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।

main image source:helpwhathurts.com

Read Next

हाथों में जलन क्यों होती है? जानें इसका कारण और जलन से राहत पाने के आसान उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2022 00:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content