प्रदूषण, शारीरिक गतिविधियों की कमी और खानपान की गलत आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इन आदतों के कारण और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं अक्सर हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल को कम कर सकता है, जो आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। शरीर में ऑक्सीजन लेवल का बेहतर रहना न सिर्फ हमारी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है। लेकिन, शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और सांस लेने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
शरीर में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं? - How to Increase Oxygen Level in Body in Hindi?
शरीर में नेचुरल तरीके से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आप इन उपायों को बढ़ा सकते हैं-
1. प्रोनिंग तकनीक
शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आप प्रोनिंग तकनीक ट्राई कर सकते हैं। प्रोनिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें व्यक्ति को पेट के बल लिटाया जाता है, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन पाने में मदद मिलती है। इस तकनीक को करने के लिए एक समतल स्थान पर पेट के बल लेट दाएं और फिर सिर को एक तरफ मोड़कर तकिए का इस्तेमाल करें और इस दौरान अपनी छाती, हिप्स और पैरों के नीचे भी तकिया रखें। इस तकनीक को करने के दौरान हर 30 मिनट में अपनी पोजीशन बदलते रहे। इस तकनीक को करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल को अस्थाई रूप से बढ़ाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: खून में ऑक्सीजन की कमी के क्या कारण हैं? जानें डॉक्टर से
2. हाइड्रेटेड रहें
हाइड्रेट रहने से भी आपके शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना ऑक्सीजन के बेहतर फ्लो के लिए बहुत जरूरी है। पानी आपके शरीर में खून को पतला रखने में मदद करता है, जिससे यह शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर बनाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। फेफड़ों में ऑक्सीजन का अवशोषण बेहतर होता है। इसलिए, आप रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
3. खानपान में बदलाव
खानपान में हेल्दी बदलाव करने से भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल में सुधार करने में मदद मिल सकती है। आप अपनी डाइट में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड के सेवन से परहेज करें। नमक और चीनी की मात्रा को सीमित करें और ओवरईटिंग से बचें। इस तरह अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करने से ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेन हाइपॉक्सिया (दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचना) क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण
4. एक्टिव लाइफस्टाइल
शारीरिक गतिविधियां शरीर के अंदर ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारा दिल और फेफड़ा दोनों बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी करने में मदद मिलती है। इसलिए, आप रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करें, जिसमें योग, प्राणायाम, साइकलिंग और डांस जैसे एक्टिविटी करें।
निष्कर्ष
शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाए रखने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। प्रोनिंग तकनीक, हेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधियां और एक्टिव लाइफस्टाइल न सिर्फ आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
ऑक्सीजन कम होने पर क्या करना चाहिए?
शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि ये एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इसके अलावा, आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें।ऑक्सीजन की मात्रा क्यों घटती है?
हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी कई कारणों से हो सकती है, जिसमें आपके आसपास पेड़-पौधे न होना, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी और शारीरिक गतिविधियां न करना शामिल है।क्या खाने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है?
शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर आप अपनी डाइट में आयरन, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ खिला सकते हैं।