Doctor Verified

एसिड रिफ्लक्स को हल्के में लिया तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, डॉक्टर ने बताया

एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) एक आम पाचन समस्या है, जिसमें पेट का एसिड ऊपर की ओर, यानी खाने की नली (esophagus) में चला जाता है। यहां जानिए, एसिड रिफ्लक्स का इलाज न करने पर क्या हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
एसिड रिफ्लक्स को हल्के में लिया तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, डॉक्टर ने बताया


आजकल के बिजी जीवन और बदलती लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें सबसे आम और अक्सर अनदेखा की जाने वाली समस्या है एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux)। यह तब होता है जब पेट का एसिड इसोफेगस यानी खाने की नली में ऊपर की ओर चला जाता है। शुरुआत में यह केवल हल्की जलन या खट्टी डकार के रूप में महसूस होता है, जिसे लोग अक्सर मामूली मान लेते हैं। लेकिन अगर इसे समय पर न सुधारा जाए, तो यह लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। एसिड रिफ्लक्स केवल पेट की समस्या नहीं है, यह छाती में जलन, गले में खराश, नींद की कमी जैसी परेशानियों का कारण भी बन सकता है। कई लोग इसे हल्के पाचन या डाइट की वजह से होने वाली समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, एसिड रिफ्लक्स को अनदेखा करने के नुकसान क्या हैं?

एसिड रिफ्लक्स को अनदेखा करने के नुकसान - What Happens If Acid Reflux Is Left Untreated

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज बताते हैं कि एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) एक आम पाचन समस्या है, जिसमें पेट का एसिड या खाना बार-बार ऊपर यानी इसोफेगस (खाने की नली) में चला जाता है। इसे गेस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) भी कहा जाता है जब यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। कई लोग इसे हल्के जलन या खट्टी डकार के रूप में नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर एसिड रिफ्लक्स का इलाज समय पर न किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: किन गलतियों की वजह से टीनएजर्स को हो रही है GERD की समस्या, जानें डॉक्टर से

1. इसोफेगस की सूजन और अल्सर

एसिड लगातार खाने की नली से टकराता है तो इसका ऊपरी लेयर डैमेज होता है। इससे इसोफेगस में अल्सर या सूजन (Esophagitis) हो सकती है। यह खाने के दौरान दर्द और निगलने में कठिनाई पैदा करता है।

2. सांस की समस्याएं और अस्थमा

एसिड ऊपर उठकर गले और फेफड़ों तक पहुंच सकता है। इससे सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा या खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3. दांतों को नुकसान

एसिड रिफ्लक्स से ऊपर आने वाला अम्ल दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दांत कमजोर और पीले दिख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स के लिए हल्दी फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें

what happens if acid reflux is left untreated

4. गले और आवाज पर असर

लगातार एसिड के संपर्क में आने से गले की खराश, आवाज का बदलना या होठ और गले में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर आपको लगातार 2-3 हफ्ते से ज्यादा समय तक छाती में जलन, निगलने में कठिनाई या बार-बार खट्टी डकार हो रही है, तो तुरंत गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से मिलें। समय पर इलाज न केवल लक्षण कम करता है बल्कि गंभीर समस्याओं से भी बचाता है।

निष्कर्ष

एसिड रिफ्लक्स की समस्या सामान्य लग सकती है, लेकिन इसे अनदेखा करना जोखिम भरा हो सकता है। इलाज न होने पर यह इसोफेगस अल्सर, अस्थमा, दांतों के नुकसान और गले की समस्या जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सही समय पर डॉक्टर की सलाह, लाइफस्टाइल में बदलाव और बैलेंस डाइट अपनाना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एसिड रिफ्लक्स के शुरुआती लक्षण कौन से हैं?

    सामान्य लक्षणों में छाती में जलन, खट्टी डकार, गले में खराश, पेट भारी लगना और निगलने में कठिनाई शामिल हैं।
  • एसिड रिफ्लक्स से कैसे बचा जा सकता है?

    लाइफस्टाइल में बदलाव, हल्का और संतुलित आहार, सोने से पहले भारी भोजन से बचना, धूम्रपान और शराब से दूर रहना मददगार है।
  • क्या एसिड रिफ्लक्स नींद पर असर डालता है?

    रात में एसिड रिफ्लक्स होने से नींद की क्वालिटी प्रभावित होती है और बार-बार उठने या नींद न आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

 

 

Read Next

शरीर में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS