Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar K , Pulmonology

एसिडिटी की तरह महसूस होता है ब्रोंकाइटिस का ये लक्षण, बनता है सीने में जलन का कारण

GERD bronchitis symptoms in Hindi: ब्रोंकाइटिस, असल में फेफड़ों की सूजन है लेकिन क्या जीआरडी यानी एसिड रिफ्लक्स की समस्या ब्रोंकाइटिस को ट्रिगर कर सकती है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

GERD bronchitis symptoms in Hindi: ब्रोंकाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें फेफड़ों में सूजन की समस्या हो जाती है। दरअसल, इस बीमारी में हमारी ब्रोंकाइल नलियों में हवा भरने जैसा महसूस होता है जिससे सूखी खांसी होती है। हालांकि, ये सूजन गीली खांसी का भी कारण बनती है और लंबे समय तक रह सकती है। इतना ही नहीं इस बीमारी में सांस लेने में तकलीफ होती है और सीने में घरघराहट, दर्द, कंजेशन और कई प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एसिड रिफ्लक्स की समस्या से आपको ब्रोंकाइटिस की दिक्कत हो सकती है तो? जानते हैं इस बारे में Dr. Sunil Kumar K, Lead Consultant - Interventional Pulmonology, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

क्या जीआरडी ब्रोंकाइटिस को ट्रिगर कर सकती है-How GERD Triggers Bronchitis

Dr. Sunil Kumar K बताते हैं कि पेट का एसिड भोजन नली से ऊपर जाकर गले या श्वसन मार्ग तक पहुंचने पर जीईआरडी (GERD) ब्रोंकाइटिस को ट्रिगर करता है क्योंकि यह एसिड फेफड़ों की परत को परेशान करता है और सूजन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ का कारण बनता है। बार-बार एसिड के संपर्क में आने से श्वसन मार्ग अधिक संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं, खासकर रात में या भोजन के बाद।

GERD bronchitis symptoms

इतना ही नहीं, डॉक्टर सुनील बताते हैं कि जीईआरडी (एसिड रिफ्लक्स) पेट के एसिड से वायुमार्ग में जलन पैदा करके ब्रोंकाइटिस का कारण बन सकता है या उसे बढ़ा सकता है यानी मान लें कि आपको जीआरडी की दिक्कत हो रही है तो इसकी वजह से फेफड़ों में तनाव पैदा हुआ जिससे सूजन, बलगम और लगातार खांसी हो सकती है। इसके पीछे प्रत्यक्ष एस्पिरेशन (Direct Aspiration) या रिफ्लेक्स प्रतिक्रिया जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं। इसमें होता ये है कि पेट की सामग्री, जिसमें एसिड और भोजन के कण शामिल होते हैं ग्रासनली से ऊपर जा सकते हैं और गले और फेफड़ों में सांस के साथ अंदर जा सकते हैं जिसे एस्पिरेशन प्रोसेस कहते हैं। इससे ब्रोंकियल नलियों में जलन होती है और ये सूजन का कारण बनती है जिससे आपको ब्रोंकाइटिस की समस्या ट्रिगर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: हार्टबर्न और जीईआरडी में क्‍या है अंतर

इसके अलावा वेगस रिफ्लेक्स (vagal reflex) की वजह से भी आपको ये दिक्कत हो सकती है। इसमें ग्रासनली में जलन पैदा करने वाला एसिड वेगस नल को सक्रिय कर सकता है, जिससे वायुमार्ग संकुचित हो जाते हैं और बलगम बनता है और यही जीआरडी को ट्रिगर करता है। इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये है कि एसिड के बार-बार संपर्क में आने से फेफड़ों के टिशूज में जलन होती है, जिससे सूजन हो जाती है जो खांसी और बलगम जैसे ब्रोंकाइटिस के लक्षण महसूस होते हैं।

जीईआरडी के कारण होने वाले ब्रोंकाइटिस के लक्षण -GERD bronchitis symptoms in Hindi

डॉक्टर सुनील बताते हैं कि जीईआरडी ब्रोंकाइटिस के सामान्य लक्षणों में
-लंबे समय तक खांसी
-सीने में जकड़न
- घरघराहट
-गले में खराश और सीने में जलन शामिल हैं।
कुछ लोगों को आवाज में भारीपन, बार-बार गला साफ करना या खांसी के कारण नींद में परेशानी भी हो सकती है।

NIH की इस स्टडी में बताया गया है कि जीईआरडी की वजह से आपको ब्रोंकाइटिस के लक्षण महसूस हो सकते हैं। जैसे कि आपको सूखी यखांसी महसूस होती है जो ठीक नहीं होती, खासकर रात में या झुकने पर बढ़ जाती है। इसे तरह की खांसी में आपको अपने सीने पर दोगुना प्रेशर महसूस हो सकता है।सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना, जो अस्थमा जैसी होती है लेकिन असल में ये जीईआरडी के कारण आने वाली खांसी है। बार-बार गला साफ करना, गले में खराश या गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होना भी इसके लक्षणों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: क्या गले में खराश और दर्द में फायदेमंद हो सकती है लैवेंडर की चाय? डॉक्टर से जानें

ऐसे में डॉक्टर की सलाह है जीईआरडी का इलाज जीवनशैली में बदलाव या दवा के माध्यम से करना ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी संबंधित श्वसन समस्याओं के प्रबंधन में मदद कर सकता है। इसलिए, उचित खान-पान की आदतों और उपचार के साथ जीईआरडी को नियंत्रित करने से इन सांस लेने की समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

FAQ

  • सांस की तकलीफ के 3 गंभीर लक्षण क्या हैं?

    सांस की तकलीफ के 3 गंभीर लक्षणों में व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा सीने में दर्द के साथ दिल की धड़कन भी प्रभावित हो सकती है। 
  • ब्रोंकाइटिस से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है?

    ब्रोंकाइटिस से आपके फेफड़ों की सेहत सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप बीमारी का सही इलाज जल्द से जल्द लें।
  • क्या दूध ब्रोंकाइटिस के लिए अच्छा है?

    फुल फैट क्रीम वाला दूध कफ की समस्या को बढ़ा सकता है जिससे आपकी खांसी बढ़ सकती है और ब्रोंकाइटिस की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

Read Next

ग्लाइसेमिक vs इंसुलिन इंडेक्स: क्‍या है अंतर? शुगर कंट्रोल के ल‍िए एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2025 18:39 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 12, 2025 18:39 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar K

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content