Doctor Verified

ब्रेन हाइपॉक्सिया (दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचना) क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

What is Brain Hypoxia in Hindi: ब्रेन हाइपॉक्सिया होने पर ब्रेन तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती है। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके कारण और लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेन हाइपॉक्सिया (दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचना) क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण


What is Brain Hypoxia in Hindi: शरीर के साथ-साथ दिमाग का स्वस्थ रहना भी जरूरी होता है ताकि शारीरिक और मानिसक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बना रहे। अगर आपकी फीजिकल हेल्थ अच्छी है, लेकिन आप मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इसका नकारात्मक असर आपके पूरी सेहत पर पड़ सकता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अगर आपका दिमाग अच्छा और हेल्दी है तो आप किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं। कुछ लोगों के दिमाग तक ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण ब्रेन की कार्यक्षमता पर असर पड़ने लगता है।

आसान भाषा में समझें तो इस स्थिति को ब्रेन हाइपोक्सिया कहा जाता है। इस समस्या के पता लगने पर आपको बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कई बार इसे नजरअंदाज करना किसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं ब्रेन हाइपॉक्सिया क्या होता है और इसके कारण व लक्षणों के बारे में। (Brain Hypoxia Causes and Symptoms in Hindi) - 

क्या है ब्रेन हाइपॉक्सिया? (What is Brain Hypoxia in Hindi)

शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए बॉडी के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचना बेहद जरूरी होता है। ऐसे ही दिमाग को भी ऑक्सीजन की जरूरत होती है। लेकिन, ब्रेन हाइपॉक्सिया होने पर ब्रेन तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती है। हालांकि, आमतौर पर ऐसा चोकिंग, ब्रेन में इंजरी होने या स्ट्रोक आने पर होती है। ब्रेन के सेल्स को ऑक्सीजन नहीं मिलने पर ब्रेन हाइपॉक्सिया की समस्या हो सकती है। इस बीमारी के होने पर एक तरह से ब्रेन में ऑक्सीजन का फ्लो कट हो जाता है। यह एक तरह की मेडिकल इमरजेंसी है, जिसे तत्काल रूप से डॉक्टर को दिखाए जाना चाहिए। 

brainhypoxia-inside

ब्रेन हाइपॉक्सिया के कारण (Brain Hypoxia Causes in Hindi) 

  1. ब्रेन हाइपॉक्सिया होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
  2. स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट आने पर ब्रेन हाइपॉक्सिया हो सकता है।
  3. चोकिंग होने या कई बार हार्टबीट तेज या धीमी होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
  4. ब्रेन में चोट लगने, ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने या एनेस्थीसिया के प्रभाव के कारण भी ब्रेन हाइपॉक्सिया हो सकता है।
  5. ड्रग्स का ओवरडोज और फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं।
  6. कुछ मामलों में अस्थमा अटैक आने या श्वास नली में समस्या आने पर भी ऐसा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेन में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज है सबसे बेहतर तरीका: रिसर्च 

ब्रेन हाइपॉक्सिया के लक्षण (Brain Hypoxia Symptoms in Hindi) 

  1. ब्रेन हाइपॉक्सिया होने पर आपको ब्रेन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  2. ब्रेन हाइपॉक्सिया होने पर आपको किसी काम को करने या उसपर ध्यान देने में कठिनाई हो सकती है।
  3. ब्रेन हाइपॉक्सिया होने पर आवाज को भी कई बार पहचानने में कठिनाई हो सकती है।
  4. ऐसे में कुछ समय के लिए आपको मेमोरी लॉस का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. इस स्थिति में चलने-फिरने या टहलने में भी कठिनाई हो सकती है।
  6. कुछ गंभीर मामलों में आपको दौरे पड़ने और कोमा जैसी स्थिति की भी सामना करना पड़ सकता है।

Read Next

किडनी इंफेक्शन होने पर अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer